मुंबई। ट्रांसजेंडर की जिंदगी पर फिल्म ‘ब्रीड’ बना रही निर्माता-निर्देशक बॉबीकुमार जल्द ही मशहूर फिल्म अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ एड फिल्म में नजर आएंगी। जिसकी शूटिंग हो चुकी है। यह एड फिल्म एक ऑनलाइन गेम की है, जो जल्द ही इंडिया में लांच होने जा रहा है। इस एड फिल्म का निर्देशन विजय मौर्या ने किया है। यह जानकारी एक बातचीत के दौरान बॉबी कुमार ने दी।
बॉबी के अनुसार, ‘पोकर स्टार’ नामक यह टीवीसी गेम जल्द ही इंडिया में लांच किया जाएगा, जिसके एड फिल्म में मैं नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ लीड रोल कर रही हूं। जिसमें कई अन्य कलाकार भी हैं जबकि इसका निर्देशन विजय मौर्य ने किया है। उल्लेखनीय है कि बॉबी कुमार कई फिल्मों एवं टीवी सीरियल में अलग-अलग भूमिका निभाकर अपनी अलग पहचान बना चुके हैं। बॉबी एलजीबीटी कम्युनिटी से संबंध रखती हैं, बावजूद इसके अपनी मेहनत के बल पर देश-दुनिया में नया मुकाम हासिल करने के लिए संघर्षरत हैं। वे ट्रांसजेंडर्स की जिंदगी पर जल्द ही एक फिल्म ‘ब्रीड’ लेकर आ रहे हैं, जिसका काफी शूटिंग भी हो चुका है। हाल ही में इसका फर्स्ट लुक भी जारी किया गया जो काफी प्रभावी है।
बॉबी ने बताया कि इस फिल्म में ट्रांसजेंडर्स की जिंदगी के उतार चढ़ावों को हमने बड़ी बारीकी से पेश किया है। एक किन्नर होते हुए हमारी जिंदगी में क्या कमियां होती हैं, लोग किस तरह हमें देखते हैं। तमाम उपलब्धियों के बावजूद भी लोगों का सम्मान मुश्किल पाता है। उन सभी बातों को परदे पर उतारा है। अब तक इनकी फिल्म ‘ब्रीड’ को 8 बार सम्मानित किया जा चुका है जिनमें लेक सिटी इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में बेस्ट एलजीबीटी फिल्म के लिए, दूसरा जाणीव समाजिक संस्था द्वारा, तीसरा जन चेतना महिला संस्था द्वारा, चौथा वीवी गिरि अवार्ड, पांचवा दिल्ली में जिज्ञासा संसार व वी केयर फाउंडेशन द्वारा, छठा स्वतंत्रता दिवस के मौके पर एक शाम राष्ट्र के नाम, राष्ट्रीय गौरव अवार्ड और रोशन सितारे अवार्ड। यह सभी बेस्ट एलजीबीटी फिल्म के लिए इन्हें प्रदान किया गया है।
यही नहीं बॉबी कुमार को पिछले दिनों सतारा में एलजीबीटी समाज के लिए यहां के विधायक व छत्रपति शिवाजी महाराज के वंशज छत्रपति शिवेंद्रराजे भोसले द्वारा आयोजित फ्रेंडशिप डे के मौके पर अतिथि के तौर पर आमंत्रित किया गया था। इस मौके पर तमाम जाने-माने लोगों की भी मौजूदगी थी।
नवाजुद्दीन के साथ जल्द ही एड फिल्म में नजर आएंगी निर्माता-निर्देशक बॉबी कुमार

