सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: पाकिस्तान की गीदड़ भभकी, अफगान सीमा से हटाकर कश्मीर सीमा पर लगा सकता है सेना
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
world

पाकिस्तान की गीदड़ भभकी, अफगान सीमा से हटाकर कश्मीर सीमा पर लगा सकता है सेना

Last updated: August 14, 2019 5:26 pm
Surabhi Saloni
Share
4 Min Read
File photo
SHARE

न्यूयॉर्क:कश्मीर मुद्दे पर अमेरिका से अपेक्षित समर्थन नहीं मिलने पर पाकिस्तान ने अपना ‘अफगानिस्तान कार्ड’ इस्तेमाल करते हुए चेताया है कि वह अपनी सेना अफगानिस्तान की सीमा से हटाकर कश्मीर की सीमा पर तैनात कर सकता है।

अफगानिस्तान में शांति के लिए अमेरिका लगातार कोशिशें कर रहा है और इसी कड़ी में उसकी तालिबान से बातचीत भी चल रही है। अफगानिस्तान के मामले में पाकिस्तान की एक खास भूमिका है, उसकी तालिबान पर पकड़ मानी जाती है। ऐसे में अमेरिका को इस मामले में पाकिस्तान का साथ चाहिए। ऐसे में अफगानिस्तान सीमा से पाकिस्तानी सेना को हटाने से स्थिति पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है और सेना को वहां से हटाने का संकेत देकर पाकिस्तान परोक्ष रूप से अमेरिका पर दबाव बनाने की फिराक में है।

अफगानिस्तान सीमा से पाकिस्तानी सेना को हटाकर कश्मीर सीमा पर तैनात करने की संभावना का इजहार अमेरिका में पाकिस्तान के राजदूत असद मजीद खान ने किया है। उन्होंने न्यूयॉर्क टाइम्स के संपादकीय बोर्ड के साथ एक विशेष साक्षात्कार में यह संभावना जताई, लेकिन साथ ही कहा कि अफगानिस्तान और कश्मीर दो अलग-अलग मामले हैं और वह इन दोनों को आपस में जोड़ने की कोशिश नहीं कर रहे हैं। इसके उलट, पाकिस्तान चाहता है कि तालिबान के साथ अमेरिका की वार्ता सफल हो और वह इसके लिए प्रयास कर रहा है।

साक्षात्कार में न्यूयॉर्क टाइम्स ने उनसे कहा कि पाकिस्तान ने अफगानिस्तान से लगी पश्चिमी सीमा को और मजबूत करने की बात कही थी, ताकि इस इलाके में तालिबान आतंकियों को सुरक्षित पनाहगाह मिलने से रोका जा सके और अफगानिस्तान मुद्दे का समाधान हो।

इस पर खान ने कहा, “पश्चिमी सीमा पर हम अपनी पूरी क्षमता लगा चुके हैं। अगर पूर्वी सीमा पर हालात बिगड़ते हैं तो हमें सेना की तैनाती पर (पश्चिमी सीमा से पूर्वी सीमा पर) विचार करना पड़ेगा। अभी हम इस्लामाबाद में ऐसा कुछ सोच नहीं रहे हैं सिवाय इसके जो कुछ पूर्वी सीमा पर हो रहा है।”

पाकिस्तानी राजदूत ने कहा कि भारत द्वारा जम्मू एवं कश्मीर के विशेष दर्जे को समाप्त करने के लिए इस समय से कोई और बुरा समय हमारे लिए नहीं हो सकता था।

उन्होंने कहा कि पाकिस्तान एक ऐसा पंचिंग बैग है, जो भारत में बिकता है। खान ने कहा कि बीते कुछ हफ्तों में दोनों देशों के बीच बहुत कम संपर्क हुआ है और दुर्भाग्य से ऐसा लग रहा है कि हालात और बुरे होंगे। हालांकि, पूछे जाने पर उन्होंने यह स्पष्ट नहीं किया कि हालात किस रूप में और बुरे होंगे।

गौरतलब है कि पाकिस्तान के वरिष्ठ पत्रकार हामिद मीर ने रविवार को ट्वीट में कहा था कि उन्हें पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर के लोगों से यह जानकारी मिली है कि ‘अत्याधुनिक हथियारों से लैस पाकिस्तानी सेना शनिवार रात से ही भारत से लगी नियंत्रण रेखा की तरफ कूच कर रही है और स्थानीय लोग पूरे जोश से इनका स्वागत कर रहे हैं।’

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article चीन-पाकिस्तान गठजोड़ का तोड़
Next Article पालघर में वृहद सामायिक कार्यशाला का आयोजन

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

पर्युषण महापर्व के पावन अवसर पर जैन समाज में सेवा, श्रद्धा और समर्पण के साथ साथ जीतो डिवाइन जैमिंग की गूंज
social
September 14, 2026
देश में खुदरा महंगाई बढ़कर 4.82% पर पहुंची, 20 महीने के उच्चतम स्तर पर
national
September 14, 2026
मलेशिया के तपाह में साई बाबा पीस टॉर्च समारोह में उमड़े 500 से अधिक श्रद्धालु, भारत के उप उच्चायुक्त और मलेशियाई मंत्री भी हुए शामिल
social
September 14, 2026
विलेपार्ले में प्रेक्षाध्यान से चित्त की निर्मलता एवं आत्मिक जागरण का संदेश
social
September 14, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?