बोईसर। पालघर लोकसभा सांसद श्री राजेंद्र जी गावित द्वारा कोरोना योद्धा समाजसेवी चंद्र प्रकाश पुखराज सोलंकी बोईसर (सायरा) करोना काल में लगातार डेढ़ साल तक लोगों की सेवा करना रक्तदान शिविर का आयोजन करना और लोगों को रक्तदान करने के लिए प्रेरित करना शह कार्य करने पर पालघर लोकसभा सांसद श्री राजेंद्र जी गावित द्वारा सम्मान किया गया। 
चंद्रप्रकाश सोलंकी विगत 15 साल से लगातार समाज सेवा का कार्य कर रहे हैं। कोई भी काम हो तन मन धन से करते हैं। बोईसर तेरापंथ युवक परिषद के 4 साल अध्यक्ष पद पर रहकर सराहनीय कार्य किए। अखिल भारतीय तेरापंथ परिषद के सानिध्य में तीन बार बोईसर को सम्मानित किया गया। उनकी धर्मपत्नी कांता सोलंकी ने तेरापंथ महिला मंडल के 4 साल अध्यक्ष पद पर रह कर केंद्र में बोईसर को ट्रॉफी के माध्यम से कांता सोलंकी के सानिध्य में बोईसर महिला मंडल को सम्मानित किया गया बोईसर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को बैठने के लिए 13 banch लगवा कर केंद्र में बोईसर का नाम सम्मानित किया। उनके छोटे भाई चक्षु दाता श्री विनोद कुमार सोलंकी का मरणोपरांत नेत्रदान करवाया।
पूरा परिवार देव गुरु धर्म में आस्था रखता है। कोरोना में वैक्सीनेशन जहां पूरे इंडिया में ₹1000 था उस समय चंद्र प्रकाश सोलंकी ने अपने जैन समाज को 100 लोगों को वैक्सीन डोज फ्री लगवाया। ठंडी के
टाइम पर जरूरतमंद लोगों को कंबल बांटने खाना पहुंचाना हर साल पूरा परिवार गुरु दर्शन करना, साधु संतों के रास्ते की सेवा करना, कोई भी साधु संत हो सकल जैन के सभी साधु साध्वियों की सेवा करना, कोरोना काल में अलग-अलग संस्थाओं द्वारा 40 सर्टिफिकेट से चंद्र प्रकाश सोलंकी को कोरोना योद्धा से सम्मानित किया गया। जो पूरे जैन समाज के लिए खुशी की बात है।
पालघर के सांसद राजेंद्रजी गावित ने बोईसर के समाजसेवी चंद्रप्रकाश सोलंकी को किया सम्मानित

