पालघर। अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद के निर्देशानुसार तेरापंथ युवक परिषद पालघर द्वारा वृहद सामायिक कार्यशाला का आयोजन तेरापंथ सभा भवन में किया गया। सर्वप्रथम सामूहिक नमस्कार महामंत्र द्वारा वृहद सामायिक कार्यशाला की शुरुआत की। जिसमे ज्ञानशाला मुख्य प्रशिक्षिका विजया जी तलेसरा एवं पायल बाफना द्वारा त्रिपदी वंदना
दीर्घ श्वास प्रेक्षा लोगस्स का ध्यान नमस्कार महामंत्र का जप करवाया। कार्यशाला की संपूर्ण संयोजना को अथक श्रम द्वारा सफल बनाया संयोजक योगेश राठौड़ और सहसंयोजक विरल बदमिया ने।
सभा अध्यक्ष नरेश जी राठौड़, सभा मंत्री लक्ष्मीलाल जी राठौड़ , तेयुप अध्यक्ष हितेश सिंघवी के साथ 40 श्रावक श्राविकाओ की गरिमामयी उपस्थिती रही। सभी का स्वागत एवं आभार तेयुप अध्यक्ष हितेश सिंघवी ने किया।
पालघर में वृहद सामायिक कार्यशाला का आयोजन

