By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: नया पाकिस्तान देने में फेल हुए इमरान खान के खिलाफ बढ़ रहा असंतोष
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
world

नया पाकिस्तान देने में फेल हुए इमरान खान के खिलाफ बढ़ रहा असंतोष

Last updated: June 10, 2020 8:00 pm
Surabhi Saloni
Share
6 Min Read
File Photo
SHARE

इस्लामाबाद:पाकिस्तान में एक बार फिर सेना सत्ता पर कब्जा जमाने में जुट गई है। इमरान खान की घटती लोकप्रियता के बीच पाकिस्तान में एक दर्जन से अधिक मौजूदा और पूर्व सैन्य अधिकारी सरकार में अहम पदों पर काबिज हो चुके हैं। सरकारी विमानन कंपनी, बिजली नियामक और कोरोना महामारी से लड़ रहे नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ हेल्थ जैसे विभागों पर अब सीधे तौर पर सेना के नियंत्रण में है। इनमें से तीन नियुक्तियां पिछले दो महीने में हुई हैं।

सुस्त अर्थव्यवस्था, बढ़ती महंगाई और करीबियों पर भ्रष्टाचार के लगते आरोपों की वजह से पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान की लोकप्रियता देश में तेजी से घट रही है। कई छोटे दलों के सहयोग से चल रही इमरान सरकार को सेना की कठपुतली ही माना जाता रहा है। पाकिस्तान में यह नया नहीं है। पड़ोसी मुल्क में सेना ही सबसे शक्तिशाली केंद्र है और सालों को तक सेना का ही सत्ता पर कब्जा रहा है। 2018 में इमरान खान ‘नया पाकिस्तान’ बनाने के साथ सत्ता में आए, लेकिन वह अपने वादे के मुताबिक कोई बदलाव नहीं ला सके और अब सेना एक-एक करके सारी शक्ति अपने हाथ में ले रही है।

बचा-खुचा अधिकार भी सरेंडर कर रहे इमरान खान
अटलांटिक काउंसिल के एक सीनियर रेजिडेंट ने कहा, ”सेना के मौजूदा और पूर्व अधिकारियों की नियुक्ति से पाकिस्तान सरकार देश में नीति बनाने और उसे लागू करने में बचे-खुचे अधिकार को भी सेना के हवाले कर रही है।”

कोरोना से निवेश तक पर सेना की निगरानी
सरकारी टेलीविजन पर हर दिन जब देश को कोरोना महामारी को लेकर जानकारी दी जाती है तो इस प्रेस ब्रीफिंग में आर्मी के मौजूदा अधिकारी भी शामिल होते हैं। रिटायर्ड आर्मी लेफ्टिनेंट जनरल असिम सलीमा बाजवा अब इमरान खान के कम्युनिकेशन अडवाइजर हैं और चीन के बेल्ट एंड रोड इनिशटिव के तहत 60 अरब डॉलर के निवेश की निगरानी भी करते हैं।

मुशर्रफ प्रशासन के भी अधिकारी
कैबिनेट में शामिल सेना के कम से कम 12 वफादार सेना अध्यक्ष से राष्ट्रपति बने तानाशाह परवेज मुशर्रफ के प्रशासन में भी शामिल थे। इसमें गृहमंत्री इजाज शाह और इमरान खान के वित्त सलाहकार हफीज शेख भी शामिल हैं। सेना के बढ़ते दखल को सरकार के सलाहकारों भी समर्थन दे रहे हैं। नया पाकिस्तान हाउजिंग प्रोग्राम टास्क फोर्स के प्रमुख जैघम रिजवी कहते हैं, ”एक यह भावना है कि यदि हम अधिकांश नेतृत्व सेना को देते हैं तो सेना के पास अच्छा सिस्टम है।”

पाकिस्तान की चुप्पी
पाकिस्तान सेना ने इस पर अभी प्रतिक्रिया नहीं दी है। इमरान खान के प्रवक्ता नदीम अफजल छन भी प्रतिक्रिया के लिए उपलब्ध नहीं हो पाए। सूचना मंत्री सैयद शिबली फराज ने भी इस मुद्दे पर कुछ बोलने से इनकार किया।

क्या कहते हैं एक्सपर्ट?
न्यूयॉर्क स्थित विजिर कंस्लटिंग के मुखिया आरिफ रफीक कहते हैं कि खान की सत्ता से पकड़ ढीली होती जाएगी, क्योंकि सेना के मौजूदा, रिटायर्ड अधिकारियों और सेना समर्थित राजनीतिक नियुक्तियों को अधिक अधिकार दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान में आर्थिक हालात खराब होने के साथ इमरान खान पर दबाव बढ़ता चला जाएगा। कोरोना वायरस लॉकडाउन के खराब प्रबंधन को लेकर भी सेना खान सरकार से असंतोष जाहिर कर चुकी है।

पिछले साल ही एक्टिव हो गए ते बाजवा
सेना ने पिछले साल ही नीति निर्माण में अधिक सक्रिय भूमिका लेने की शुरुआत कर दी थी। सेना चीफ कमर जावेद बाजवा ने इकॉनमी को तेजी देने के लिए बड़े उद्योगपतियों के साथ बैठक की थी। देश की संसद ने जनवरी में कानून में संशोधन करते हुए बाजपा को तीन साल का सेवा विस्तार दिया था।

इमरान खान से असंतुष्ट है जनता
पाकिस्तान में आर्थिक हालत बेहद खराब हो चुके हैं। अर्थव्यवस्था पिछले सात दश में सबसे कमजोर हालत में है। महंगाई और कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों की वजह से भी इमरान खान के लिए टेंशन बढ़ गई है। भारत के बाद पाकिस्तान एशिया में सबसे अधिक संक्रमित देश है। यहां 1 लाख से अधिक लोग कोरोना से संक्रमति हो चुके हैं और 200 से अधिक लोगों की जान गई है।

सेना ने की लॉकडाउन की घोषणा
सरकार में सेना की भूमिका को लेकर सवाल तब अधिक बढ़ गए जब मार्च में कोरोना केसों की संख्या तेजी से बढ़ने लगी। इमरान खान ने देश को संबोधित करते हुए संयम रखने की अपील की और अगले दिन लॉकडाउन की घोषणा सेना के प्रवक्ता ने की। वायरस नर्व सेंटर से योजना मंत्री असद उमर जो बयान पढ़ते हैं, वह सेना के मीडिया विंग से लिखकर दिया जाता है। बकायदा इस पर सेना का लोगो भी होता है।

सवाल पर विफर जाता है इमरान सरकार
24 मार्च को जब इमरान खान से पूछा गया, यहां प्रभार में कौन है? हालांकि, सेना का जिक्र नहीं किया गया था लेकिन बिफरे इमरान खान ने बातचीत बीच में छोड़कर निकल जाने की धमकी दी। मई के अंत में कराची में प्लेन क्रैश के बाद नागरिक विमानन मंत्री गुलाम सरवार खान से जब सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि सेना से जुड़े लोगों को नियुक्त करना अपराध नहीं है।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article चीन-भारत सीमा गतिरोध पर बीजेपी ने कहा, यह 1962 का भारत नहीं है
Next Article हांगकांग के गोदाम से लाए गए नीरव मोदी और मेहुल चोकसी के 1350 करोड़ रुपए के हीरे-मोती

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

उत्तर हावड़ा महिला मंडल द्वारा साप्ताहिक संगोष्ठी का सफल आयोजन
social
June 27, 2026
विपक्ष के नेता के तौर पर मेरा दो वर्ष का हर दिन जनता की आवाज सत्ता तक पहुंचाने को समर्पित : राहुल
national
June 27, 2026
नाइस इंश्योरेंस के चिराग एवं गणपत डागलिया को सम्मानित करने उनके ऑफिस में आए अधिकारी
Mumbai / Maharshtra
June 27, 2026
आत्मावलोकन कर स्वयं में करें परिष्कार : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण
social
June 27, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?