सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: पीएमसी घोटाला:पुलिस ने 32 हजार पेज की चार्जशीट दाखिल की
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
Mumbai / Maharshtra

पीएमसी घोटाला:पुलिस ने 32 हजार पेज की चार्जशीट दाखिल की

Last updated: December 29, 2019 6:24 pm
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
File Photo
SHARE

मुंबई: पंजाब एंड महाराष्ट्र बैंक (पीएमसी बैंक) घोटाले में मुंबई पुलिस ने शुक्रवार को 32 हजार पेज की चार्जशीट दाखिल की। इसके मुताबिक, बैंक के अंदर के कर्मचारी ने ही इस 6500 हजार करोड़ रुपए के  घोटाले का खुलासा किया था। पहली बार चार्जशीट में पुलिस ने व्हिसल ब्लोअर शब्द का इस्तेमाल किया है। कर्ज में अनियमितता और नॉन परफॉर्मिंग एसेट्स (एनपीए) को लेकर बैंक प्रबंधन जांच के दायरे में हैं। रिजर्व बैंक ने बैंक द्वारा लोन जारी किए जाने पर भी रोक लगा रखी है।

ऐसे हुआ घोटाले का खुलासा
चार्जशीट के मुताबिक, बैंक के एक कर्मचारी और तत्कालीन निदेशक जॉय थॉमस के बीच किसी मसले पर विवाद हुआ था। इसके बाद ही यह घोटाला सामने आया। थॉमस के साथ जिस कर्मचारी की बहस हुई थी, बताया जाता है कि उसने ही आरबीआई के समक्ष पूरा मामला रखा। बैंक अधिकारियों को इस बात की जानकारी 2017 से ही थी कि रियलिटी फर्म एचडीआईएल का दिया हुआ कर्ज वापस जमा नहीं हो रहा है।

चार्जशीट में इन्हें बनाया गया अभियुक्त
चार्जशीट में एचडीआईएल के चेयरमैन राकेश वधावन और उनके बेटे सारंग वधावन, पूर्व निदेशक जॉय थॉमस, एचडीआईएल के पूर्व एमडी वरयम सिंह को मुख्य अभियुक्त बनाया है। इसके अलावा सुरजीत सिंह अरोड़ा जो पीएमसी बैंक के पूर्व निदेशक थे उन्हें भी अभियुक्त बनाया गया है।

बैंक से लोन लेकर निजी संपत्ति खरीदी

एचडीआईएल ने बैंक के अधिकारियों के साथ साठगांठ कर रखी थी। इसी की वजह से ग्रुप कंपनियों को आसानी से लोन मिल रहा था। बैंक से जो लोन मिल रहा था उसका निजी इस्तेमाल किया जा रहा था। आरोपियों ने बैंक से मिले लोन का इस्तेमाल देश और विदेश में प्रॉपर्टी खरीदने में किया।

एचडीआईएल के पास है 73% लोन

पीएमसी के निलंबित एमडी जॉय थॉमस ने आरबीआई को लिखे पत्र में कहा था कि रियलिटी फर्म एचडीआईएल पर पीएमसी का 6,500 करोड़ रुपए का कर्ज है। कंपनी ने लोन नहीं चुकाया। यह बैंक के कुल लोन 8,880 करोड़ का 73% है। एचडीआईएल के प्रमोटरों राकेश वाधवान और बेटे सारंग वाधवान को मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने 3 अक्टूबर को गिरफ्तार कर लिया था।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article अंशुमन गायकवाड़ और शांता रंगास्वामी हितों के टकराव मामले में आरोपों से मुक्त, कपिल देव पर फैसला सुरक्षित
Next Article एयरपोर्ट से गैंगस्टर एजाज लकड़ावाला की बेटी गिरफ्तार

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

चेम्बूर में सामूहिक आयम्बिल अनुष्ठान, तप एवं त्याग का दिया संदेश
social
September 6, 2026
महाराष्ट्र में छात्रों का आंदोलन पूरे सिस्टम से टूटे भरोसे का नतीजा : राहुल
national
September 6, 2026
‘मुसाफिर कैफे’ फेम पार्वती थिरुवोथु की वॉइस एक्टिंग में नई शुरुआत, मलयालम में करीना के किरदार को देंगी अपनी आवाज़
entertainment
September 6, 2026
प्यार में पड़ने की फीलिंग को सेलिब्रेट करता है हार्डी संधू का नया गाना ‘स्टक ऑन यू’
entertainment
September 6, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?