सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: ‘नसबंदी का टारगेट’ पर घिरी कमलनाथ सरकार ने वापस लिया ऑर्डर
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
state

‘नसबंदी का टारगेट’ पर घिरी कमलनाथ सरकार ने वापस लिया ऑर्डर

Last updated: February 21, 2020 4:34 pm
Surabhi Saloni
Share
4 Min Read
File Photo
SHARE

भोपाल:मध्य प्रदेश की कमलनाथ सरकार के नसबंदी को लेकर जारी किए गए फरमान के बाद बवाल मच गया। विवाद शुरू होने के बाद राज्य सरकार ने ऑर्डर को वापस ले लिया है। मध्य प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री तुलसी सिलावट ने कहा कि राज्य सरकार ने ऑर्डर को वापस ले लिया है। इसके साथ ही सरकार ने ऑर्डर जारी करने वाली राज्य में नेशनल हेल्थ मिशन की निदेशक छवि भारद्वाज को पद से हटा दिया है। उन्हें राज्य सचिवालय में विशेष ड्यूटी (ओएसडी) के रूप में नियुक्त किया गया है।
कमलनाथ सरकार द्वारा जारी ऑर्डर में सरकार ने स्वास्थ्य कर्मचारियों को पुरुषों की नसबंदी को लेकर टारगेट दिया था। इसमें कहा गया है कि अगर वह टारगेट को पूरा नहीं कर सकेंगे तो उनकी सैलरी काटी जाएगी और अनिवार्य रिटायरमेंट भी दिया जा सकता है।
राज्य सरकार ने परिवार नियोजन प्रोग्राम में पुरुषों की भागीदारी बढ़ाने के लिए मेल मल्टी पर्पस हेल्थ कर्मचारी (MPHWs) को यह फरमान जारी किया। इसमें राज्य सरकार ने स्वास्थ्य कर्मचारियों को हर महीने 5 से 10 पुरुषों की नसबंदी का ऑपरेशन करने का टारगेट दिया।
बता दें कि राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण-4 की रिपोर्ट के मुताबिक राज्य में सिर्फ 0.5 प्रतिशत पुरुष ने ही नसबंदी कराई है। मध्य प्रदेश के राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) ने शीर्ष जिला अधिकारियों और मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारियों (सीएचएमओ) से ऐसे पुरुष कर्मचारियों की पहचान करने को कहा। अधिकारियों ने कहा गया कि ‘जीरो वर्क आउटपुट’ वाले कर्मचारी पर ‘नो वर्क नो पे’ का सिद्धांत को लागू किया जाए। यदि वे 2019-20 की अवधि में कम से कम एक मामले में एंट्री नहीं करते हैं जो अगले महीने समाप्त होता है। एनएचएम मिशन डायरेक्टर ने 11 फरवरी को यह फरमान जारी किया था।
पिछले पांच वर्षों में राज्य में नसबंदी के लिए पुरुषों की संख्या घट रही है। 2019-20 में 3 लाख 34 हजार महिलाओं की तुलना में 20 फरवरी 2020 तक 3,397 पुरुषों ने नसबंदी कराई थी। 2015-16 में राज्य ने 9,957 पुरुष नसबंदी कराई थी और उसके बाद के तीन वर्षों में संख्या क्रमशः 7,270, 3,719 और 2,925 रही थी।
इस मामले में कांग्रेस ने सफाई दी है। पार्टी प्रवक्ता सैयद जाफर ने कहा है कि मोदी सरकार का राष्ट्रीय कार्यक्रम है जनसंख्या नियंत्रण उसका का पालन मध्य प्रदेश के राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन ने किया है। सभी जिलाें के स्वास्थ्य अधिकारियों को सालभर के लिए ऐसे टारगेट दिए जाते हैं। कई बार अधिकारी समय पर इस टारगेट को पूरा नहीं करते हैं और साल के अंत में फरवरी और मार्च में उन पर बहुत दवाब होता है। अधिकारियों ने कर्मचारियों को टारगेट पूरा करने के लिए कहा है और ऐसा न करने पर उनपर कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा है कि इसके लिए उनको नौकरी से निकलना और सैलरी काटना राज्य सरकार का मकसद नहीं है।
वहीं बीजेपी नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा है कि इमरजेंसी के समय कमलनाथ जी के गुरू कौन थे पता है न कहने की जरूरत नहीं है। जनसंख्या नियंत्रण गुंडई से नहीं होनी चाहिए।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article फेल हुए पाकिस्तान के सारे पैंतरे, अब बना रहेगा एफएटीएफ की ग्रे लिस्ट में
Next Article आचार्य श्री महाप्रज्ञ जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष में भव्य प्रेक्षाध्यान कार्यशाला एवं धान्य वितरण समारोह का आयोजन

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

रक्षाबंधन पर फैंस ने दिखाया ‘सालार’ के लिए प्यार, खांसार सील वाली राखियों ने मचाई धूम
entertainment
August 29, 2026
सुपरस्टार डॉ. शिवराजकुमार का अब तक का सबसे खूंखार अवतार ‘ओरिजिनल मॉन्स्टर’; पोस्टर और मोशन पोस्टर हुआ रिलीज
entertainment
August 29, 2026
कार्तिक आर्यन ने बहन कृतिका संग मनाया रक्षाबंधन, मजेदार अंदाज में बोले- ‘राखी डन, आशीर्वाद क्रेडिटेड, जेब खाली’
entertainment
August 29, 2026
प्रेम कीटाणु के ‘कहो तो’ में प्यार की खूबसूरत धुन, अरमान मलिक की आवाज़ ने जीता दिल
entertainment
August 29, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?