सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: ओलिंपिक ट्रायल:मैरीकॉम ने निखत को 9-1 से हराया
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
sports

ओलिंपिक ट्रायल:मैरीकॉम ने निखत को 9-1 से हराया

Last updated: December 28, 2019 8:42 pm
Surabhi Saloni
Share
4 Min Read
File Photo
SHARE

नई दिल्ली:बॉक्सर एमसी मैरीकॉम ने निखत जरीन को टोक्यो ओलिंपिक क्वालिफायर के लिए 51 किलोग्राम भार वर्ग में ट्रायल मुकाबले में 9-1 से हरा दिया। शनिवार को नई दिल्ली में खेले गए इस मुकाबले में मैरीकॉम शुरू से ही हावी रही। उन्होंने जरीन को संभलने का कोई मौका नहीं दिया। निखत और मैरीकॉम के बीच यह तीसरा मुकाबला था। निखत इस साल के मई में इंडिया ओपन के सेमीफाइनल में मैरीकॉम से भिड़ी थीं। इससे पहले साल 2016 में साउथ एशियन गेम्स की ट्रायल में दोनों के बीच मुकाबला हुआ था। दोनों मुकाबला मैरीकॉम के पक्ष में रहा था। मैच के बाद खत्म होने के बाद मैरीकॉम जरीन से हाथ और गले मिलाए बगैर गुस्से में बाहर निकल गईं।

मैरीकॉम ने निखत से हाथ नहीं मिलाने के सवाल पर कहा, ‘‘मैं उनसे हाथ क्यों मिलाऊं? अगर वो सम्मान चाहती हैं तो पहले उन्हें सम्मान देना चाहिए। मैं इस तरह की व्यवहार वालों को पसंद नहीं करती। आप खुद को रिंग में साबित करें, बाहर नहीं। निखत के सपोर्टर ने मुझसे गलत व्यवहार किया। मैं उन्हें तीन बार हरा चुकी हैं, फिर भी नहीं सुधर नहीं रहे। बाहर बोलते रहना गलत है।’’ हालांकि, बाद में मैरीकॉम ने कहा कि वे गुस्से में थी। अब सब ठीक है।

निखत ने कहा- मैरीकॉम युवाओं के लिए आदर्श
दूसरी ओर, निखत ने कहा, ‘‘मैरीकॉम युवाओं के लिए आदर्श हैं। उन्हें ऐसा नहीं करना चाहिए था। उन्होंने मैच के बाद ही नहीं मैच के दौरान भी मुझे गाली दी थी। उनके व्यवहार से दुखी हूं।’’ मुकाबले के दौरान बॉक्सिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष अजय सिंह भी मौजूद थे। इस मामले पर उन्होंने कहा कि मैरीकॉम आदर्श बॉक्सर हैं। जोश में कभी-कभी ऐसा हो जाता है। मामले को तूल नहीं देना चाहिए।

वुहान में अगले साल ओलिंपिक क्वालिफायर मुकाबले होंगे

टोक्यो ओलिंपिक के लिए क्वालिफायर मुकाबले चीन के वुहान में 3 से 14 फरवरी तक खेले जाएंगे। मैरीकॉम 6 बार वर्ल्ड चैम्पियनशिप जीत चुकी हैं। उन्होंने लंदन ओलिंपिक 2012 में कांस्य पदक अपने नाम किया था। वहीं, निखत इस साल एशियन चैम्पियनशिप में कांस्य पदक जीती थीं।

सोनिया लाठेर और सरिता देवी हारीं
अन्य मुकाबलों में वर्ल्ड चैम्पियनशिप में दो रजत पदक जीतने वाली सोनिया लाठेर (57 किग्रा) को साक्षी चौधरी ने शिकस्त दी। लाठेर एशियन गेम्स में भी पदक जीत चुकी हैं। 60 किग्रा भारवर्ग  में पूर्व वर्ल्ड चैम्पियन सरिता देवी नेशनल चैम्पियन सिमरनजीत कौर से हार गईं।

निखत ने मैरीकॉम से ट्रायल का दावा ठोका था
मैरीकॉम इस साल वर्ल्ड चैम्पियनशिप में कांस्य पदक जीती थीं। उन्हें इसी के आधार पर ओलिंपिक क्वॉलिफायर्स में भेजने की बात चल रही थी। हालांकि, नियमों के मुताबिक वर्ल्ड चैम्पियनशिप में स्वर्ण या रजत पदक जीतने वाले बॉक्सर को ही ओलिंपिक क्वालिफायर में सीधे एंट्री मिलती है। अन्य सभी को ट्रायल मैच खेलना होता है। निखत ने नियमों का हवाला देकर मैरीकॉम से मुकाबले की बात कही थी।

निखत ने ट्रायल के लिए खेल मंत्री को पत्र लिखा था
निखत ने ट्रायल के लिए खेल मंत्री किरण रिजिजू को भी पत्र लिखा था। तब उन्होंने कहा था, ‘‘मैं बचपन से ही मैरी कॉम से प्रेरित रही हूं। इस प्रेरणा के साथ न्याय करने का सबसे बेहतर तरीका यही हो सकता है कि मैं उनकी तरह एक महान मुक्केबाज बनने की कोशिश करूं। क्या मैरी कॉम खेल की इतनी बड़ी शख्सियत हैं कि उन्हें मुकाबले से दूर रखने की जरूरत है?’’

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article प्रियंका का आरोप- पुलिस ने गला दबाकर मुझे धकेला
Next Article आचार्यश्री के आगमन से जंगल में भी हुआ मंगल

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

पांडेसरा में पर्युषण महापर्व के अवसर पर आध्यात्मिक साधना का अनुपम वातावरण
social
September 12, 2026
दक्षिण मुंबई: अणुव्रत चेतना दिवस पर साध्वीवृन्द का उद्बोधन, आत्म अस्तित्व में व्रत की चेतना
social
September 12, 2026
रणवीर सिंह बने BMW के नए ब्रांड एंबेसडर
Business entertainment
September 11, 2026
अनावश्यक नहीं बोलना भी है मौन की साधना : महातपस्वी आचार्यश्री महाश्रमण
social
September 11, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?