सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: ओलंपिक क्वालीफायर्स की तैयारी के लिए भारतीय टीम से जुड़े ऑस्ट्रेलिया के गोवर्स
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
sports

ओलंपिक क्वालीफायर्स की तैयारी के लिए भारतीय टीम से जुड़े ऑस्ट्रेलिया के गोवर्स

Last updated: April 10, 2019 10:09 am
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
SHARE

बेंगलुरू:ऑस्ट्रेलिया के पूर्व फॉरवर्ड कीरान गोवर्स 2020 ओलंपिक क्वालीफायर्स की तैयारी में भारतीय स्ट्राइकरों की मदद करने राष्ट्रीय शिविर में जुड़ गए हैं। विश्व कप 2010 और 2014 जीतने वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम के सदस्य रहे गोवर्स सोमवार को बेंगलुरू पहुंचे जो यहां भारतीय खेल प्राधिकरण में स्ट्राइकरों के लिए आठ दिन तक चलने वाले विशेष शिविर में भाग लेंगे।
उन्होंने कहा, ”मैं भारत लौटकर काफी रोमांचित महसूस कर रहा हूं। हाकी के दीवाने इस देश में खेलने की मेरी सुनहरी यादें हैं।”  उन्होंने कहा, ”मैं भारतीय टीम को खेलते देखता आया हूं और मेरा मानना है कि यह काफी क्षमतावान टीम है। अगले कुछ दिन में फॉरवर्ड खिलाड़ियों के साथ काम करके मैं उनके हुनर को निखारने की कोशिश करूंगा।”
उन्होंने कहा, ”हम सुल्तान अजलन शाह कप के वीडियो का भी विश्लेषण करेंगे। हमारा लक्ष्य मौकों को गोल में बदलने की क्षमता का विकास करना है।” भारत के अनुभवी स्ट्राइकर एस वी सुनील ने कहा, ”उनके अनुभव का फॉरवर्ड खिलाड़ियों को फायदा मिलेगा। वह ऑस्ट्रेलिया के सर्वश्रेष्ठ स्ट्राइकरों में से है और सर्कल के भीतर पोजिशनिंग, गोल करने और गोल में मदद करने में उनका कोई सानी नहीं।”
गोवर्स के साथ काम करने को लेकर भारत के प्रमुख स्ट्राइकरों में से एक एसवी सुनील ने कहा, “गोवर्स का अनुभव हमारे स्ट्राइकरों को बेहतर प्रदर्शन करने के लिये काम आयेगा। गोवर्स आस्ट्रेलिया के श्रेष्ठ स्ट्राइकरों में से एक थे तथा वह विपक्षी टीम के सर्कल में दवाब बनाने, गोल करने और पोजीशन बदलने में माहिर थे। इन्हीं विभागों में हमें सुधार लाना होगा। इसके अलावा हम गोवर्स से और भी अन्य गुण सीख सकते हैं।”
हॉकी इंडिया के हाई परफॉर्मेंस निदेशक डेविड जान ने कहा, “गोवर्स के अनुभव का इस्तेमाल करना भारतीय स्ट्राइकरों के लिये बेहद अच्छा रहेगा। गोवर्स  कई भारतीय खिलाड़ियों के साथ खेले हैं इसलिए वह उनके शॉट्स को भली-भांति जानते है। मुझे उम्मीद है कि यह सत्र खिलाड़ियों को मदद करेगा।”
आकाशदीप सिंह, रमनदीप सिंह, एसवी सुनील, ललित कुमार उपाध्याय, सिमरनजीत सिंह, गुरजंत सिंह, मनदीप सिंह, सुमित कुमार, शमशेर सिंह, अरमान कुरैशी, अभरण सुदेव बेलिमग्गा, मोहम्मद रहील मौसीन , हरसाहिब सिंह, दिलप्रीत सिंह, गुरसाहिबजीत सिंह, शिलानन्द लाकड़ा और आतिफ अतीक जैसे खिलाड़ी पूर्व ऑस्ट्रेलियाई स्ट्राइकर के साथ अभ्यास कर रहे हैं।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article 42 साल बाद किंग कप में खेलेगा भारत
Next Article गोला फेंक खिलाड़ी मनप्रीत कौर चार साल के लिए बैन

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

पाँच साल बाद पर्दे पर तनिशा मुखर्जी की वापसी, डायरेक्टर कपिल कौस्तुभ शर्मा की कई दशकों में फैली पारसी कहानी ‘ज़िंदगी फिर भी खूबसूरत है’ के साथ
entertainment
October 3, 2026
अणुव्रत उद्बोधन सप्ताह के अंतर्गत अहिंसा दिवस कार्यक्रम संपन्न
social
October 3, 2026
कुब्रा सैत ने गोविंदा और सुनीता आहूजा को लेकर हो रही अटकलों पर उठाया तीखा सवाल – फैन कब से प्राइवेट इन्वेस्टिगेटर बन गए?
entertainment
October 3, 2026
कांदिवली में विवेगे धम्म माहिये प्रतियोगिता का आयोजन
social
October 2, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?