By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: ओडिशा में PM मोदी का कांग्रेस पर हमला, परिवार और पैसों पर आधारित पार्टी नहीं हैं हम
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
nationalstate

ओडिशा में PM मोदी का कांग्रेस पर हमला, परिवार और पैसों पर आधारित पार्टी नहीं हैं हम

Last updated: April 6, 2019 12:23 pm
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
File Photo
SHARE

सुंदरगढ़: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को कहा कि ओडिशा में चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे हैं। पीएम मोदी ने ओडिशा की जनसभा में कहा कि इस बार के लोकसभा और विधानसभा चुनावों में भाजपा, कांग्रेस और बीजद दोनों को हरा देगी। पीएम मोदी ने राज्य में अपनी चुनावी रैली पहले एक ट्विटर पोस्ट में कहा, ‘ओडिशा के चुनाव परिणाम पूरे देश को हैरान कर देंगे। भाजपा रिकॉर्ड संख्या में सीटों के साथ चुनाव जीतेगी। ओडिशा की जनता बीजद और कांग्रेस दोनों को खारिज कर देगी।’
पीएम मोदी ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि, मुझे बताया गया कि पहली बार देश का कोई प्रधानमंत्री सुंदरगढ़ आया है। लेकिन आज भी कोई प्रधानमंत्री यहां नहीं आया है, आज तो ओडिशा का प्रधानसेवक अपने मालिकों से आशीर्वाद लेने आया है।
पीएम मोदी ने बिना किसी का नाम लिए विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि हम परिवार पर आधारित नहीं है और न ही हम लोग पैसों पर आधारित हैं। कईं पार्टियां पैसों से बनी हैं। लेकिन भारतीय जनता पार्टी अपने कार्यकर्ताओं के पसीने से बनी है। मैं भारतीय जनता पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता को नमन करता हूं। उनके परिश्रम से ही आज देश में पूर्ण बहुमत की सरकार है। और अब उनके ही परिश्रम से, देश में एक बार फिर पूर्ण बहुमत की सरकार बनने जा रही है
आज भाजपा दुनिया का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक दल है। देश को कांग्रेस और उससे निकली हुई पार्टियों के सामने एक मजबूत विकल्प देने का काम भाजपा ने किया है, भाजपा युवा भारत की पार्टी है। अटल जी ने कहा था अंधेरा छटेगा, सूरज निकलेगा, कमल खिलेगा। आज जब मैं ओडिशा आया हूं, तो मैं देख रहा हूं की चाहे केंद्र हो या राज्य यहां कमल खिलना तय है। क्षेत्र के आधार पर जो भेदभाव ओडिशा की BJD सरकार कर रही है, ऐसा ही भेदभाव कांग्रेस और उसके सहयोगियों ने भी दशकों से पूरे पूर्वी भारत के साथ किया है।
पीएम मोदी ने कहा, झारखंड के हर कोने तक विकास पहुंचा है। अब, वहां के लोगों को रोजगार के लिए दूसरे राज्यों में पलायन नहीं करना पड़ेगा। अब उनके पास अपने राज्य में आजीविका कमाने के लिए विकल्प हैं। ऐसी स्थिति तभी संभव होती है जब राज्य और केंद्र में समान सरकारें होती है। BJD सरकार केन्द्र सरकार द्वारा किसानों को वित्तीय सहायता के पहुंचाने के कार्यान्वयन, आयुष्मान योजना के तहत गरीबों को मुफ्त इलाज करवाने में बाधा डाली है। जिससे यह दिखाई दे रहा है कि इनके इरादे बुरे और संदेहास्पद हैं। हमारी सरकार की सुविचारित नीतियां और अच्छे इरादे हैं। जिसके चलते हमने गरीबों, वंचितों और समाज के सबसे कमजोर तबके के लोगों के कल्याण के लिए काम किया है।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article नैशनल अवॉर्ड के अलावा किसी पर भरोसा नहीं:जॉन अब्राहम
Next Article महिला मंडल जयपुर शहर ने रचा इतिहास, गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

प्रधानमंत्री कमजोर होने की वजह से ही पेपर लीक हो रहे हैं; धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें : उदय भानु चिब
Mumbai / Maharshtra
June 3, 2026
‘पेड्डी’ के लिए राम चरण ने झेली असली चोटें, दर्द के बीच पूरी की शूटिंग
entertainment
June 3, 2026
नए दमदार पोस्टर के साथ नागबंधम का 30 डेज़ काउंटडाउन शुरू, 3 जुलाई को सिनेमागृह में होगी रिलीज
entertainment
June 3, 2026
प्रधान को तत्काल शिक्षा मंत्री पद से हटाएं मोदी : कांग्रेस
national
June 1, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?