सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: पीएम मोदी को सियोल शांति पुरस्कार, गंगा की सफाई पर खर्च होगी इनाम में मिली राशि
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
world

पीएम मोदी को सियोल शांति पुरस्कार, गंगा की सफाई पर खर्च होगी इनाम में मिली राशि

Last updated: February 22, 2019 12:01 pm
Surabhi Saloni
Share
4 Min Read
SHARE

सियोल: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दक्षिणा कोरिया में सियोल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया। सम्मान लेने के बाद पीएम मोदी ने कहा कि ये वसुधैव कुटुंबकम के सिद्धांतों का सम्मान है। उन्होंने कहा कि ये भारतवासियों का सम्मान है। पीएम मोदी ने पुरस्कार के साथ मिलने वाली राशि को नमामि गंगे मिशन को दान देने का ऐलान किया है। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दक्षिण कोरिया की यात्रा पर हैं। सियोल के ब्लू हाउस में पीएम मोदी का दक्षिण कोरियाई राष्ट्रपति मून-जे-इन और फर्स्ट लेडी किम जंग सूक ने स्‍वागत किया। प्रधानमंत्री ने युद्ध में मारे गए एक लाख 65 हजार कोरियाई सैनिकों को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद पीएम मोदी ने कहा, ‘मैंने अनुभव किया है कि भारत की एक्‍ट ईस्‍ट पॉलिसी और कोरिया की नई दक्षिणी नीति का तालमेल हमारी विशेष रणनीतिक साझेदारी को मजबूती देने का मंच प्रदान कर रहा है।’ बता दें कि दक्षिण कोरिया में पीएम मोदी को शांति पुरस्‍कार दिया जा रहा है। मोदी सियोल शांति पुरस्कार पाने वाले 14वें व्यक्ति हैं।

उन्‍होंने कहा, ‘मैं जब प्रधानमंत्री नहीं बना था, तब से यह बात कहता आ रहा हूं कि भारत के विकास के लिए कोरिया का मॉडल शायद सबसे अनुकरणीय हैं। कोरिया की प्रगति भारत के लिए प्रेरणा का स्रोत है। इसलिए कोरिया की यात्रा करना मेरे लिए प्रसन्‍नता का विषय होता है। पिछले दिनों पुलवामा में हुआ आतंकी हमले के बाद राष्‍ट्रपति मून के संवेदना और समर्थन भरे संदेश के लिए मैं दिल से उनका आभार प्रदान करता हूं।’

पीएम मोदी ने कहा कि इंडो-पैसिफिक के संबंध में भारत का विजन समावेशिता, आसियान की केन्द्रीयता और साझी समृद्धि पर विशेष जोर देता है। पुलवामा में हुए आतंकी हमले के बाद, राष्ट्रपति मून के संवेदना और समर्थन के संदेश के लिए हम उनके आभारी हैं। हम आतंकवाद के खिलाफ अपने द्विपक्षीय और अंतर्राष्ट्रीय सहयोग और समन्वय को और अधिक मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। आज भारत के गृह मंत्रालय और कोरिया की राष्ट्रीय पुलिस एजेंसी के बीच संपन्न हुआ एमओयू हमारे आतंकवाद विरोधी सहयोग को और आगे बढ़ाएगा। अब समय आ गया है कि वैश्विक समुदाय भी बातों से आगे बढ़ कर, इस समस्या के विरोध में एकजुट हो कर कार्यवाही करें।

उन्‍होंने कहा कि हमारी बढ़ती साझेदारी में रक्षा क्षेत्र की अहम भूमिका है। इसका उदहारण भारतीय थल सेना में के-9 ‘वज्र’ आर्टिलरी गन के शामिल होने में देखा जा सकता है। रक्षा उत्पादन में सहयोग को आगे बढ़ाने के लिए हमने रक्षा तकनीक और सह-निर्माण पर एक रोडमैप बनाने के लिए भी सहमति की है।

साथ ही उन्‍होंने कहा कि पिछले वर्ष अयोध्या में आयोजित ‘दीपोत्सव’ महोत्सव में प्रथम महिला किम की मुख्य अतिथि के रूप में भागीदारी हमारे लिए सम्मान का विषय था। उनकी यात्रा से हज़ारों वर्षों के हमारे सांस्कृतिक संबंधों पर एक नया प्रकाश पड़ा, और नई पीढ़ी में उत्सुकता और जागरूकता का वातावरण बना।

मोदी को मिला सियोल शांति पुरस्कार
दक्षिण कोरिया की यात्रा पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सियोल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया।प पुरस्कार को लेकर सुबह संबोधन के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा था,  ‘आज दोपहर सियोल शांति पुरस्कार प्राप्त करना मेरे लिए बहुत बड़े सम्मान का विषय होगा। मैं यह सम्मान अपनी निजी उपलब्धियों के तौर पर नहीं, बल्कि भारत की जनता के लिए कोरियाई जनता की सद्भावना और स्नेह के प्रतीक के तौर पर स्वीकार करूंगा।’

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article कश्मीरियों पर हो रहे हमलों पर केन्द्र ने SC में कहा- ये मानवीय समस्या है
Next Article पाकिस्तान भी डरता है भारत के इन पांच ब्रह्मास्त्र से, जानें- इन हथियारों की खासियत

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

पर्युषण महापर्व का छठा दिवस जप दिवस के रूप में मनाया गया
social
September 13, 2026
30 साल से एक ही जिले में तैनाती पर सवाल! ADO पंचायत मोईनुद्दीन सिद्दीकी के खिलाफ CM से उच्चस्तरीय जांच की मांग
state
September 13, 2026
जप द्वारा भाव व परिणामों की हो सकती है शुद्धि : सिद्ध साधक आचार्यश्री महाश्रमण
social
September 13, 2026
जप सें होता हैं जीवन का कायाकल्प – आत्मा सें परमात्मा तक का सफर हैं
social
September 13, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?