By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: नवरात्रि : इन 9 दिनों में व्रत करने से होता है शारीरिक, मानसिक और धार्मिक लाभ
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
lifestyle

नवरात्रि : इन 9 दिनों में व्रत करने से होता है शारीरिक, मानसिक और धार्मिक लाभ

Last updated: October 1, 2019 7:25 am
Surabhi Saloni
Share
4 Min Read
SHARE

घटस्थापना के साथ ही नौ दिनों तक देवी दुर्गा की पूरे विधि-विधान से पूजा और उपासना शुरू हो गई है। इस दौरान नौ दिनों तक माता दुर्गा के अलग-अलग रूपों की पूजा की जाती है। हर दिन का विशेष महत्व होता है। रविवार को कलश स्थापना के साथ शैलपुत्री की पूजा की गई। इसके बाद क्रमशः ब्रह्मचारिणी, चंद्रघंटा, कूष्माण्डा, स्कंदमाता, कत्यायिनी, कालरात्रि, महागौरी और सिद्धिदात्री की पूजा की जाएगी। 06 अक्टूबर को महाअष्टमी और 07 अक्टूबर को महानवमी पड़ेगी। इसके बाद 08 अक्टूबर को विसर्जन के साथ नवरात्रि का समापन होगा।

  • रखें स्वच्छता का ध्यान, मां दूर करती हैं दरिद्रता

कहा जाता है कि मां इन 9 दिनों में अपने भक्तों के घर आती हैं। ऐसे में साफ सफाई का विशेष ध्यान रखना चाहिए। क्योंकि मां स्वच्छता की तरफ ही अपने कदम बढ़ाती हैं। जहां मां के कदम धरती चूमते हैं वहां खुशहाली आती है। दरिद्रता का वास नहीं रहता। माता के इन 9 दिनों में भूलकर भी किसी का दिल न दुखाएं। भूखे को खाना खिलाएं प्यासे को पानी पिलाएं। गरीब की जितनी हो सके मदद करें।

  • पूर्ण होती है मनोकामना 

नवरात्रि में मां की विधि विधान से पूजा की जाती है। मान्यता के अनुसार इन दिनों में रखे गए व्रत का कई गुना फल मिलता है। वैसे तो नवरात्रि में 9 दिनों तक व्रत रखने की परंपरा है, परंतु कुछ लोग सिर्फ पहली, अष्ठमी और नवमी का ही उपवास रखते हैं। व्रत करने से शारीरिक, मानसिक और धार्मिक लाभ मिलते हैं। मान्यताओं के अनुसार नवरात्रि में व्रत रखने से मन, तन और आत्मा शुद्ध होती है। नवरात्रि के दिनों में 9 दिनों तक व्रत रखकर हम अपने मन, तन और आत्मा का शुद्धिकरण कर सकते हैं। इन दिनों में व्रत करने से विशेष फल मिलता है। धार्मिक ग्रंथों के अनुसार इन दिनों व्रत रखने से मां प्रसन्न होती हैं और सभी मनोकामनाएं पूरी करती हैं।

  • देवताओं ने भी किया था मां का पूजन 

धार्मिक पुराणों के अनुसार मां का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए देवताओं ने भी नवरात्रि के 9 दिनों का उपवास रखा था। देवराज इंद्र ने राक्षस वृत्रासुर का वध करने के लिए मां दुर्गा की पूजा अर्चना और नवरात्रि व्रत रखे। यही नहीं भगवान शिव ने त्रिपासुर दैत्य का वध करने के लिए मां भगवती की पूजा अर्चना की। जगत के पालनहार भगवान विष्णु ने मधु नामक असुर का वध करने के लिए मां दुर्गा की पूजा अर्चना की। भगवान श्री राम ने भी रावण का वध करने के लिए मां दुर्गा की पूजा अर्चना की और नवरात्रि के व्रत किए। देवी मां के आशीर्वाद से ही भगवान राम को अमोघ वाण प्राप्त हुआ, जिससे वो रावण का वध कर पाएं। पांडवों ने भी विजय के लिए देवी मां की उपासना की थी।

न करें ये गलतियां

  1.  नवरात्रि के दौरान व्रत करने वाले लोग अपनी दाढ़ी-मूंछ एवं बाल को कटवाने से दूर रहें।
  2. यदि कलश स्थापित किया है तो पूरे दस दिनों तक अखण्ड जोत जलाते हुए उस स्थान को खाली ना छोड़ें।
  3. नौ दिन तामसी भोजन का सेवन बिल्कुल ना करें, अपने घर पर लहसुन प्याज के सेवन से दूर रहें।
  4. व्रत करने वाले व्यक्ति इन दिनों अनाज का सेवन ना करें, बल्कि फलाहार करें।
  5. पुराण के अनुसार ऐसा माना गया है कि दिन के समय सोना वर्जित है।
  6. व्रत के समय में मांस-मदिरा, एवं तम्बाकू का सेवन पूर्ण रूप से वर्जित है।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article रामायण मानव समाज के लिए धरोहर : उपराष्ट्रपति वेंकैया
Next Article नवरात्रि में छोटी कन्याओं की पूजा की परंपरा, किस दिन कौन चीज भेंट करें

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

गंगा एक्सप्रेस-वे से तीर्थ सर्किट हुआ मजबूत, कई धार्मिक स्थल होंगे कनेक्ट
state
April 22, 2026
महिला आरक्षण पर बोलने का भाजपा को कोई अधिकार नहीं, पहले ‘बंच ऑफ थॉट’ और ‘मनुस्मृति’ जलाएं: हर्षवर्धन सपकाल
Mumbai / Maharshtra
April 22, 2026
मंचरियल के इंटेंस शूट के बाद संयुक्ता ने ‘ब्लैक गोल्ड’ का शूट पूरा किया
entertainment
April 22, 2026
त्रिप्ती डिमरी के बाद, मेधा शंकर ने भी ‘जिन्नी वेड्स सनी 2’ जॉइन करने का क्रेडिट अविनाश तिवारी को दिया
entertainment
April 22, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?