By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: पं. दीनदयाल उपाध्याय के जीवन के कई रहस्यों पर से पर्दा हटाएगी ‘दीनदयाल एक युग पुरुष’: निर्देशक मनोज गिरि
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
entertainment

पं. दीनदयाल उपाध्याय के जीवन के कई रहस्यों पर से पर्दा हटाएगी ‘दीनदयाल एक युग पुरुष’: निर्देशक मनोज गिरि

Last updated: November 7, 2019 12:19 pm
Surabhi Saloni
Share
6 Min Read
SHARE

रिलीज को तैयार भारतीय जनसंघ के संस्थापकों मे से एक पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवन पर आधारित फिल्म ‘दीनदयाल एक युगपुरुष’ एक ऐसी फिल्म है जो पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवन के कई रहस्यों से पर्दा हटाएगी। इसकी वजह यह है कि इससे पहले उन पर काफी कम लिखा गया और काफी कम रिसर्च किया गया। यह कहना है फिल्म ‘दीनदयाल एक युगपुरुष’ के निर्देशक मनोज गिरि का। खुदीराम बोस, गालिब सहित कई वेब सिरीज तथा टीवी पर भी काफी काम कर चुके डायरेक्टर मनोज गिरि से पिछले दिनों उनकी आने वाली फिल्म ‘दीनदयाल एक युगपुरुष’ को लेकर हमने बातचीत की। इस दौरान उन्होंने फिल्म को लेकर काफी कुछ तो कहा ही साथ ही पंडित दीन दयाल उपाध्याय के जीवन पर भी कई रहस्योद्घाटन किए, जो काफी कम ही लोगों को पता होंगी। वे बताते हैं कि यह बात उन्हें फिल्म के दौरान की गई रिसर्च के दौरान पता चली।
मनोज गिरि बताते हैं कि उन्होंने फिल्म में पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवन के तमाम पहलुओं को परदे पर दिखाने के कोशिश की है जो आज भी रहस्य है। सबसे खास बात यह कि उनकी मृत्यु आज भी एक राज है, जिस पर से परदा उठाने के हम काफी करीब पहुंच गए हैं। इसलिए भी यह फिल्म काफी जरूरी हो जाती है। बताते चलें कि यह मनोज गिरि की बतौर डायरेक्टर रिलीज होने वाली पहली फिल्म होगी, जबकि कई अन्य फिल्में भी रिलीज को तैयार हैं। जल्द ही वे भी रिलीज की जाएंगी। फिल्म को धीरज मिश्रा ने लिखा है, जबकि कलाकारों में दीपिका चिखलिया, अनीता राज, इमरान हसनी, अनिल रस्तोगी, निखिल पितले, श्याम शर्मा, वीरेंद्र मिश्रा जैसे कलाकारों ने अपने अभिनय से सजाया है।
बातचीत करते हुए मनोज गिरि ने बताया कि वर्तमान में पंडित जी के परिवार का कोई भी सदस्य इस दुनिया में नहीं है। उनका पालन पोषण उनके मामा के यहां हुआ था, वहां भी कोई नहीं है। यही वजह रही कि किसी ने उनके बारे में नहीं सोचा और ना ही रिसर्च हो पाया। हमने पूरी कोशिश की है कि उनके जीवन के तमाम पहलुओं जैसे शिक्षा, राजनीति, देश को लेकर उनकी सोच को सबके सामने रखा जाए और उम्मीद है कि लोगों को फिल्म के जरिए काफी कुछ समझने में मदद मिलेगी।
यह पूछे जाने पर कि फिल्म में उनके राजनीतिक कैरियर को कितना दिखाया गया है? गिरि ने बताया कि वे चुनाव हारने के बाद भी किस तरह से जनता व कार्यकर्ताओं से जुड़े रहने वाले नेता थे, स्वाभिमानी इतना थे कि काफी मेहनत करके पहली ही बार में आईएएस टॉप करने के बावजूद महज इसलिए आईएएस की नौकरी ज्वाइन नहीं की, क्योंकि उन्हें अंग्रेजों की जी हुजूरी नहीं पसंद थी। अन्त्योदय को लेकर उनकी क्या अवधारणा थी, कैसे वे अंतिम व्यक्ति तक विकास का दरवाजा खोलना चाहते थे, यह सारी चीजें हमने दिखाने की भरपूर कोशिश की है।
मनोज गिरि इस समय काफी व्यस्त हैं, वे कुछ वेबसिरीज, फीचर फिल्मों पर भी काम कर रहे हैं, जो जल्द ही परदे पर आएगी। इसके साथ ही धीरज मिश्रा के साथ दो प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहे हैं, जिसका एनाउंसमेंट शीघ्र ही किया जाएगा।
जब उनसे यह पूछा गया कि इसमें कांग्रेस को किस तरह प्रजेंट किया गया है तो वे बताते हैं कि हमने किसी का पक्ष लिए बिना ही पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवन को परदे पर लाने की कोशिश की है, फिल्म में हमने काफी बैलेंस रखा है, जो उस समय के राजनीति की सच्चाई भी थी। राजनीति में पक्ष-विपक्ष तो था लेकिन किसी की कोई व्यक्तिगत दुश्मनी नहीं हुआ करती थी। हालांकि बावजूद इसके वे बताते हैं कि पंडित जी की नेचुरल मृत्यु नहीं थी। और जो भी कारण थे, हम उसके काफी करीब पहुंचे हैं। फिल्म की शूटिंग मुंबई और मुगलसराय में की गई है। आज मुगलसराय रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर दीनदयाल उपाध्याय के नाम पर कर दिया गया है।
यह पूछे जाने पर कि आपने जन संघ और भाजपा के संस्थापक पर फिल्म बनाया है, वह पार्टी आज सत्ता में भी है, क्या उनसे किसी प्रकार का सहयोग मिला? इस पर मनोज जी इंकार करते हुए कहते हैं कि फिलहाल तो कोई सहयोग नहीं मिला है लेकिन हम कोशिश करेंगे कि फिल्म को टैक्सफ्री किया जाए। क्योंकि फिल्म देश के एक महान नेता पर बनाई है, जिन्होंने देश की राजनीति को नई दिशा देने के साथ ही काफी स्वाभिमानी और बेहद अच्छे सोच के सच्चे राजनेता थे। फिल्म 15 नवंबर को देशभर में रिलीज की जाएगी, जिसे लेकर उनकी पूरी टीम काफी उत्साहित है।

  • दिनेश कुमार (dinesh@surabhisaloni.com)
TAGGED:BJPDeendayalEkYugpurushDeendayalUpadhyayDheerajMishraFilmDirectorIntervewJansanghManojGiri

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article ऑफिस का शोर-शराबा बना सकता है आपको हृदय रोगी
Next Article जातिवाद: हत्यारोपियों के समर्थन में भाजपा विधायक और सांसद ने लिखे पत्र, मृतक पर की गंभीर टिप्पणी

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

आजमगढ़ में संसद मार्च कर रहे युवाओं के दमन के खिलाफ उतरे किसान संगठन
state
July 22, 2026
शरद पवार ने की पीएम मोदी से मुलाकात, अटकलों का बाजार गर्म
national
July 22, 2026
अवॉर्ड विनिंग फिल्म ‘मैक्स, मिन एंड म्याऊज़ाकी’ का नया गाना ‘सुहाना’ प्यार और जवानी के कोमल एहसासों को खूबसूरती से करता है बयां
entertainment
July 22, 2026
मुलुंड तेरापंथ भक्न में “श्री उत्सव एक कदम स्वालंबन की ओर” का भव्य आयोजन
social
July 22, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?