सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: पीएम मोदी ने लॉन्च की किसान सम्मान निधि योजना
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
nationalstate

पीएम मोदी ने लॉन्च की किसान सम्मान निधि योजना

Last updated: February 24, 2019 1:06 pm
Surabhi Saloni
Share
9 Min Read
SHARE

गोरखपुर: लोकसभा चुनाव 2019 से पहले नरेंद्र मोदी सरकार ने देश के अन्नदाता को आज बड़ा तोहफा दिया। पीएम नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ की कमभूमि गोरखपुर में किसानों को बड़ा तोहफा देने के साथ विभिन्न विकास योजना का लोकार्पण व शिलान्यास किया। फर्टिलाइजर मैदान में मंच से पीएम मोदी भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अधिवेशन के खुले सत्र को संबोधित करेंगे।

किसानों को सम्मान निधि देने का वादा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरा कर दिया है। अंतरिम बजट में मोदी सरकार ने इसकी घोषणा की थी। गोरखपुर में आयोजित जनसभा में प्रधानमंत्री ने एक करोड एक लाख छह हजार आठ सौ अस्सी किसानों के खाते में सम्मान निधि की पहली किस्त के रूप में 2000 रुपये डिजिटली हस्तांतरित किए।

CM योगी आदित्यनाथ ने कहा- PM मोदी का 55 महीने का कार्यकाल 55 वर्ष की सरकारों पर भारी

पीएम किसान निधि समारोह में सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि काम करने का तरीका नेताओं को पीएम नरेंद्र मोदी से सीखना होगा। इन्होंने जो कहा वह करके दिखाया है। देश में 55 वर्ष की सरकार के कार्यकाल पर पीएम मोदी का 55 महीने का कार्यकाल भारी है। उन्होंने कहा कि काम कैसे होना चाहिए यह कोई मोदी सरकार से सीखे। मोदी सरकार ने हर तबके लिए कुछ न कुछ दिया है।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आयुष्मान योजना की धूम गांव-गांव मची है। यूपी के छह करोड लोग इससे लाभान्वित हो रहे हैं। प्रधानमंत्री को पूर्वी उत्तर प्रदेश से लगाव है इसलिए काशी को अपना संसदीय क्षेत्र चुना और काशी को जो नई पहचान दी है इसके लिए हम सभी आपके आभारी हैं। किसान के हित के लिए सुगरकैन को ऐथेनॉल में बदलने की स्वीकृति दी गई है, जिससे किसानों के हितों का ध्यान रखा जाए। कभी 42 चीने मिले यहां काम करती थीं लेकिन समाजवादी पार्टी और बसपा ने यहां सब तबाह कर दिया और एक बार फिर से ये दोनों नापाक गठबंधन बनाकर बर्बाद करने की तैयारी कर रहे हैं।10 जून 1990 को यहां का खाद कारखाना बंद हो गया था। जिन लोगों ने 55 वर्ष तक शासन किया उन्होंने कभी भी किसानों के बारे में नहीं सोचा। जुलाई 2016 में इस खाद कारखाने को फिर से शुरू करने की कवायत शुरू हुई और 2020 में यह पूरी तरह से तैयार हो जाएगा। पहले गोरखपुर से हवाई कनेक्टविटी नहीं थी लेकिन आज गोरखपुर से 3 हवाई जहाज दिल्ली के लिए उड़ान भर रहे हैं। आज 6 एयरपोर्ट यूपी में उड़ान योजना के तहत हैं बाकी पर युद्ध स्तर पर काम हो रहा है। आपने जो भी कहा वो किया आपने यहां एम्स लगाने की बात कही थी और आज यहां एम्स बन रहा है। आजादी के बाद से यहां की जनता को स्वास्थ्य व्यवस्था के लिए जो मांग थी उसे आपने आते ही पूरा कर दिया।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना से प्रदेश के 2 करोड़ 14 लाख किसान लाभान्वित होने वाले हैं और इस योजना की शुरुआत के लिए आज प्रधानमंत्री ने गोरखपुर की धरती को चुना है। हम सबको पता है कि हमारे प्रधानमंत्री जहां भी जाते है वहां कुछ देने के लिए जाते हैं। पीएम मोदी की वजह से है आज हम सभी का सिर पूरी दुनिया में गौरव के साथ उठता है। उन्होंने 2016 में एम्स की आधारशिलाा रखी आज लोकार्पण हो गया। यह होती है प्रतिबद्धता। यहां के जिस बीआरडी मेडिकल कॉलेज में सुविधाओं का हमेशा से घोर अभाव था, वहां मोदी सरकार ने आठ नई सुपरस्पेशियलिटी दिए। 13 करेाड गैस कनेक्शन दिए इनमें साढे छह करोड निश्शुल्क कनेक्शन हैं। उज्ज्वला योजना लोगों के विश्वास का प्रतीक है।

कृषि मंत्री राधा मोहन सिंह ने कहा-पीएम मोदी ने गरीब-किसान को दिलाया हक

केंद्रीय कृषि मंत्री राधामोहन सिंह ने इस अवसर पर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के किसान तथा मजदूरों के सपनों को पूरा कर रहे हैं। अब इनके पास रहने के लिए अपने घर, घर में गैस कनेक्शन तïथा बिजली है। इससे पहले तो किसानों के लिए सिर्फ बातें होती थीं।

मजदूरों के लिए बड़ी योजनाएं बनती थीं जो कि धरातल पर नहीं उतरीं। उन्होंने कहा कि आपने पहले के प्रधानमंत्री को सुना होगा जो कहते थे कि राज खजाने पर एक विशेष समुदाय का हक है लेकिन हमारे प्रधानमंत्री ने कहा कि देश के खजाने पर गांव के गरीब किसानों का हक है।राधामोहन सिंह ने कहा कि जब-जब चुनाव का मौसम आता है तो वे लोग किसान की बात करते हैं कर्ज माफ करने की बात करते हैं लेकिन हमारे प्रधानमंत्री ने इस करके दिखा दिया।

इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विशेष विमान से गोरखपुर एयरफोर्स स्टेशन पर पहुंचे। गोरखपुर एयरपोर्ट पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने पीएम मोदी का स्वागत किया। इसके बाद एयरपोर्ट से एयरफोर्स के हेलीकाप्टर से रैली स्थल रवाना हुए।

1:01 करोड किसानों को मिली सम्मान निधि की पहली किस्त 

किसानों को सम्मान निधि देने का वादा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरा कर दिया है। अंतरिम बजट में मोदी सरकार ने इसकी घोषणा की थी। गोरखपुर में आयोजित जनसभा में प्रधानमंत्री ने एक करोड एक लाख छह हजार आठ सौ अस्सी किसानों के खाते में सम्मान निधि की पहली किस्त के रूप में 2000 रुपये डिजिटली हस्तांतरित किए। इनमें कुछ 2 हजार 21 करोड रुपये की राशि व्यय हुई है। पहला सम्मान पत्र उन्होंने प्रदेश के किसान कमलेश को प्रदान किया।

इसके साथ ही प्रधानमंत्री ने उस एम्स का भी लोकार्पण किया, जिसका शिलान्यास उन्होंने इसी मैदान पर दो साल पहले किया था। गोरखपुर एम्स में आयुष विभाग की ओपीडी रविवार से शुरू हो गई। भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अधिवेशन के खुले सत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसान सम्मान रैली को संबोधित करते हुए वादे के मुताबिक किसान सम्मान निधि की पहली किस्त जारी की। सत्यापित हो चुके कुल 8.70 करोड में से करीब 2.14 करोड को यह रकम रविवार को ही मिल जाएगी, जबकि बाकी बचे किसानों को अगले कुछ दिनों में इसका फायदा मिलेगा। जनसभा में मोदी ने 900 करोड़ रुपये की अन्य योजनाओं का लोकार्पण करने के साथ ही आठ हजार करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का शिलान्यास भी किया।

इनका हुआ लोकार्पण (राशि करोड़ में) 

– अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) गोरखपुर : 1100

– पिपराइच चीनी मिल : 410 करोड़

– मुंडेरवा चीनी मिल : 386.73

– मेडिकल कालेज में सुपर स्पेशियलिटी बिल्डिंग : 69.87

– मेडिकल कॉलेज में 100 बेड का महिला छात्रावास : 11.85

– मेडिकल कॉलेज में 50 बेड का पीजी छात्रावास : 10.77

– गोरखपुर में 200 बंदियों की क्षमता वाले बैरक का निर्माण : 7.68

– गोरखनाथ मंदिर में लाइट एंड साउंड शो : 6.50

इनकी रखी आधारशिला 

– गोरखपुर-आजमगढ़ लिंक एक्सप्रेस-वे : 4816

– गोरखपुर-कांडला एलपीजी पाइप लाइन : 3100 करोड़

– मोहद्दीपुर-जंगल कौडिय़ा फोरलेन निर्माण : 288.30

– रेलवे के एसी इलेक्ट्रिक लोकोशेड का निर्माण : 66

– रेलवे के वाल्मीकिनगर खंड का विद्युतीकरण : 123

– गोरखनाथ मंदिर परिसर का विकास कार्य : 12.88

– गोरखनाथ मंदिर में संग्रहालय की स्थापना: 9.37

– मानसरोवर ताल एवं रामलीला मैदान का जीर्णोद्धार।

पीएम मोदी का स्वागत करने राज्यपाल राम नाईक के साथ सीएम योगी आदित्यनाथ, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्रनाथ पाण्डेय के साथ आधा दर्जन मंत्री एयरपोर्ट पहुंचे। फर्टिलाइजर मैदान में भी पीएम मोदी को सुनने भारी भीड़ उमड़ी है।

 

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article उद्धव ने कार्यकर्ताओं से BJP-शिवसेना की जीत सुनिश्चित करने के लिए कहा
Next Article vande bharat वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव, ड्राइवर की स्क्रीन, कुछ खिड़कियां टूटीं

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

पाँच साल बाद पर्दे पर तनिशा मुखर्जी की वापसी, डायरेक्टर कपिल कौस्तुभ शर्मा की कई दशकों में फैली पारसी कहानी ‘ज़िंदगी फिर भी खूबसूरत है’ के साथ
entertainment
October 3, 2026
अणुव्रत उद्बोधन सप्ताह के अंतर्गत अहिंसा दिवस कार्यक्रम संपन्न
social
October 3, 2026
कुब्रा सैत ने गोविंदा और सुनीता आहूजा को लेकर हो रही अटकलों पर उठाया तीखा सवाल – फैन कब से प्राइवेट इन्वेस्टिगेटर बन गए?
entertainment
October 3, 2026
कांदिवली में विवेगे धम्म माहिये प्रतियोगिता का आयोजन
social
October 2, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?