नई दिल्ली:पाकिस्तान द्वारा विंग कमांडर अभिनंदन को रिहा करने की घोषणा के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहली प्रतिक्रिया आई है। नैशनल साइंस डे पर विज्ञान भवन में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इशारों में अभिनंदन की चर्चा की। उन्होंने कहा कि आप तो लैबरेटरी में जिंदगी गुजारने वाले लोग हैं और आप में पहले पायलट प्रोजेक्ट करने की परंपरा होती है। पायलट प्रोजेक्ट होने के बाद स्केलेबल किया जाता है। पीएम ने आगे कहा कि अभी अभी एक पायलट प्रोजेक्ट हो गया है।
इस पर तालियां बजने लगीं, पीएम थोड़ा रुके और फिर कहा कि अभी रियल करना है। पहले तो प्रैक्टिस थी। शांति स्वरूप भटनागर पुरस्कार समारोह में पीएम ने आगे कहा कि विज्ञान से जुडे़ हमारे संस्थानों को भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप अपने आपको गढ़ना होगा। हमें अपनी मौलिक शक्ति को बनाए रखते हुए भविष्य के समाज और अर्थव्यवस्था के हिसाब से ढालना होगा। उन्होंने कहा कि जब इच्छाशक्ति हो तो सीमित संसाधनों में भी कैसे अद्भुत परिणाम दिए जा सकते हैं, इसका उदाहरण हमारा अंतरिक्ष कार्यक्रम है।
पीएम मोदी ने कहा- पायलट प्रोजेक्ट पूरा, अब रियल करना है

