मुंबई। पिछले दिनों पालघर में दो साधुओं की मॉबलिंचिंग की घटना पर आज महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने बोलते हुए कहा कि इस मामले में हमारी सरकार द्वारा कार्रवाई की गई है। जिन्होंने 2 साधुओं, 1 ड्राइवर और पुलिस कर्मियों पर हमला किया था, पुलिस ने घटना के दिन ही उन सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस अपराध और शर्मनाक कृत्य के अपराधियों को कठोर दण्ड दिया जाएगा। पहले मुख्यमंत्री ने एक ट्विटर पर एक वीडियो जारी कर मामले का विस्तृत ब्यौरा दिया है उसके बाद उन्होंने ट्वीट भी किया।
CM Uddhav Balasaheb Thackeray addressing the State https://t.co/53JPZcmu13
— CMO Maharashtra (@CMOMaharashtra) April 19, 2020
उन्होंने कहा कि जो लोग इस मामले में आग लगाने का काम कर रहे हैं उन पर भी हमारी नजर है। यह मामला हिन्दू मुस्लिम का नहीं है। जिस इलाके में यह घटना हुई वह गुजरात व महाराष्ट्र के बॉर्डर का गांव इलाका है। वहां पहले से ही चोरी की अफवाह फैली थी। दूसरी बात लॉकडाउन के चलते यह लोग सीधे रास्ते से जाने की बजाए उस दुर्गम इलाके से गए जिसकी वजह से यह घटना हुई। बावजूद इसके हमने सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामले की सीआईडी क्राइम के अधिकारी को जांच का जिम्मा सौंपा है तथा सभी आरोपी अब पुलिस की गिरफ्त में हैं।
उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा कि ‘मैं फिर से एक बार कहना चाहता हूं, कुछ लोग इसमें आग लगाने की कोशिश कर रहे है। इसमें हिन्दू मुस्लिम या इसमें साम्प्रदायिकता नहीं है, ये हमला हुआ है ये दुर्भाग्य की बात है, गलतफहमी के शिकार हुए है। जो बहुत निंदनीय बात है।’
मैं फिर से एक बार कहना चाहता हूं, कुछ लोग इसमें आग लगाने की कोशिश कर रहे है। इसमें हिन्दू मुस्लिम या इसमें साम्प्रदायिकता नहीं है, ये हमला हुआ है ये दुर्भाग्य की बात है, गलतफहमी के शिकार हुए है। जो बहुत निंदनीय बाब है।
— CMO Maharashtra (@CMOMaharashtra) April 20, 2020
इससे पहले ट्विटर के जरिए राज्य के गृहमंत्री अनिल देशमुख ने कहा था कि मुंबई से सूरत जानेवाले 3 लोगों की पालघर में हुई हत्या के बाद मेरे आदेश से इस हत्याकांड में शामिल १०१ लोगों को पुलिस हिरासत में लिया गया है। साथ ही उच्च स्तरीय जांच के आदेश भी दिए गए हैं। इस घटना को विवादास्पद बनाकर समाज में दरार बनाने वालों पर भी पुलिस नज़र रखेगी।

