By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: पीएम मोदी ने कहा- लोग कहते थे भारत बदल नहीं सकता, हमने सोच को बदला
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
nationalstate

पीएम मोदी ने कहा- लोग कहते थे भारत बदल नहीं सकता, हमने सोच को बदला

Last updated: January 22, 2019 12:50 pm
Surabhi Saloni
Share
15 Min Read
SHARE

वाराणसी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में आयोजित हो रहे 15वें प्रवासी भारतीय दिवस में प्रवासी भारतीयों का स्वागत करने पहुंचे हैं। उनके साथ इस दौरान उनके साथ मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद जगन्नाथ भी हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आप सभी के सहयोग से बीते साढ़े चार वर्ष में भारत ने दुनिया में अपना स्वभाविक स्थान पाने की दिशा में एक बड़ा कदम बढ़ाया है। पहले लोग कहते थे कि भारत बदल नहीं सकता। हमने इस सोच को ही बदल दिया है। हमने बदलाव करके दिखाया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज भारत दुनिया की तेज़ी से बढ़ती आर्थिक ताकत है और खेल जगत में भी हम बड़ी शक्ति बनने की तरफ निकल पड़े हैं। उन्होंने बिना स्वर्गीय राजीव गांधी का नाम लिये कहा कि हमारे देश के एक प्रधानमंत्री ने सत्ता में रहते हुये स्वीकार किया था कि दिल्ली से चला एक रुपया से मात्र 15 पैसा ही गरीबों तक पहुंचता है। उन्होंने भी इस लूट को रोकने के लिये कुछ भी नहीं किया। हमने इस लूट को खत्म किया और पांच लाख अस्सी हजार करोड़ रुपये सीधे जनता के खाते में दिये गये।

आप में से अनेक लोगों ने हमारे देश के एक पूर्व प्रधानमंत्री की भ्रष्टाचार को लेकर कही एक बात जरूर सुनी होगी। उन्होंने कहा था कि केंद्र सरकार दिल्ली से जो पैसा भेजती है, उसका सिर्फ 15 प्रतिशत ही लोगों तक पहुंच पाता है। इतने वर्ष तक देश पर जिस पार्टी ने शासन किया, उसने देश को जो व्यवस्था दी थी, उस सच्चाई को उन्होंने स्वीकारा था। अफसोस रहा कि बाद के अपने 10-15 साल के शासन में भी इस लूट को, इस लीकेज को बंद करने का प्रयास नहीं किया गया। देश का मध्यम वर्ग ईमानदारी से टैक्स देता रहा, और जो पार्टी इतने सालों तक सत्ता में रही, वो इस 85 प्रतिशत की लूट को देखकर भी अनदेखा करती रही।

हमने टेक्नोल़ॉजी का इस्तेमाल करके इस 85 प्रतिशत की लूट को 100 प्रतिशत खत्म कर दिया है। साढ़े चार वर्षों में 5 लाख 78 हजार करोड़ रुपए यानि करीब-करीब 80 बिलियन डॉलर हमारी सरकार ने अलग-अलग योजनाओं के तहत सीधे लोगों को दिए हैं, उनके बैंक खाते में ट्रांसफर किए हैं। आज भारत अनेक मामलों में दुनिया का अगुवाई करने के लिए तैयार है। हम ऐसे संसाधन तैयार कर रहे हैं जिससे अनेक देशों की समस्या दूर हो सकती हैं। आज इंफ्रास्ट्रक्चर के मामले में बढ़ रहे हैं तो स्पेस में भी बड़ी सफलता पा रहे हैं।

सरकार का पूरा प्रयास है कि आप सभी जहां भी रहें सुखी रहें और सुरक्षित रहें। बीते साढ़े 4 वर्षों के दौरान संकट में फंसे दो लाख से ज्यादा भारतीयों को सरकार के प्रयासों से मदद मिली है। भारत के गौरवशाली अतीत को फिर स्थापित करने के लिए 130 करोड़ भारतवासियों के संकल्प का ये परिणाम है। और मैं आज बहुत गर्व से कहना चाहता हूं कि इस संकल्प में आप भी शामिल हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने समारोह में मौजूद सभी लोगों का स्वागत किया। उन्होंने खुद को मेजबान बताया। मैं यहां आपके सामने प्रधानमंत्री के साथ-साथ काशी का सांसद होने के नाते, एक मेजबान के रूप में भी उपस्थित हुआ हूं। बाबा विश्वनाथ और मां गंगा का आशीर्वाद आप सभी पर बना रहे, मेरी यही कामना है। आप सभी यहां अपने पूर्वजों की मिट्टी की तरफ से खिंचे चले आए हैं। आप सबका अभिनंदन है। दुनियाभर में बसे आप सभी भारतीयों से संवाद का अभियान हम सभी के प्रिय श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी ने शुरु किया था। अटल जी के जाने के बाद पहला प्रवासी भारतीय सम्मेलन है। इस अवसर पर मैं अटल जी को भी श्रद्धा सुमन अर्पित करता हूं, उनकी इस विराट सोच के लिए नमन करता हूं।

पुर्तगाल, त्रिनिदाद-टोबैगो और आयरलैंड जैसे अनेक देशों को भी ऐसे सक्षम लोगों का नेतृत्व मिला है जिनकी जड़ें भारत में हैं। आप सभी जिस देश में बसे हैं, वहां समाज के लगभग हर क्षेत्र में लीडरशिप के रोल में दिखते हैं। मॉरिशस को प्रविंद जुगनाथ जी पूरे समर्पण के साथ आगे बढ़ा रहे हैं।

इस मौके पर उन्होंने सिद्धगंगा मठ के मठाधीश शिवकुमार स्वामी के निधन पर शोक जताया। उन्होंने कहा कि आज आपसे अपनी बात शुरू करने से पहले, मैं डॉक्टर श्री श्री श्री शिवकुमार स्वामी जी के निधन पर अपना शोक व्यक्त करना चाहता हूं। टुमकूर के श्री सिद्धगंगा मठ में, मुझे कई बार उनसे आशीर्वाद लेने का अवसर मिला था। आज का दिन मेरे लिए भी विशेष है।

मॉरीशस के पीएम ने कहा- भारत व फ्रांस के बीच सोलर प्लांट समझौता ऐतिहासिक

मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद्र जगन्नाथ ने समारोह में सभी का स्वागत हिंदी में किया। इसके साथ ही उन्होंने सभी का आभार भी जताया। मॉरीशस के प्रधानमंत्री ने कहा कि हम संस्कृति की गोद में हैं और यहां से गंगा जी का आशीर्वाद लेकर अपने अपने देश जायेंगे। उन्होंने स्किल इंडिया, मेक इन इंडिया, बेटी बचाओ समेत नरेंद्र मोदी सरकार की विभिन्न योजनाओं की तारीफ की। उन्होंने कहा कि भारत व फ्रांस के बीच सोलर प्लांट समझौता ऐतिहसिक है। मॉरीशस के पीएम ने कहा कि मुझे इस मंच से घोषणा करते हुये बहुत प्रसन्नता हो रही है कि अगले महीने मॉरीशस में हरियाणा सरकार के सहयोग से गीता महोत्सव का आयोजन किया जायेगा।

भारत की प्रतिष्ठा बाहर के देशों में बढ़ी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस अवसर पर पीएम नरेंद्र मोदी के साथ ही मॉरीशस के पीएम प्रवींद जगन्नाथ का स्वागत किया। उन्होंने प्रधानंमत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पीएम मोदी के प्रयास से ही उत्तर प्रदेश में प्रवासी भारतीय दिवस का आयोजन किया जा रहा है। इस मौके पर उन्होंने वाराणसी के साथ ही प्रयागराज के कुंभ के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि काशी की पुरातन काया को बनाए रखते हुए आधुनिकता के साथ उसे आगे बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आज नरेंद्र मोदी जी के प्रभावी नेतृत्व के कारण भारत की प्रतिष्ठा बाहर के देशों में बढ़ी है और उससे आप लोगों का गौरव और सम्मान भी बढ़ा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विपरीत परिस्थितियों में मॉरीशस के लोगों ने अपनी संस्कृति बचा रखी है अपने रीति रिवाजों को संजो रखा है यह अनुपम उदाहरण है। प्रवासी भारतीय दिवस को काशी में आयोजित करना हमारे लिए गर्व की बात है।

सुषमा स्वराज ने कहा- पीएम नरेंद्र मोदी ने प्रवासी भारतीय दिवस की गरिमा को बढ़ाया

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने सभी का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि प्रवासी दिवस के जन्मदाता अटल जी की स्मृति का भी समय है। यह दिवस उन्ही की देन है। 2004 से 2014 के बीच दिवस का महत्व घटता चला गया था। पीएम मोदी ने ने इस दिवस की गरिमा बढ़ाने के साथ इसमें जान भी फूंक दी। उन्होंने भारतवंशियों से सीधा संवाद का प्रयास किया। सुषमा स्वराज ने पिछली सरकार पर प्रवासी दिवस की उपेक्षा का आरोप लगाया।सुषमा स्वराज ने पीएम मोदी को सम्बोधित करते हुये कहा कि आप यहां आज दो भूमिका में हैं। पहली प्रधानमंत्री की दूसरी, बनारस के सांसद की। काशी वासियों ने इस प्रवासी भारतीय दिवस को अपने उत्साह और आतिथ्य से काशीमय कर दिया है।

उन्होंने कहा कि आज नरेंद्र मोदी जी के प्रभावी नेतृत्व के कारण भारत की प्रतिष्ठा बाहर के देशों में बढ़ी है और उससे आप लोगों का गौरव और सम्मान भी बढ़ा है। इस अवसर पर विदेश मंत्री ने उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बीच सामंजस्य को भी काफी सराहा। उन्होंने कहा राज्यपाल और मुख्यमंत्री के बीच पटरी न बैठे तो उस प्रदेश का विकास विवाद की बलि चढ़ जाता है, लेकिन यूपी के राज्यपाल और मुख्यमंत्री एक ही पृष्ठ पर हैं इसलिए यहां का विकास तेज गति से हो रहा है।मेहमानों के स्वागत के दौरान सुषमा स्वराज मुख्य अतिथि मॉरीशस के पीएम का स्वागत करना भूलीं। अपनी भूल स्वीकार करते हुये उन्होंने उनका स्वागत किया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ डॉ. भीमराव अम्बेडकर राज्य स्तरीय क्रीड़ा संकुल लालपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ 15वें प्रवासी भारतीय दिवस के कार्यक्रम में मंच पर विदेश मंत्री सुषमा स्वराज, उत्तर प्रदेश मे राज्यपाल राम नाईक, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर खट्टर व विदेश राज्य मंत्री जनरल वीके सिंह भी हैं। इससे पहले लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, बाबतपुर पर पीएम मोदी का स्वागत राज्यपाल राम नाईक, सीएम योगी आदित्यनाथ व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नाथ पाण्डेय ने किया।

ऐसा पहली बार होगा, जब यह तीन दिनी कार्यक्रम निर्धारित तिथि नौ जनवरी के बजाय 21 से 23 जनवरी को आयोजित किया जा रहा है। जिससे इस कार्यक्रम में पहुंचे लोग इलाहाबाद के कुंभ मेले में शामिल होने के साथ ही नई दिल्ली में गणतंत्र दिवस परेड को भी देख सकें।

वाराणसी में आज पीएम नरेंद्र मोदी 15वें प्रवासी भारतीय दिवस का शुभारंभ करेंगे। डॉ. भीमराव आंबेडकर क्रीड़ा संकुल परिसर, लालपुर में इस अवसर पर मुख्य अतिथि मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रवींद जगन्नाथ होंगे। उनके साथ विदेश मंत्री सुषमा स्वराज, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी हैं।

ऑल इंडिया रेडियो के कलाकारों के प्रवासी भारतीय दिवस थीम सांग की प्रस्तुति के बीच प्रधानमंत्री मोदी 15वें प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन का शुभारंभ करेंगे। इस मौके पर मॉरीशस के प्रो. रेशमी रामधनी की पुस्तक ‘एनसिएंट इंडियन कल्चर एंड सिविलाइजेशन’ का विमोचन करेंगे। प्रवासी भारतियों को मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रवींद जगन्नाथ, संबोधित करेंगे। मॉरीशस के प्रधानमंत्री के संबोधन के बाद ‘भारत को जानिए’ प्रतियोगिता के विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरित करने के साथ ही भारत व मॉरीशस के प्रधानमंत्री के साथ ग्रुप फोटोग्राफी होगी। इस ग्रुप फोटोग्राफी के बाद पीएम मोदी प्रवासियों के साथ-साथ काशी के चुनिंदा गणमान्य को संबोधित करेंगे।

सम्मेलन के शुभारंभ कार्यक्रम के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रवींद जगन्नाथ के बीच द्विपक्षीय वार्ता का दौर चलेगा। इस द्विपक्षीय वार्ता में विदेश मंत्री, विदेश राज्यमंत्री, मुख्यमंत्री के साथ ही अन्य देशों के प्रमुख सांसद, राजनयिक शामिल होंगे। नार्वे के सांसद हिमांशु गुलाटी के साथ न्यूजीलैंड के सांसद कंवलजीत सिंह बख्शी विशिष्ट अतिथि होंगे।

प्रधानमंत्री दोपहर करीब तीन बजे क्रीड़ा संकुल में बनाए गए अटल सभागार, डिजिटल कुंभ, अमर तल का अवलोकन करेंगे। पीएम ओडीओपी के स्टालों को भी देख सकते हैं। वहां से लगभग तीन बजे पंडित दीनदयाल हस्तकला संकुल पहुंचेंगे। वहां कुछ प्रवासियों से मुलाकात के साथ ही हस्तकला संकुल में हुए नवनिर्माण कार्यों व वस्त्र मंत्रालय की ओर से सोशल मीडिया के लिए तैयार किए गए एप का उद्घाटन करेंगे। साढ़े तीन बजे पीएम टीएफसी से एयरपोर्ट को रवाना होंगे और वहां से नई दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।

मॉरीशस के प्रधानमंत्री कल दोपहर पहुंचे और विदेश राज्य मंत्री वी के सिंह ने उनकी अगवानी की। इसके बाद में विदेश मंत्री स्वराज ने मॉरीशस के प्रधानमंत्री से मुलाकात की और द्विपक्षीय सहयोग को प्रगाढ़ करने समेत विभिन्न मुद्दों पर उनके साथ विचारों का आदान-प्रदान किया

ऐसा पहली बार होगा, जब यह तीन दिनी कार्यक्रम नौ जनवरी के बजाय 21 से 23 जनवरी को आयोजित किया जा रहा है, ताकि इस कार्यक्रम में पहुंचे लोग इलाहाबाद के कुंभ मेले में जा पाएं और गणतंत्र दिवस परेड भी देख सकें। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद कल इसके समापन कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। प्रवासी भारतीय दिवस अब हर दो वर्ष पर मनाया जाता है। यह प्रवासी भारतीयों को अपनी जड़ों से फिर से जुडऩे के लिए एक मंच प्रदान करता है।

वैष्णव जन की गूंज

प्रवासी भारतीय दिवस के उद्घाटन समारोह में महात्मा गांधी रचित गीत “वैष्णव जन तो तेने कहिये जे…” की सुबह से पंडाल में गूंज होने लगी। भव्य स्क्रीन पर विश्व के विभिन्न देशों में इस गीत पर फिल्माए गए दृश्यों को प्रदर्शित कर विश्व भर से आए प्रवासियों को बापू के जरिये जोड़ा गया। समारोह में अटल बिहारी बाजपेयी के भाषणों के भी अंश प्रदर्शित किये गए जिन्होंने प्रवासी भारतीय दिवस के आयोजन की नींव रखी थी।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article ‘डॉन 3’ की स्क्रिप्ट तैयार
Next Article डाइटिंग के लिए लंच में बनाएं ब्राउन राइस खिचड़ी

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

बायोपिक करना आसान नहीं था! जानें क्यों फरहान अख्तर ने ‘भाग मिल्खा भाग’ को बताया अपने फिल्मी सफर का सबसे कठिन किरदार
entertainment
April 29, 2026
‘पीस ही असली लग्ज़री है’ अर्जुन कपूर का इमोशनल पोस्ट, बहन के लिए प्यार
entertainment
April 29, 2026
युनिमॅक्स वर्ल्ड ने डोंबिवली ईस्ट में ‘ऑक्सीलक्स लिव्हिंग’ किया लॉन्च, लग्ज़री लिविंग में एक नया बेंचमार्क !
Business Mumbai / Maharshtra
April 29, 2026
डायरेक्टर संतोष डावखर की ‘गोंधळ’ का गेम-चेंजर मूव – 7 भाषाओं में 100% विज़ुअल डबिंग के साथ वर्ल्ड रिकॉर्ड!
entertainment
April 28, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?