सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: ननकाना साहिब पर पथराव के खिलाफ ब्रिटिश सांसद का प्रधानमंत्री इमरान से सवाल- सिखों पर क्यों हमला हो रहा?
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
world

ननकाना साहिब पर पथराव के खिलाफ ब्रिटिश सांसद का प्रधानमंत्री इमरान से सवाल- सिखों पर क्यों हमला हो रहा?

Last updated: January 4, 2020 9:18 am
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
SHARE

नई दिल्ली: पाकिस्तान के सैकड़ाें कट्टरपंथी मुस्लिमाें ने शुक्रवार शाम सिखों के पवित्र धर्मस्थल ननकाना साहिब गुरुद्वारे काे घेरकर पथराव किया। घटना पर भारतीय विदेश मंत्रालय की तरफ से नाराजगी जाहिर करने के बाद मामले में पाकिस्तानी सरकार ने हस्तक्षेप किया। इमरान सरकार के अफसरों ने प्रदर्शनकारियों से समझौता कर गुरुद्वारे के बाहर से भीड़ हटाई और 35 सिख श्रद्धालुओं को सही सलामत बाहर निकाला। इस घटना की गूंज दुनियाभर में पहुंची। ब्रिटेन की लेबर पार्टी की सांसद प्रीत कौर गिल ने प्रधानमंत्री इमरान खान से सवाल करते हुए कहा, यह चिंता की बात है, आखिर क्यों पाकिस्तान में सिख समुदाय को निशाना बनाया जा रहा है?

क्या है मामला, कट्टरपंथियों ने क्यों किया गुरुद्वारे का घेराव?
मामला ननकाना साहिब गुरुद्वारे के ग्रंथी की बेटी जगजीत कौर काे पिछले साल अगवा कर निकाह करने से जुड़ा है। अगवा करने वाले हसन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। प्रदर्शन के बाद देर रात उसे रिहा कर दिया गया। भीड़ ने कहा, मर्जी से इस्लाम कबूलकर शादी करने वाली लड़कियों को लेकर सिख समुदाय बेवजह हंगामा खड़ा करता है। प्रदर्शनकारियों ने सिखों को भगाने, गुरुद्वारा ढहाने व शहर का नाम बदलकर गुलाम अली मुस्तफा रखने की धमकी दी थी।

सिख लड़की के धर्मांतरण का विरोध करने पर भड़की है भीड़
भीड़ का नेतृत्व ननकाना साहिब की एक सिख लड़की जगजीत कौर को अगवा करने और जबरन धर्मांतरण कर निकाह करने के आरोपी मोहम्मद हसन के परिवार ने किया। हसन ने भीड़ से कहा, शहर की जनता यहां गुरुद्वारा नहीं चाहती। जल्द ही शहर का नाम गुलाम अली मुस्तफा कर दिया जाएगा। हसन ने धमकी दी कि यहां पर एक भी सिख को नहीं रहने दिया जाएगा। 28 अगस्त 2019 को गुुरुद्वारा ननकाना साहिब के ग्रंथी के परिवार ने मुस्लिम युवक व उसके साथियों पर उसकी नाबालिग बेटी का धर्मान्तरण कर जबरन निकाह करने का आरोप लगाया था।

भारत ने कहा- सिखों की सुरक्षा को तत्काल कदम उठाए पाक
भारत ने गुरुद्वारे में ताेड़फाेड़ की निंदा करते हुए कहा, पाक सिखाें की सुरक्षा के लिए तत्काल जरूरी कदम उठाए। उपद्रवियाें पर सख्त कार्रवाई हो। इधर एसजीपीसी प्रधान भाई लोंगोवाल ने कहा कि समूचा सिख पंथ पाक में सिखों के साथ है।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article ईरानी जनरल को मारने के बाद इराक में एक और एयरस्ट्राइक, 6 की मौत; ट्रम्प बोले- युद्ध रोकने के लिए उठाया कदम
Next Article मरान खान के गलत ट्वीट पर यूएन में भारत के राजदूत अकबरुद्दीन ने कहा- पुरानी आदतें कभी नहीं जाती

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल द्वारा आचार्य श्री तुलसी कर्तृत्व पुरस्कार हेतु आवेदन आमंत्रित
social
September 2, 2026
अक्षय ओबेरॉय और हेली दारूवाला स्टारर ‘लव लॉटरी’ का रोमांटिक गाना ‘नज़र लग जाएगी’ रिलीज़
entertainment
September 2, 2026
संदेश गौर ने कर रहे दिग्गज अभिनेता मनीष खन्ना और निर्देशक अजीत वर्मा के साथ की हिंदी फिल्म “ज़िद्दी छोरा” के लिए शूटिंग
entertainment
September 2, 2026
नारी में त्याग, शक्ति और संतुलन का समन्वय जरूरी : डॉ. समकित मुनिजी
social
September 2, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?