सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: ऑस्ट्रेलिया फतेह के बाद अब कीवीलैंड पर कब्जे की तैयारी
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
sports

ऑस्ट्रेलिया फतेह के बाद अब कीवीलैंड पर कब्जे की तैयारी

Last updated: January 20, 2019 9:26 am
Surabhi Saloni
Share
4 Min Read
SHARE

नई दिल्ली:न्यू जीलैंड क्रिकेट के पूर्व ऑलराउंडर स्कॉट स्टायरिस ने शुक्रवार को भारत की ऑस्ट्रेलिया पर वनडे सीरीज जीत के बाद एक रोचक ट्वीट किया। स्टायरिस ने लिखा, ‘स्टार्टर खत्म, अब मेन कोर्स की तैयारी करो।’ स्टायरिस का यह ट्वीट पहली बार में समझ आने में लोगों को थोड़ी परेशानी हो सकती है। आखिर भोजन का क्रिकेट सीरीज से क्या लेना-देना। लेकिन अपने इस ट्वीट के जरिए इस पूर्व कीवी ऑलराउंडर खिलाड़ी ने दो निशाने साधे हैं। पहला, उन्होंने ऑस्ट्रेलिया की कमजोर टीम की ओर निशाना साधा है और दूसरी ओर भारत को चुनौती दी है कि अब उनका मुकाबला असली टीम से होगा।
एक नजर से देखा जाए तो स्टायरिस की यह टिप्पणी कुछ गलत भी नहीं है। भारत 18 जनवरी की आईसीसी रैंकिंग के अनुसार दूसरे स्थान पर है और कीवी टीम तीसरे पायदान पर। वहीं ऑस्ट्रेलिया छठे नंबर की टीम है। यानी अंतर अच्छा-खासा है। तो आखिर ऐसा क्या है जो न्यू जीलैंड को भारत के लिए ऑस्ट्रेलिया से ज्यादा मुश्किल चुनौती बनाता है।
न्यू जीलैंड टीम के पास एक मजबूत बल्लेबाजी टीम है। केन विलियमसन, मार्टिन गप्टिल, रॉस टेलर, कॉलिन मुनरो, हेनरी निकोलस जैसे बल्लेबाज किसी भी गेंदबाजी आक्रमण की धज्जियां उधेड़ सकते हैं। कीवी टीम ने हाल ही में श्री लंका के खिलाफ खत्म हुई वनडे सीरीज में तीनों मैच जीते। तीनों वनडे मैचों में उसने 300 से ज्यादा रन बनाए। दो में तो 360 से ज्यादा।
ट्रेंट बोल्ट, मैट हेनरी, ल्यूकी फर्ग्युसन जैसे तेज गेंदबाज न्यू जीलैंड की तेज और सीमिंग विकेट का फायदा उठाना जानते हैं। इस गेंदबाजी आक्रमण को ईश सोढ़ी की लेग स्पिन अच्छी तरह सपॉर्ट करती है। इसके अलावा कीवी टीम के पास कॉलिन डी ग्रैंडहोम और जिमी निशाम जैसे ऑलराउंडर हैं जो निचले क्रम में तेजी से रन बनाने के साथ-साथ गेंदबाजी में भी हाथ आजमा सकते हैं। निशाम ने तो श्री लंका के खिलाफ वनडे सीरीज में महज 13 गेंदों पर 45 रन बनाकर चौंका दिया था। भारतीय टीम के लिए इस प्रतिभाशाली टीम से निपटना आसान नहीं होगा। यह टीम ऑस्ट्रेलिया की तरह नई नहीं है यह वर्ल्ड कप के लिए तैयार होती टीम है जिसमें अनुभव और युवा खिलाड़ियों का अच्छा मेल है।
जसप्रीत बुमराह की गैर मौजूदगी में भारत की बोलिंग कमजोर नजर आती है, खासतौर पर पारी के अंतिम ओवरों में। टीम की तेज गेंदबाजी की कमान भुवनेश्वर कुमार और मोहम्मद शमी के हाथों में होगी। इसके अलावा मोहम्मद सिराज के पास भी अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका होगा। अब मजबूत और आक्रामक कीवी बल्लेबाजी के सामने ये कितना टिक पाएंगे यह देखना अहम होगा। ऑस्ट्रेलिया में भी मेलबर्न वनडे को छोड़ दिया जाए तो भारतीय गेंदबाजी ने अपेक्षाकृत कमजोर समझी जा रही ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दोनों वनडे में करीब 300 रन बनने दिए।
भारत ने पिछली बार 2013-14 में न्यू जीलैंड का दौरा किया था। महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली टीम का सामना ब्रैंडन मैकलम की कीवी टीम से था। इस दौरे पर भारत को 5 वनडे मैचों की सीरीज में 4-0 से हराया था। जबकि एक मैच टाई रहा था।
न्यू जीलैंड और भारत के बीच कुल 101 मैच खेले गए हैं। इसमें न्यू जीलैंड ने 44 और भारत ने 51 मैच जीते हैं। एक मैच टाई रहा है जबकि 5 मैचों का कोई नतीज नहीं निकला। वहीं न्यू जीलैंड में दोनों टीमों के बीच खेले गए 42 मैचों में से भारत ने 14 और न्यू जीलैंड ने 25 मैच जीते हैं। घरेलू मैदानों पर पिछले 10 में से सात मैच कीवी टीम ने जीते हैं।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article दहशत फैलाने को दाऊद ने दी दस्तक! RSS नेताओं को मारने की बनाई थी साजिश
Next Article मौजूदा दौर में सबसे सटीक यॉर्कर फेंकते हैं बुमराह: वसीम अकरम

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

दक्षिण मुंबई में ‘विकास महोत्सव’ का कार्यक्रम का आयोजन
social
September 19, 2026
धड़कपुर में फिर मचेगी दोगुनी अफरातफरी, सामने होंगी नई परेशानियां: प्राइम वीडियो ने दुपहिया सीजन 2 के प्रीमियर की तारीख 1 अक्टूबर तय की
entertainment
September 18, 2026
प्यार, जुनून और रोमांच की नई कहानी लेकर आ रही है ‘तुम मेरे हो’, गुरमीत चौधरी और ईशा मालवीय पहली बार साथ आएंगे नजर
entertainment
September 18, 2026
अक्षय कुमार की ‘समुक’ में रजत कपूर की एंट्री की चर्चा, निभा सकते हैं अहम किरदार
entertainment
September 18, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?