नई दिल्ली:प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देशभर के करीब 25 लाख चौकीदारों को अपने ऑडियो के जरिए संबोधन किया और उनके सवालों के जवाब दिए। पीएम मोदी ने कहा कि मैं इस बात के लिए माफी मांगना चाहता हूं कि कुछ लोगों ने पिछले महीने अपने हितों को लेकर चौकीदारों के खिलाफ गलत सूचनाओं का कैंपेन चलाया। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि इन लोगों की भाषाओं ने आपको चोट पहुंचाई है।
जानिए, चौकीदारों के संबोधन पर पीएम मोदी की खास बातें-
1-आजकल हर जगह चौकीदारों की ही चर्चा है, चाहे टीवी हो या ट्वीटर, देश हो या विदेश, गांव हो या शहर हर जगह चौकीदार शब्द की ही गूंज है। आज पूरा देश चौकीदार होने की शपथ ले रहा है और कह रहा है।
2-मैं आप सभी चौकीदारों से माफी मांगता हूं क्योंकि कुछ लोगों ने अपने निजी स्वार्थ के लिए बिना कुछ सोचे-समझे गाली-गलौच करना शुरू कर दिया है और चौकीदार को चोर कह दिया और चौकीदारों की तपस्या के सामने सवालिया निशान खड़ा कर दिया।
3-हमे बहुत आगे बढ़ना है। अपने बच्चों को बहुत बड़ा बनाना है, उन्हें डॉक्टर बनाना है, इंजिनियर बनाना है, सेना का जवान बनाना है, देश का प्रधानमंत्री भी बनाना है। लेकिन हम सबको अपने बच्चों के भीतर चौकीदार के संस्कार को बनाए रखना है।
4-हम सभी देशवासियों को हमारी सेना पर गर्व होना चाहिए, जान की बाजी लगाकर उन्होंने कितना बड़ा पराक्रम किया, देश के वीर शहीदों का उन्होंने किस प्रकार चुन-चुन कर हिसाब चुकता किया।
5-आज हर भारतीय को गर्व है, लेकिन वहीं विपक्षी पार्टियों के रवैये को देखकर हर कोई हैरान और दुखी है।
6-चौकीदारों के साथ होली मना कर मैं खुद को बहुत भाग्यशाली महसूस कर रहा हूं।

