By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: पाकिस्तान के प्रधानमंत्री चुने गए इमरान खान, कल लेंगे शपथ, सिद्धू पहुंचे
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
world

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री चुने गए इमरान खान, कल लेंगे शपथ, सिद्धू पहुंचे

Last updated: August 17, 2018 6:49 pm
Surabhi Saloni
Share
2 Min Read
SHARE

इस्लामाबाद, एजेंसी। पाकिस्तान की नेशनल असेंबली ने तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के अध्यक्ष इमरान खान को देश का अगला प्रधानमंत्री चुना है। पीटीआई के 65 वर्षीय अध्यक्ष इमरान खान और पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) के अध्यक्ष शाहबाज शरीफ ने इस सदन के शीर्ष नेता के लिए नामांकन दायर किया था। इमरान खान को 176 मत मिले वहीं पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज प्रमुख शाहबाज शरीफ को केवल 96 मत मिले। इमरान खान कल प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे।
पाकिस्तान पहुंचे सिद्धू
क्रिकेट से राजनीति में आए नवजोत सिंह सिद्धू अपने दोस्त और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बनने जा रहे इमरान खान के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेने आज यहां पहुंच गए। नीला सूट और गुलाबी पगड़ी पहने सिद्धू वाघा सीमा के जरिए लाहौर पहुंचे जहां से वह इस्लामाबाद जाएंगे। शपथ ग्रहण समारोह कल इस्लामाबाद में होना है ।
सिद्धू ने पाकिस्तान के लोकतंत्र में चुनाव के बाद आये बदलाव का स्वागत करते हुए कहा कि इमरान को दोनों देशों के बीच अमन की बहाली की पहल करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि वह भारत के सद्भावना दूत के रूप में मोहब्बत का पैगाम लेकर पाकिस्तान आए हैं। उन्होंने कहा, ”मैं यहां राजनेता के रूप में नहीं बल्कि दोस्त के रूप में आया हूं। मैं यहां अपने दोस्त (इमरान) की खुशी में शरीक होने आया हूं।
उन्होंने कहा, ”हिन्दुस्तान जीवे, पाकिस्तान जीवे। सिद्धू ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी भी दोनों देशों के बीच अमन की बात करते थे। उन्होंने कहा, ”अगर पड़ोसी के घर में आग लगी हो तो आंच हम पर भी आएगी। इमरान के बारे में उन्होंने कहा, ”मैंने उसे अपनी कमजोरी को अपनी ताकत बनाते देखा है। मैं दुआ करता हूं कि इमरान अपने देश के लिये समृद्धि का परिचायक बन जाए। यह पूछने पर कि पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेट कप्तान के लिए वह क्या तोहफा लाये हैं, उन्होंने कहा, ”मैं खान साहिब के लिए कश्मीरी शाल लाया हूं।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की प्रोविजनल बेल 27 अगस्त तक बढ़ी
Next Article प्रेक्षाध्यान स्वास्थ्य शिविर का आयोजन दक्षिण मुम्बई मे

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

बस्ती में सड़क किनारे फेंके शव का रहस्य सुलझा, हत्या के दो आरोपी गिरफ्तार
state
May 5, 2026
15 हजार वोटों से ममता बनर्जी की हुई हार, शुभेंदु अधिकारी ने दी शिकस्त
national
May 5, 2026
आज से बंगाल भयमुक्त हुआ और विकास के भरोसे से युक्त हुआ : मोदी
national
May 5, 2026
सतिंदर सरताज ने रणवीर सिंह के ‘धुरंधर’ प्रदर्शन को दिया “स्टैंडिंग ओवेशन”: “ऐसी मेहनत को मैं दिल से सराहता हूं”
entertainment
May 4, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?