By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: पीएम मोदी बोले- अभी तक कौन बनेगा PM खेलने वाले अब छुपम-छुपाई खेलने लगे
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
national

पीएम मोदी बोले- अभी तक कौन बनेगा PM खेलने वाले अब छुपम-छुपाई खेलने लगे

Last updated: April 30, 2019 5:49 pm
Surabhi Saloni
Share
8 Min Read
File Photo
SHARE

बाराबंकी: लोकसभा चुनाव 2019 में चार चरण के मतदान के बाद अब भाजपा का फोकस पांचवें चरण के मतदान वाले क्षेत्र में है। भाजपा के सुपर स्टार प्रचारक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बाराबंकी के हैदरगढ़ में भाजपा की विजय संकल्प रैली को संबोधित करने पहुंचे हैं। मंच पर उनके साथ भाजपा के प्रत्याशी हैं।
बहराइच के बाद बाराबंकी में भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निशाने पर सपा-बसपा-रालोद गठबंधन ही था। उन्होंने इतनी गर्मी में आपका यह उत्साह मुझे नई ऊर्जा और प्रेरणा दे रहा है। आपका विश्वास मुझे दिन रात परिश्रम करने के लिए प्रेरित करता है। पीएम मोदी ने कहा कि जो लोग कुछ दिन पहले तक आपस में कौन बनेगा प्रधानमंत्री का खेल, खेल रहे थे, चार चरणों की वोटिंग के बाद अब वो छिपम-छिपाई में जुटे हुए हैं। यह लोग जितनी सीटों पर लड़ रहे हैं, उतनी सीटों में नेता विपक्ष का पद भी नहीं मिल पाता। इनको नहीं पता है कि जनता के भाजपा सरकार के प्रति विश्वास ने महामिलावट करने वालों की नींद उड़ा दी है। पीएम ने कहा कि महा मिलावटी लोग अपनी जमानत बचाने की लड़ाई लड़ रहे हैं । बबुआ ऐसा समाजवाद लाए कि टोटी तक नहीं छोड़े सब कुछ लूट कर छीन कर खाने की नियत इन में है।
पीएम मोदी ने कहा कि सपा हो बसपा हो या कांग्रेस हो 2014 में इनको अंदाजा नहीं था, कि जनता इस चौकीदार को इनके सिर पर बैठा देगी। इन्होंने अपना एक ही एजेंडा बना लिया कि मोदी को रास्ते से हटाओ। कुछ लोग तो मोदी को रासते से हटाने के लिए पाकिस्तान से मदद लेने गए था। बेनामी संपत्ति कानून जो 28 वर्ष से अटका हुआ था, उन्हें मैंने लागू किया। अब आप मुझे बताए, जिसके लाखों का बंगला, गाड़ी जमीन जब्त हुई। मुझे छोड़ेगा क्या । मुझे हटाने के लिए हर संभव प्रयास करेगा। यह मोदी है, यह तो गरीबों के साथ खड़ा है। अन्याय के साथ खड़ा है। मैं डरने वाला नहीं हूं। पान की गुमटी जितनी जगह में सौ-सौ कंपनियां चलाते थे। यह कंपनियां काले धन की मशीन थी। मोदी ने इस काले धन की टंकी की टोटी ही सील कर दी।
पीएम मोदी ने कहा कि इन लोगों के पास एक ही काम है मोदी हटाओ, मोदी हटाओ। याद करिए पुराने दिन उन्होंने कहां-कहां घोटाला नहीं किया। एनआरएचएम घोटाला किया, बिजली घोटाला किया। चीनी मिल बेचने में घोटाला किया। आप सबको इनकी अफवाहों से सावधान रहना है। हमारा काम इनकी जमानत बचाना नहीं है। हमे तो ज्यादा से ज्यादा मतदान करके अधिक से अधिक मतों से जीतना है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि मिशन इंद्रधनुष के तहत जानलेवा बीमारियों से बचाने के लिए जो टीके लगाए जा रहे है, उसका लाभ भी गांव की महिलाओं को सबसे ज्यादा हुआ है। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत हमने गांवों मे जो डेढ़ करोड़ घर बनवाएं हैं, उनमें से करीब-करीब एक करोड़ घरों की रजिस्ट्री महिलाओं के ही नाम हुई है। स्वच्छ भारत मिशन के तहत बने शौचालयों ने सबसे ज्यादा गांव की महिलाओं की ही जिंदगी से मुश्किलों को कम किया है। आजादी के बाद ये पहली सरकार है जिसने गांव में रहने वाली महिलाओं के बारे में सोचा, उनके लिए काम किया। उज्जवला योजना का सबसे ज्यादा फायदा गांव की महिलाओं को ही हो रहा है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय पोषण योजना, जन धन योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना में गांव की महिलओं को लाभ मिला है। किसानों की आय बढ़ाने कि लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं। अगर देश के पहले प्रधानमंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल होते तो किसानों की हालत कुछ और होती। सरदार वल्लभ भाई पटेल किसानों के लिए सोचने वाले नेता था। कांग्रेस ने उन्हें प्रधानमंत्री नहीं बनाया। वोट बैंक से मजबूर, यह महाविलावटी लोग 2014 से पहले की स्थिति में ले देश को जाने में लगे हैं। जितने भी चेहरे मोदी को हटाने में लगे हैं, क्या इनमें से किसी ने भी राष्ट्र की सुरक्षा में कोई कदम उठाया है।
उन्होंने कहा कि जब केंद्र में भाजपा की सरकार नहीं थी तो देश की बड़ी आबादी में न उनके घर में बिजली, गैस, शौचालय व बैंक खाते नहीं थे। बैंकों से ऋण लेना मुश्किल था। उन्होंने कहा कि 34 हजार करोड़ से अधिक जन-धन खाते खोलवाकर मुद्रा योजना के तहत गरीबों को रोजगार के लिए तिजोरी खोल दी गई है। इंडिया पोस्ट पेमेंट के तहत हर दरवाजे तक बैंक पहुंचाया है। उन्होंने कहा कि सभी दलों ने उप्र के साथ भेदभाव किया है। भाजपा सबका साथ, सबका विकास पर कार्य कर रही है। किसानों की आय वर्ष 2022 तक दोगुनी हो, इसके लिए हर स्तर पर काम किया जा रहा है। पीएम किसान सम्मान योजना का लाभ पांच एकड़ से कम जमीन वाले किसानों को दिया जा रहा है। भाजपा सरकार बनने पर पांच एकड़ का नियम हटा दिया जाएगा। इसका लाभ सभी किसानों को मिलेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार देश के हर वर्ग के लोगों के हितों का ख्याल रखती है। दिव्यांगों के लिए आरक्षण में वृद्धि की गई। दफ्तरों में उनके लिए विशेष व्यवस्था है।
सीएम योगी आदित्यनाथ ने बाराबंकी के हैदरगढ़ में लखनऊ-सुल्तानपुर मार्ग पर ग्राम्यांचल महाविद्यालय परिसर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत किया। इससे पहले आज पीएम नरेंद्र मोदी ने बहराइच में विजय संकल्प सभा को संबोधित किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज भाजपा की विजय संकल्प रैली को संबोधित करेंगे। विजय संकल्प रैली में आसपास के जिला रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, फैजाबाद व लखनऊ जिले से भी बड़ी तादात में लोग आए हैं।
उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा, विद्यासागर सोनकर, प्रदेश उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह, प्रत्याशी बाराबंकी उपेन्द्र रावत, रायबरेली दिनेश प्रताप सिंह, मोहनलालगंज प्रत्याशी कौशल किशोर, विधायक दरियाबाद सतीश शर्मा, कुर्सी विधायक साकेन्द्र प्रताप सिंह, बीकेटी विधायक अविनाश त्रिवेदी, बछरावां विधायक राम नरेश रावत, रामनगर विधायक शरद अवस्थी, विधायक हैडरगढ़ बैजनाथ रावत सहित टीनन जिलों के जिलाध्यक्ष मौजूद है। लोकसभा चुनाव का टिकट कटने के बाद पहली बार सांसद प्रियंका रावत भी मंच पर पहुंची।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विजय संकल्प रैली में दिख रहा गज़ब का उत्साह। उनके इंतज़ार का मोदी-मोदी के का नारा लगाकर कर रहे हैं। कार्यकर्ता फिर एक बार मोदी सरकार का स्लोगन लिखी तख्तियां लहरा रहे हैं और तमाम कार्यकर्ता मोदी का मुखौटा भी लगाए हुए हैं। रैली में मोदी को सुनने रायबरेली, अमेठी, मोहनलालगंज, अयोध्या संसदीय सीट के दरियाबाद क्षेत्र से भी लोग पहुंच रहे हैं।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article चाइल्ड ट्रैफिकिंग से लड़ने के लिए तैयार हुईं रानी मुखर्जी
Next Article बलात्कार मामले में आसाराम के बेटे नारायण साईं को उम्रकैद की सजा

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

शांति, देशभक्ति और ड्रग फ्री मुंबई के उद्देश्य को लेकर भारत जैन महामंडल ने किया वंदे जैनम कंसर्ट का विराट आयोजन
social
August 24, 2026
उधना में 267 विद्यार्थियों का नि:शुल्क दंत-जाँच एवं मौखिक स्वास्थ्य जागरूकता शिविर
social
August 24, 2026
विलेपार्ले {मुंबई} में पचरंगी तप की अनुमोदना एवं रक्षाबंधन कार्यशाला का सुंदर आयोजन
social
August 24, 2026
महाकाली’ की पहली झलक में अक्षय खन्ना का खौफनाक शुक्राचार्य रूप, 8 जनवरी 2027 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म
entertainment
August 24, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?