नई दिल्ली:लोकसभा चुनाव 2019 के पांचवें चरण के लिए सोमवार को 51 संसदीय सीटों पर वोटिंग शुरू होते ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एक बार फिर से युवा मतदाताओं से अपील करते हुए उनसे बड़ी संख्या में वोट देने की अपील की।
प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट करते हुए कहा- “उन सभी लोगों से यह अपील करता हूं जो लोकसभा चुनाव 2019 के पांचवें चरण में वोट डाल रहे हैं, वह बड़ी संख्या में इसमें भाग लें। हमारे लोकतंत्र को समृद्ध बनाने के लिए वोट सबसे प्रभावी रास्ता है और भारत के भविष्य के बेहतर बनाने में अपना योगदान दें।”
युवा मतदाता बड़ी संख्या में करें वोट
उन्होंने आगे लिखा- “मैं उम्मीद करता हूं कि मेरे युवा दोस्त बड़ी संख्या में वोट करेंगे।” लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में पश्चिम बंगाल और जम्मू कश्मीर के अनंतनाग, लद्दाख को छोड़कर पूरे हिन्दी प्रदेश में वोटिंग हो रही है।
सोमवार को जिन सीटों पर मतदान हो रहे हैं वहां पर पिछली बार सबसे ज्यादा बीजेपी और एनडीए के सहयोगी दलों ने सीटें जीती थी। एनडीए ने 51 में से 41 सीटें जीती थी जो 2009 के मुकाबले 27 सीटें ज्यादा थी।
पांचवें चरण की वोटिंग शुरु होते ही वोटरों से पीएम मोदी ने की अपील

