सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: नये साल में नयी पोशाक में उतरेगी भारतीय फुटबॉल टीम
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
sports

नये साल में नयी पोशाक में उतरेगी भारतीय फुटबॉल टीम

Last updated: December 20, 2018 7:56 am
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
File Photo
SHARE

नई दिल्ली:भारतीय फुटबाल टीम नये साल में नयी पोशाक में दिखेगी और इसकी शुरुआत एएफसी एशियाई कप से होगा। यह महाद्वीपीय टूर्नामेंट पांच जनवरी से एक फरवरी के बीच संयुक्त अरब अमीरात में खेला जाएगा। राष्ट्रीय टीम की नयी किट बुधवार को यहां लांच की गयी। भारतीय टीम के सात खिलाड़ी सुनील छेत्री, गुरप्रीत सिंह संधू, संदेश झिंगान, जेजे लालपेखलुवा, राउलिन बोर्गेस, शुभाशीष बोस और प्रीतम कोटाल पोशाक पहनकर रैंप पर भी चले।
किट के प्रायोजक सिक्स5सिक्स ने अखिल भारतीय फुटबाल महासंघ (एआईएफएफ) के व्यावसायिक भागीदार फुटबाल खेल विकास लिमिटेड (एफएसडीएल) के साथ पांच साल का करार किया है। पिछले प्रायोजक नाइकी के साथ करार इस साल समाप्त हो गया था। एआईएफएफ अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल ने कहा, ”नयी किट शानदार है और मैं सबसे बड़ी महाद्वीपीय प्रतियोगिता एएफसी एशियाई कप 2019 और उससे पहले अंतरराष्ट्रीय मैत्री मैचों में भारतीय टीम को नयी पोशाक में देखने को लेकर उत्साहित हूं।
सुनील छेत्री, गुरप्रीत सिंह संधू, संदेश झिंगन, जेजे लालपेखलुआ, रोवलिन बोजेर्स, शुभाशीष बोस और प्रीतम कोटाल ने बुधवार को यहां जर्सी लांच समारोह में हिस्सा लिया। जर्सी पर टाइगर के स्ट्राइप्स बने हुए हैं, जिन्हें भारतीय फुटबाल प्रशंसकों को ध्यान में रखकर बनाया गया है जो राष्ट्रीय टीम को ‘ब्लू टाइगर्स’ के नाम से बुलाते हैं। छेत्री ने कहा, “यह जर्सी तरोताजा महसूस करा रही है और ऐसी किट को पहनना हमेशा अच्छा रहता है जो आपके लिए आरामदायक हो।”
भारतीय टीम के स्ट्राइकर ने माना कि उन्हें एशियन कप के ड्रॉ आने से पहले पता था कि टूर्नामेंट में वे किसी भी टीम से भिड़ें, उन्हें कड़ा मुकाबला करना होगा। छेत्री ने कहा, “टूर्नामेंट के ड्रॉ आने से पहले मैं सोच रहा था कि टीम के लिए कौन सा ड्रॉ सबसे बेहतर होगा। जब मैंने अन्य टीमों को देखा तो मुझे महसूस हुआ कि हमें किसी भी टीम के खिलाफ खेलना पड़े, मुकाबला कड़ा ही होगा। मैं यह सोचकर ज्यादा खुश था कि हम टूर्नामेंट के लिए क्वालीफाई करने में सफल रहे। सभी टीमें अच्छी हैं, लेकिन यह हम पर निर्भर करेगा कि हम कैसा प्रदर्शन करते हैं।”
भारत ने चौथी बार एशियन कप के लिए क्वालीफाई किया है। इससे पहले वह 1964, 1984 और 2011 में इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में खेल चुका है। भारतीय टीम एशियन कप से पहले 27 दिसंबर को ओमान के खिलाफ दोस्ताना मैच खेलेगी। एशियन कप के पहले मुकाबले में भारत छह जनवरी को थाईलैंड से भिड़ेगी।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article लोकसभा चुनाव के बाद ही पीएम पद पर हो सकती है चर्चा: ममता
Next Article सरकार और प्रायोजक ने निभाई है खिलाड़ियों की सफलता में अहम भूमिका-सिंधू

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

चेंबूर में जैन संस्कार विधि के बढ़ते चरण
social
August 31, 2026
चेम्बूर में बारहव्रत कार्यशाला आयोजन
social
August 31, 2026
अनुष्ठान करता है शक्ति संप्रेषण
social
August 31, 2026
राष्ट्रीय क्रीड़ा दिवस पर प्रतिभावान खिलाड़ियों का सम्मान
social
August 30, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?