सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: पानी पीने के इस खास तरीके से जापानी लोग घटाते हैं अपना कई किलो वजन
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
lifestyle

पानी पीने के इस खास तरीके से जापानी लोग घटाते हैं अपना कई किलो वजन

Last updated: April 11, 2020 8:54 am
Surabhi Saloni
Share
4 Min Read
Image Courtesy: Google
SHARE

आपने आज तक अच्छी सेहत बनाए रखने के लिए डॉक्टरों को पानी पीने की सलाह देते हुए सुना होगा। पानी पीने से व्यक्ति की कई स्वास्थ्य समस्याएं अपने आप ही ठीक हो जाती हैं। पर्याप्त मात्रा में पानी पीने से व्यक्ति की बॉडी न सिर्फ हाइड्रेटेड रहती है बल्कि उसके शरीर में मौजूदा टॉक्सिंस भी बाहर निकलकर व्यक्ति के चेहरे की चमक को बनाए रखने का काम करते हैं। अक्सर लोग अपना वजन कम करने के लिए सुबह उठकर नीबू और शहद मिला कर भी पीते हैं। माना जाता है कि ऐसा करने से व्यक्ति का वजन घटता है। इन सबके बीच क्या आपने कभी जापानी लोगों के पानी पीने के तरीके पर गौर किया है। आप सोच रहे होंगे आखिर जापानी लोगों के पानी पीने के तरीके में ऐसा क्या खास होता है, तो आपको बता दें, कि जापानी लोग पानी पीने के लिए एक खास ट्रिक अपनाते हैं, जिसकी वजह से वो बड़ी आसानी से अपना कई किलो वजन कम कर लेते हैं। आइए जानते हैं आखिर क्या है उनकी ये सीक्रेट वाटर थेरेपी ट्रिक।

जापानी वॉटर वेट लॉस थेरेपी –
इस थेरेपी की खासियत यह है कि इसमें व्यक्ति को सुबह उठते ही सबसे पहले पानी पीना होता है। आप अपने दिन की शुरूआत खाली पेट ल्यूक वॉर्म वॉटर पीकर कर सकते हैं। ऐसा करने से आपकी बॉडी में मौजूद सारे टॉक्सिन बाहर निकलकर शरीर के मेटाबॉलिज्म रेट को तेजी से बढ़ाएंगे। जिसकी वजह से  बॉडी में मौजूद एक्सट्रा फैट कम होता है।

क्या है पानी पीने का सही तरीका-  
– सबसे पहले दिन की शुरूआत ब्रश करके करें। लेकिन ब्रश करने के बाद कुछ भी खाने से पहले आपको एक ग्लास पानी पीना चाहिए। याद रखें, ब्रश करने के तुरंत बाद कुछ खाने की जगह पानी पीना चाहिए। अक्सर लोग ब्रश करने के तुरंत बाद खाना शुरू कर देते हैं। लेकिन जापानी लोग ब्रश करने से पहले और बाद में सबसे पहले पानी पीते हैं। ऐसा करने से व्यक्ति की बॉडी में पाचन शक्ति अच्छी बनी रहती है। हमेशा पानी पीने के आधे घंटे बाद ही किसी चीज का सेवन करें।

-दूसरा, खाना खाते  समय कभी भी बीच में पानी का सेवन न करें। खाना खाने से 1 घंटा पहले और भोजन खाने के दो घंटे बाद ही पानी पीना चाहिए। ऐसा करने से शरीर का मेटाबॉलिज्म अच्छा बना रहता है।

-तीसरा, पानी कभी भी अधिक मात्रा में एकसाथ न पीकर घूंट-घूंट करके पिएं। इसके अलावा एक ग्लास पानी पीने के आधे घंटे बाद ही दूसरा ग्लास पानी पीना चाहिए। जल्दी और अधिक मात्रा में पानी पीने से पाचन क्रिया और भूख पर बुरा असर पड़ता है।

-चौथी चीज जो हमें जापानी लोगों से सीखनी चाहिए वो है कि वो कभी भी खड़े होकर पानी नहीं पीते हैं। आप भी पानी पीने के लिए हमेशा पहले किसी जगह पर आराम से बैठ जाए। बैठने के बाद ही आप पानी पिएं। पानी पीने के इन जापानी नियमों का पालन करके आप खुद ही कुछ समय बाद अपने शरीर में गजब का फर्क महसूस करेंगे। तो देर किस बात की, वजन कम करने के लिए आज से ही अपने पानी पीने के तरीके में बदलाव शुरू कर दें।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article सफल होने के लिए दिमाग से निकाल दें नकारात्मक विचार
Next Article एक बार फिर मदद के लिए आगे आए सचिन तेंदुलकर, खिलाएंगे 5 हजार लोगों को खाना

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

अरुणाचल प्रदेश में चीन की PLA के साथ कई स्थानों पर टकराव जारी, ITBP महानिदेशक का बड़ा बयान
national
October 23, 2026
बर्थडे स्पेशल: प्रभास पर बड़ी फिल्मों का दांव क्यों लगाते हैं फिल्ममेकर्स? 
entertainment
October 23, 2026
अगले 30 साल तक विपक्ष की सरकार बनने की संभावना नहीं: अमित शाह
national
October 23, 2026
सोनिया गांधी का संस्मरण 10 नवंबर को होगा जारी
national
October 23, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?