सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: पाकिस्तान अगर भारत से अच्छे रिश्ते चाहता है तो वॉन्टेड अपराधियों को सौंपे: एस जयशंकर
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
world

पाकिस्तान अगर भारत से अच्छे रिश्ते चाहता है तो वॉन्टेड अपराधियों को सौंपे: एस जयशंकर

Last updated: November 16, 2019 9:14 am
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
File Photo
SHARE

लंदन: विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा है कि पाकिस्तान के साथ संबंध ”मुश्किल” बने हुए हैं क्योंकि वह खुले तौर पर भारत के खिलाफ आतंकवाद को बढ़ावा देता है। उन्होंने यह भी कहा कि अगर इस्लामाबाद नयी दिल्ली के साथ सहयोग करने के प्रति गंभीर है तो उसे आतंकवादी गतिविधियों के लिए वांछित उन भारतीयों को सौंप देना चाहिए जो पाकिस्तान में रह रहे हैं।

उन्होंने फ्रांसीसी दैनिक ”ला मोंडे” के साथ एक व्यापक साक्षात्कार में कहा कि पाकिस्तान भारत में आतंकवादियों को भेजने से इनकार नहीं करता है। दोनों देशों के संबंधों पर उन्होंने कहा, ”कई वर्षों से यह संबंध मुश्किलभरे रहे हैं, क्योंकि पाकिस्तान ने एक महत्वपूर्ण आतंकवादी उद्योग विकसित किया है और हमले करने के लिए आतंकवादियों को भारत भेजता है। पाकिस्तान खुद इस स्थिति से इनकार नहीं करता है।”

उनसे पाकिस्तानी विदेश मंत्री के हालिया बयान के बारे में सवाल किया गया था जिसमें उन्होंने कहा था कि भारत के साथ संबंध ”लगभग न के बराबर हैं। उन्होंने कहा, ”अब, मुझे बताएं, कौन सा देश ऐसे पड़ोसी के साथ बातचीत करने के लिए तैयार होगा जो उसके खिलाफ खुलेआम आतंकवाद को बढ़ावा देता है… हमें ऐसी कार्रवाइयों की आवश्यकता है जो सहयोग करने की वास्तविक इच्छा प्रदर्शित करें।”

उन्होंने कहा, ”उदाहरण के लिए, आतंकवादी गतिविधियों के लिए वांछित भारतीय अपराधी पाकिस्तान में रह रहे हैं। हम पाकिस्तान से उन्हें सौंप देने को कह रहे हैं। वह स्पष्ट रूप से माफिया सरगना दाऊद इब्राहिम जैसे अपराधियों का जिक्र कर रहे थे जिनके बारे में माना जाता है कि वे पाकिस्तान में छिपे हैं।”

कश्मीर की स्थिति के बारे में जयशंकर ने कहा कि अगस्त में ”सुधारों” के कारण कुछ एहतियाती उपाय किए गए ताकि कट्टरपंथी और अलगाववादी तत्वों की ओर से हिंसक कार्रवाई के खतरे को टाला जा सके। स्थिति अब सामान्य हो रही  है। अगस्त में भारत ने प्रदेश को विशेष दर्जा देने वाले अनुच्छेद 370 को रद्द कर दिया था।

विदेश मंत्री ने कहा कि इन प्रतिबंधों को धीरे-धीरे कम कर दिया गया है और स्थिति सामान्य होने के साथ-साथ टेलीफोन और मोबाइल लाइनों को बहाल कर दिया गया है। दुकानें खुली हुई हैं और सेब की खेती हो रही है। स्थिति पुन: सामान्य हो गयी हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में जैसे ही चीजें सुरक्षित हो जाएंगी, विदेशी पत्रकारों का स्वागत किया जाएगा।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article अमेरिकी कांग्रेस आयोग से कहा गया, पाकिस्तान आतंकवाद को बढ़ावा दे रहा है
Next Article श्रीलंका राष्ट्रपति चुनाव: बंदूकधारियों ने श्रीलंकाई मतदाताओं को लेकर जा रही बसों पर चलाई गोलियां
Follow us on

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

अक्षय कुमार और विपुल अमृतलाल शाह की रहस्यमयी घोषणा ने लोगों की बढ़ा दी उत्सुकता
entertainment
November 16, 2026
‘झाड़ फूंक’ का नया रोमांटिक गाना ‘बेतहाशा’ रिलीज़, जियो हॉटस्टार पर लगातार ट्रेंडिंग में बनी हुई है फिल्म
entertainment
November 16, 2026
विशाल ददलानी की सुरीली आवाज़ ने ‘प्रताप’ के गाने ‘कैसे जियेंगे’ में बयां किए अनकहे जज़्बात
entertainment
November 16, 2026
नसीरुद्दीन शाह और जिम सर्भ की ‘मेड इन इंडिया – ए टाइटन स्टोरी’ ने IFFI 2026 में मारी बाज़ी, बेस्ट वेब सीरीज़ के लिए नॉमिनेशन!
entertainment
November 16, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?