By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: न्यूजीलैंड दौरा:पंड्या के बाद रोहित भी वनडे और टेस्ट सीरीज से बाहर
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
sports

न्यूजीलैंड दौरा:पंड्या के बाद रोहित भी वनडे और टेस्ट सीरीज से बाहर

Last updated: February 3, 2020 5:53 pm
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
SHARE

मुंबई:भारतीय वनडे टीम के उपकप्तान रोहित शर्मा न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे और टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए हैं। बीसीसीआई सूत्रों के हवाले से न्यूज एजेंसी ने यह जानकारी दी। रोहित न्यूजीलैंड के खिलाफ रविवार को खेले गए आखिरी टी-20 में मांसपेशियों में खिंचाव के चलते रिटायर्ड हर्ट होकर मैदान से बाहर चले गए थे। उस वक्त वे 60 रन पर खेल रहे थे। उनकी जगह शिवम दुबे बल्लेबाजी करने उतरे थे। वे फील्डिंग के लिए भी नहीं आए। इससे पहले भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या भी न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए हैं।

अभी तक बीसीसीआई ने रोहित के बाहर होने का औपचारिक ऐलान तो नहीं किया है। लेकिन ऐसा होता है तो उनके विकल्प के तौर पर मयंक अग्रवाल को टीम में शामिल किया जा सकता है।

रोहित ने पांचवें टी-20 में कोहली की गैरमौजूदगी में कप्तानी की थी

न्यूजीलैंड के खिलाफ पांचवें टी-20 में संजू सैमसम को मौका देने के लिए कोहली नहीं खेले थे। उनकी गैरमौजूदगी में रोहित शर्मा ने कप्तानी की थी। भारतीय पारी के 17वें ओवर में रोहित को पिंडली की मांसपेशियों में खिंचाव होने लगा। वे मैदान पर लड़खड़ाते नजर आ रहे थे। इसके बाद फिजियो को मैदान पर बुलाया गया। इलाज के बाद रोहित ने कुछ देर और बल्लेबाजी की। लेकिन ईश सोढ़ी की एक गेंद पर छक्का लगाने के बाद उनकी चोट फिर उबर आई। इसके बाद वह मैदान से चले गए। इससे पहले, रोहित को चौथे टी-20 में आराम दिया गया था।

भारत-न्यूजीलैंड के बीच पहला वनडे 5 फरवरी को होगा

पांचवें टी-20 के बाद जब केएल राहुल से भारतीय उपकप्तान की चोट के बारे में पूछ गया था तो उन्होंने जवाब दिया था कि वे दो-तीन दिन में पूरी तरह ठीक हो जाएंगे। ऐसे में इस बात की आशंका थी कि वे पहला वनडे नहीं खेल पाएंगे। लेकिन अब उनके पूरे दौरे से ही बाहर होने की खबर आ रही है। भारत-न्यूजीलैंड के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला पांच फरवरी को खेला जाएगा। वहीं, पहला टेस्ट 21 फरवरी को होगा।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सुनाई हनुमान चालीसा, बोले- कट्टर भक्त हूं
Next Article मोदी ने कहा- शाहीन बाग का प्रदर्शन संयोग नहीं, प्रयोग है

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

डायरेक्टर संतोष डावखर की ‘गोंधळ’ का गेम-चेंजर मूव – 7 भाषाओं में 100% विज़ुअल डबिंग के साथ वर्ल्ड रिकॉर्ड!
entertainment
April 28, 2026
विक्की कौशल ने रितेश देशमुख से की खास मुलाकात
entertainment
April 28, 2026
तमिलनाडु चुनावः मतों की गिनती चार मई को 62 मतगणना केंद्रों पर की जाएगी
national
April 28, 2026
एम 4 एम मोटिव फॉर मर्डर, का ट्रेलर लॉन्च; मनोज नंदवाना चीफ गेस्ट, एक्ट्रेस जो शर्मा ने ₹ 1 लाख प्रतियोगिता की घोषणा
entertainment
April 28, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?