By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: पांच दिन में कोरोना संक्रमण की रिपोर्ट दें अफसर : योगी आदित्यनाथ
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
state

पांच दिन में कोरोना संक्रमण की रिपोर्ट दें अफसर : योगी आदित्यनाथ

Last updated: June 15, 2020 9:13 am
Surabhi Saloni
Share
2 Min Read
File Photo
SHARE

लखनऊ:कोरोना संक्रमण की चेन को तोड़ने के अभियान के तहत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोविड 19 से सर्वाधिक प्रभावित 11 जिलों के हालात सुधारने पर अपना पूरा ध्यान लगा दिया है। उन्होंने कहा है कि नोडल टीम के सदस्य सम्बन्धित जनपदों में संक्रमण तथा मृत्यु दर की अधिकता के कारकों का आकलन करें और पांच दिन में अपनी समग्र रिपोर्ट उपलब्ध कराएं। उन्होंने यह निर्देश भी दिए कि जनपदों में भेजी जा रही टीम कोविड-19 के संक्रमण की चेन तोड़ने, इसके प्रसार पर नियंत्रण के लिए गम्भीरता से प्रयास करे।

उन्होंने कहा कि कोविड-19 के संक्रमण को हर हाल में रोका जाना है। ऐसे में, संक्रमित लक्षणरहित व्यक्ति को भी घर में रहने की अनुमति नहीं दी जा सकती, क्योंकि इससे संक्रमण के प्रसार की आशंका बनी रहती है। संक्रमण को रोकने के लिए संक्रमित लक्षणरहित व्यक्ति को भी अस्पताल में रखा जाना चाहिए।

मुख्यमंत्री ने रविवार रात  कोविड-19 प्रभावित 11 जिलों आगरा, मेरठ, कानपुर नगर, अलीगढ़, गौतमबुद्धनगर, गाजियाबाद, मुरादाबाद, फिरोजाबाद, बुलन्दशहर, झांसी व बस्ती के नोडल अधिकारियों के साथ बैठक की। कोरोना संक्रमण के ज्यादा केसेज़ वाले जिलों में वहां पर एक प्रशासनिक अधिकारी व एक चिकित्सक की टीम भेजी गई है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि टीम द्वारा वहां पर कोविड-19 के सम्बन्ध में सर्विलांस सिस्टम तथा विभिन्न स्तरों के चिकित्सालयों की व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने पर विशेष रूप से ध्यान केन्द्रित करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि विगत 03 वर्षों में विभिन्न स्तरों पर सावधानी बरतने से इंसेफेलाटिस के संक्रमण में 60 प्रतिशत तथा इससे होने वाली मृत्यु में 90 प्रतिशत की कमी आई है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कोविड-19 के संक्रमण में भी ऐसी ही प्रभावी व्यवस्था बनाए जाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि आपदा का यह समय, एक ऐसा अवसर है, जिसमें प्रशासनिक मशीनरी तथा हेल्थ वॉरियर्स अपनी कार्य कुशलता का प्रदर्शन कर अपने प्रति जनविश्वास को दृढ़ कर सकते हैं। राज्य में एल-1, एल-2 व एल-3 के कोविड अस्पतालों में 01 लाख से अधिक बेड उपलब्ध हैं।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article अनामिका केस : एसटीएफ को मिले अहम सुराग, फर्जीवाड़े का जल्द होगा खुलासा
Next Article 141 भूखंड, 30 फ्लैट व आधे दर्जन मकानों का मालिक है लालू परिवार : सुशील मोदी

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

स्टालिन ने मुख्यमंत्री पद से दिया इस्तीफा, विजय ने सरकार बनाने का दावा किया पेश
national
May 6, 2026
भाजपा की किसान विरोधी नीतियों के कारण महाराष्ट्र में हर दिन 8 किसानों की आत्महत्या, अमेरिका के साथ व्यापार समझौते से किसान बर्बाद होंगे: हर्षवर्धन सपकाल
Mumbai / Maharshtra
May 6, 2026
राघव जुयाल और कोमल पावस्कर की नई जोड़ी है ‘इकाई’ की सबसे बड़ी खासियत
entertainment
May 6, 2026
कॉन्टेंट क्वीन एकता कपूर के 8 आइकॉनिक किरदार जो घर-घर में बने पहचान
entertainment
May 6, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?