By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: ऑल इंग्लैंड चैंपियनशिप: 18 साल के सूखे को खत्म करने उतरेंगी सिंधु-साइना
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
sports

ऑल इंग्लैंड चैंपियनशिप: 18 साल के सूखे को खत्म करने उतरेंगी सिंधु-साइना

Last updated: March 6, 2019 9:58 am
Surabhi Saloni
Share
5 Min Read
File Photo
SHARE

बर्मिंघम:कड़े ड्रॉ के बावजूद भारत की शीर्ष बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु और साइना नेहवाल बुधवार (6 मार्च) से यहां शुरू हो रही ऑल इंग्लैंड चैंपियनशिप में भारत के खिताब के लगभग दो दशक लंबे इंतजार को खत्म करने के इरादे से उतरेंगी। सिंधु और साइना के मेंटर तथा मौजूदा मुख्य राष्ट्रीय कोच पुलेला गोपीचंद 2001 में ऑल इंग्लैंड खिताब जीतने वाले पिछले भारतीय खिलाड़ी थे।

विश्व बैडमिंटन महासंघ (बीडब्ल्यूएफ) की विश्व रैंकिंग में शीर्ष 32 में शामिल खिलाड़ियों को इस टूर्नामेंट में जगह मिलती है और भारत के सिर्फ तीन खिलाड़ियों को इस बार वरीयता दी गई है। सिंधु और साइना के अलावा पुरुष एकल में किदांबी श्रीकांत को सातवीं वरीयता मिली है। ओलंपिक और विश्व चैंपियनशिप की रजत पदक विजेता पांचवीं वरीय सिंधु इस 10 लाख डॉलर इनामी प्रतियोगिता में अपने अभियान की शुरुआत दक्षिण कोरिया की दुनिया की दूसरे नंबर की पूर्व खिलाड़ी सुंग जी ह्युन के खिलाफ करेंगी।

लंदन ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता और आठवीं वरीय साइना को पहले दौर में स्काटलैंड की क्रिस्टी गिलमोर से भिड़ना है। साइना ने क्रिस्टी के खिलाफ अपने अब तक के सभी छह मुकाबले जीते हैं जबकि सिंधु ने सुंग जी के खिलाफ पिछले 14 मुकाबलों में आठ जीत दर्ज की हैं जबकि छह बार उन्हें हार का सामना करना पड़ा।

सुंग जी ने पिछले साल तीन मैचों में सिंधु को दो बार हराया और अगर यह भारतीय खिलाड़ी पहले दौर का मुकाबला जीतने में सफल रहती है तो दूसरे दौर में उन्हें रूस की येवगेनिया कोसेतस्काया और हांगकांग की च्युंग एनगान यी के बीच होने वाले मैच की विजेता से भिड़ना होगा। क्वार्टर फाइनल में सिंधु का सामना चीन की तीसरी वरीय युवा खिलाड़ी चेन यूफेई से हो सकता है।

पिछले साल इस प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में जगह बनाने में सफल रही सिंधु ने कहा, ”प्रत्येक दौर का मुकाबला तुलनात्मक रूप से कड़ा है। मेरे लिए प्रत्येक अंक महत्वपूर्ण होगा। मैं पहले दौर में सुंग जी ह्युन के खिलाफ खेल रही हूं और मेरे लिए यह महत्वपूर्ण है कि पहले दौर से ही एकाग्रता के साथ खेलूं।”

साइना भारत की मौजूदा खिलाड़ियों में एकमात्र ऐसी खिलाड़ी हैं, जो ऑल इंग्लैंड के फाइनल में पहुंचने में सफल रही हैं। वह यहां 2015 में उप विजेता रही थी। साइना ने सत्र की अच्छी शुरुआत करते हुए जनवरी में इंडोनेशिया मास्टर्स का खिताब जीता और फिर सिंधु को हराकर राष्ट्रीय चैंपियनशिप जीती।

इस भारतीय खिलाड़ी को दूसरे दौर में डेनमार्क की लाइन होमार्क जार्सफेल्ड और चीन की काइ यानयान के बीच होने वाले मैच की विजेता से भिड़ना होगा और अगर वह इसमें जीत दर्ज करती हैं तो उनका सामना ताइ जू यिंग से हो सकता है जिनके खिलाफ उन्होंने लगातार 12 मैच गंवाए हैं।

चीनी ताइपे की ताइ जू ने साइना के खिलाफ 14 मुकाबले जीते हैं और पांच गंवाए हैं। पुरुष एकल में श्रीकांत पहले दौर में फ्रांस के ब्राइस लेवरडेज से भिड़ेंगे जबकि फार्म में चल रहे समीर वर्मा अपने अभियान की शुरुआत पूर्व विश्व चैंपियन और दुनिया के पूर्व नंबर एक खिलाड़ी डेनमार्क के विक्टर एक्सेलसेन के खिलाफ करेंगे।

वर्ष 2018 में खराब प्रदर्शन के बाद श्रीकांत मलेशिया और इंडोनेशिया में क्वार्टर फाइनल में पहुंचने में सफल रहे और वह ऑल इंग्लैंड में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए बेताब होंगे। विश्व टूर फाइनल्स के नॉकआउट में पहुंचे समीर मौजूदा सत्र की अपनी पहली बीडब्ल्यूएफ प्रतियोगिता में हिस्सा ले रहे हैं। अन्य भारतीयों में बी साई प्रणीत और एचएस प्रणय पहले दौर में आमने सामने होंगे।महिला युगल में अश्विनी पोनप्पा और एन सिक्की रेड्डी को पहले दौर में शिहो तनाका और कोहारू योनेमोतो की जापान की सातवीं वरीय जोड़ी से खेलना है जबकि मेघना जक्कमपुडी और पूर्विशा एस राम का सामना रूस की एकतेरिना बोलोतोवा और एलिना देवलेतोवा से होगा। पुरुष युगल में मनु अत्री और बी सुमित रेड्डी को पहले दौर में चीन के ओयु शुआनयी और रेन शियांग्यू की चीन की जोड़ी से भिड़ना है।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article टीम इंडिया ने रचा एक और इतिहास, 500वां वनडे जीतने वाला दूसरा देश
Next Article दिल्ली: CGO बिल्डिंग की 5वीं मंजिल पर लगी आग, मौके पर दमकल की 24 गाड़ियां

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

ओसवाल स्कूल में अणुव्रत प्रबोधन के तहत ड्राइंग प्रतियोगिता का सफल आयोजन
social
August 2, 2026
विपुल अमृतलाल शाह की फिल्म गवर्नर ने प्राइम वीडियो रेंट चार्ट में हासिल किया नंबर 1 स्थान, हॉलीवुड फिल्म ऑब्सेशन को छोड़ा पीछे
entertainment
August 2, 2026
टाइगर श्रॉफ और रेमो डिसूजा की अगली एक्शन एंटरटेनर में हुई पश्मीना रोशन की एंट्री
entertainment
August 2, 2026
कुब्रा सैत ने पर्वतारोही निर्मल “निम्स” पुर्जा को दी भावुक श्रद्धांजलि: “हमने सच में अपना एक साथी खो दिया है”
entertainment
August 2, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?