सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: ऊर्जावान रहा श्री तुलसी महाप्रज्ञ फाउंडेशन कांदीवली का तीन दिवसीय गुरु दर्शन यात्रा
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
social

ऊर्जावान रहा श्री तुलसी महाप्रज्ञ फाउंडेशन कांदीवली का तीन दिवसीय गुरु दर्शन यात्रा

Last updated: August 12, 2019 8:00 am
Surabhi Saloni
Share
5 Min Read
SHARE

मुंबई। मुम्बई में तेरापंथ धर्म संघ को एक अलग पहचान देने वाला कांदीवली तेरापंथ भवन को संचालित करने वाली संस्था
श्री तुलसी महाप्रज्ञ फाउंडेशन के अध्यक्ष सुरेंद्र कोठारी एवं मंत्री कमलेश बोहरा के नेतृत्व में बैगलोर की धरा को पावन कर रहे तेरापंथ धर्म संघ के एकादशम अधिशास्ता आचार्य श्री महाश्रमण जी के सानिध्य में 160 से भी अधिक श्रावकों के साथ तीन दिवसीय गुरुशरणं यात्रा के तहत उपस्थित हुए। अपने इस तीन दिवसीय यात्रा में संघ ने आचार्य श्री महाश्रमण जी की विशेष सेवा की जिसमें संघ के अध्यक्ष सुरेंद्र कोठारी, मंत्री कमलेश बोहरा ने फाउण्डेशन द्वारा किये गए कार्यो को गुरु चरणों में रखा। साथ ही गुरुदेव से एक स्वर में निवेदन किया कि गुरुदेव 2023 चातुर्मास के प्रवास के समय ज्यादा से ज्यादा समय कांदीवली तेरापंथ भवन में विराजे। वही सेवा के समय मुम्बई से पधारे हुए करीब 350 श्रावकों की उपस्थिति रही।
आचार्य श्री महाश्रमण जी ने श्रावकों का मार्गदर्शन करते हुए फ़रमाया की संस्थाओं में अधिक से अधिक पारदर्शिता लाना एक अच्छी पहल हैं। साथ ही कहा कि समाज के लोगों में प्रेम सौहार्द हमेशा बना रहना चाहिए तभी समाज का विकास होता हैं। साध्वी प्रमुखा श्री कनक प्रभा जी ने कहा कि गुरुदेव की ही कृपा है कि मुंबई में सौहार्द पूर्ण वातावरण हैं। मुम्बई पर गुरुदेव की बड़ी कृपा हैं क्योंकि राजस्थान से मुम्बई आना बड़ी बात हैं। हमारे आचार्यो की पुण्याई है कि हर कोई गुरुदेव के आगमन के लिय आतुर हैं। साथ ही संयम और सादगी से कैसे कार्य होते है इसका बड़ा उदाहरण साबित हो मुम्बई का चातुर्मास।
तुलसी महाप्रज्ञ फाउंडेशन के अध्यक्ष सुरेंद्र कोठारी ने फाउंडेशन द्वारा किये गए कार्यो को रखते हुए कहा कि गुरुदेव भवन धर्म संघ की प्रभावना में चार चांद लगा रहा हैं। वैसे भवन में पहले से काफी पारदर्शिता रखी जा रही थी। इस वर्ष से हमने कैश में पैसा लेना बंद कर दिया हैं। हम चेक से ही पैसे कलेक्ट करते हैं। साथ ही प्रेक्षा ध्यान को प्रोत्साहित करने हेतु प्रेक्षा ध्यान स्वास्थ केंद्र की शुरुआत की गई है जिसका सफलतापूर्वक संचालन हो रहा है। जिसमें कोषाध्यक्ष जवरीमल नोलखा, वित्त प्रभारी जय चंद सांखला, पारस दुग्गड़, विनोद डांगी, प्रीति धाकड़ दर्शिका जैन, काजल जैन का विशेष सहयोग मिल रहा हैं।
मंत्री कमलेश बोहरा ने कहा कि गुरुदेव आप की कृपा से भवन के प्रांगण में चरित्रात्माओं का सानिध्य प्राप्त हो रहा हैं। साथ ही दिन प्रति दिन इसकी लोकप्रियता बढ़ती जा रही हैं। इस बात का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता हैं कि सदी के महानायक अभिताभ बच्चन जी का भी भवन में आगमन हो चुका हैं। हर धर्म संप्रदाय के लोगों का कार्यक्रम समय समय पर भवन के प्रांगण में हो रहा हैं। जिसकी वजह से धर्म संघ की प्रभावना दूसरे धर्मो में भी हो रही हैं। सिरियारी संस्थान अध्यक्ष ख्यालीलाल तातेड़, भंवरलाल कर्णावट , मुम्बई 2023 चातुर्मास व्यवस्था समिति अध्यक्ष मदनलाल तातेड़, मुम्बई सभा के अध्यक्ष नरेन्द्र तातेड़ ने भी अपने भाव व्यक्त किय।
मुम्बई सभा मंत्री विजय पटवारी, भवरलाल कर्नावट, फाउंडेशन के पूर्व अध्यक्ष रमेश धाकड़, अर्जुनलाल चौधरी, माणक धींग, पूर्व मंत्री बी.सी भलावत, बाबुलाल बापना, दलपत बाबेल, विजय सिंह बेद, जगदीश उमरिया, उपाध्यक्ष शांतिलाल बरमेचा, अशोक तातेड़, बाबुलाल समदरिया, विनोद बोहरा, राजेंद्र मुणोत, गणेश लाल कोठारी, मदनलाल सिरोहिया, सुशील संचेती, प्यारचंद मेहता, अभिषेख बाफना, नरेश परमार, पारस परमार, मनोज कोठारी, विनोद बम्ब, दलपत बाबेल, राजेन्द्र सिंघवी, भवरलाल बापना, रोशनलाल डागलिया, के.एल परमार, भेरूलाल सिंघवी, मोदीलाल सिंघवी, सुनील सोनी, फतहलाल परमार, शांतिलाल भलावत, बाबुलाल समदरिया, अरविंद लोढा, महेन्द्र कोठारी, थानमल बेद, बोथमल सिंघवी, कुंदन मल जैन, रमेश कोठारी, सुनील इनटोदिया, प्रमोद सुर्या आदि की उपस्थिति रही।


यात्रा में विशेष तौर पर सहयोग सुरेंद्र कोठारी, कमलेश बोहरा, जयचंद सांखला, जवेरीमल नवलखा, शांतिलाल बरमेचा, राजेन्द्र सींघवी, विजय सिंह बैद, नरेश पारस परमार, का रहा।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article शिवजी इंसानों के साथ ही पशुओं के भी स्वामी, इसीलिए उनका एक नाम है पशुपति नाथ
Next Article ठाकुरद्वार में शिविर का आयोजन, ‘अधिकार या कर्तव्य’ का दृष्टांत के माध्यम से सुंदर विश्लेषण

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

पर्वत पाटिया: पर्युषण का प्रथम दिन खाद्य संयम दिवस के रूप में मनाया गया
social
September 8, 2026
खाद्य संयम दिवस – चेन्नई: पर्यूषण : आत्म राज्य की नागरिकता स्वीकार करें
social
September 8, 2026
विलेपार्ले में पर्युषण महापर्व के प्रथम दिवस खाद्य संयम् दिवस पर आध्यात्मिक जागरण का श्रावक समाज कों दिया संदेश
social
September 8, 2026
चेम्बूर के ग्रैंड नालंदा परिसर में पर्युषण का शानदार आगाज
social
September 8, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?