By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: पाकिस्तान से बोला आईएमएफ- कर्ज कम करने सरकारी कर्मचारियों का वेतन खर्च स्थिर करे
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
world

पाकिस्तान से बोला आईएमएफ- कर्ज कम करने सरकारी कर्मचारियों का वेतन खर्च स्थिर करे

Last updated: June 6, 2020 9:47 am
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
SHARE

इस्लामाबाद:अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने पाकिस्तान को सार्वजनिक कर्ज के बढ़ते बोझ के कारण सरकारी कर्मचारियों का वेतन स्थिर रखने और नये बजट में प्राथमिक घाटा कम रखते हुए राजकोषीय स्थिति बेहतर बनाने के लिए कहा है। स्थानीय मीडिया की खबरों में इसकी जानकारी मिली। स्थानीय अखबार एक्सप्रेस ट्रिब्यून की शुक्रवार की एक खबर के अनुसार, पाकिस्तान के लिये आईएमएफ की इन दो मांगों को मान पाना मुश्किल हो रहा है, लेकिन आईएमएफ जोर दे रहा है कि सार्वजनिक कर्ज के अधिक बोझ के चलते देश को राजकोषीय स्थिति मजबूत करने के रास्ते पर चलना चाहिए।

पाकिस्तान का सार्वजनिक कर्ज पहले ही उसकी अर्थव्यवस्था के आकार के 90 प्रतिशत पर पहुंच चुका है। अखबार ने वित्त मंत्रालय के सूत्रों के हवाले से कहा कि सार्वजनिक ऋण में वृद्धि और जी-20 देशों से कर्ज से राहत मांगने के पाकिस्तान के फैसले के कारण, अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष ने पाकिस्तान को सरकारी कर्मचारियों के वेतन को रोकने के लिए कहा है। हालांकि, पाकिस्तान की सरकार इस मांग का विरोध कर रही है क्योंकि उच्च मुद्रास्फीति के कारण लोगों की वास्तविक आय खत्म हो चुकी है।

बहरहाल, पाकिस्तान की सरकार 67 हजार से अधिक पदों को समाप्त करने के लिए तैयार है। ये पद एक साल से अधिक समय से रिक्त हैं। इसके अलावा पाकिस्तान की सरकार वाहनों की खरीद समेत मौजूदा व्यय को और कम करने के लिए भी तैयार है। आईएमएफ की प्रमुख मांग है कि सरकार को प्राथमिक बजट घाटे के लक्ष्य की घोषणा करनी चाहिये और सिर्फ 184 अरब रुपये यानी पाकिस्तान के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) का महज 0.4 प्रतिशत होना चाहिए।

आईएमएफ की मांगों का विरोध करने के लिए पाकिस्तान के अपने कारण हैं, क्योंकि मौजूदा आर्थिक परिस्थितियों के कारण उसे अगले वित्त वर्ष में राजस्व संग्रह में कोई खास तेजी आती नहीं दिख रही है। अखबार ने कहा कि उच्च मुद्रास्फीति के कारण लोगों की वास्तविक आय समाप्त हो जाने को लेकर पाकिस्तान सरकार अपने कर्मचारियों का वेतन बढ़ाने की तैयारी में है। पाकिस्तान की सरकार 12 जून को नया बजट पेश करने वाली है।

यह बजट ऐसे समय आ रहा है, जब पाकिस्तान की सरकार राजकोषीय स्थिति को ठीक करने तथा आर्थिक वृद्धि को गति देने के बीच संतुलन बनाने की कोशिश कर रही है। इसके अलावा वित्त मंत्रालय आईएमएफ के कार्यक्रम को पुन: बहाल करने के लिये वाशिंगटन स्थित आईएमएफ अधिकारियों के साथ वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से संवाद कर रहा है। आईएमएफ की 0.4 प्रतिशत प्राथमिक बजट घाटा रखने की मांग से इतर, सरकार ने प्रस्ताव दिया है कि लक्ष्य सकल घरेलू उत्पाद का 1.9 प्रतिशत या 875 अरब रुपए होना चाहिए।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article अश्वेत हत्या कांड: प्रदर्शनकारियों पर हमले के मामले में ट्रंप पर मुकदमा
Next Article भारत से तनाव के बीच चीन ने नए कमांडर को सौंपी सीमा की जिम्मेदारी

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

डायरेक्टर संतोष डावखर की ‘गोंधळ’ का गेम-चेंजर मूव – 7 भाषाओं में 100% विज़ुअल डबिंग के साथ वर्ल्ड रिकॉर्ड!
entertainment
April 28, 2026
विक्की कौशल ने रितेश देशमुख से की खास मुलाकात
entertainment
April 28, 2026
तमिलनाडु चुनावः मतों की गिनती चार मई को 62 मतगणना केंद्रों पर की जाएगी
national
April 28, 2026
एम 4 एम मोटिव फॉर मर्डर, का ट्रेलर लॉन्च; मनोज नंदवाना चीफ गेस्ट, एक्ट्रेस जो शर्मा ने ₹ 1 लाख प्रतियोगिता की घोषणा
entertainment
April 28, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?