सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: निर्मला सीतारमण ने कहा- मिसाइल खरीदने के लिए कई देशों ने भारत से संपर्क किया
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
national

निर्मला सीतारमण ने कहा- मिसाइल खरीदने के लिए कई देशों ने भारत से संपर्क किया

Last updated: April 13, 2019 1:02 pm
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
SHARE

नई दिल्ली: रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा है कि भारत के पास डिफेंस क्षेत्र में निर्यातक बनने की क्षमता है। उन्होंने दावा किया कि कई देश भारत से संबंध स्थापित कर रक्षा उत्पादों को खरीदने में दिलचस्पी दिखा रहे हैं। रक्षा मंत्री के मुताबिक, भारत की मिसाइलों को कई देश अपने हथियारों के जखीरे में शामिल करना चाहते हैं।
सीतारमण का यह बयान काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इसकी वजह यह है कि भारत पारंपरिक तौर पर हथियारों का बड़ा आयातक है। अभी भी सेना को करीब 50% रक्षा खरीद के लिए विदेशी सरकारों और कंपनियों पर निर्भर रहना पड़ता है।
भारत के वॉरशिप्स की विदेश में चर्चा
विवेकानंद इंटरनेशनल फाउंडेशन के एक इवेंट में रक्षा मंत्री ने कहा, “हमारे इंटिग्रेटेड मिसाइल प्रोग्राम की दुनियाभर में बात होती है, क्योंकि इसके नतीजे हर किसी को पता हैं। मैं यह बताना चाहती हूं कि उत्पादकों के पास भारतीय सेना के अलावा भी एक बाजार मौजूद है।” उन्होंने बताया कि दुनिया को भारत की वॉरशिप और साधारण शिप बनाने की क्षमता का भी अंदाजा है। इसी लिए कई देश हमसे रक्षा उत्पाद बनाने में मदद मांग रहे हैं।
निर्यातक बनने के लिए भारत को लॉन्ग टर्म प्लान बनाने की जरूरत
सीतारमण ने जोर देते हुए कहा कि भारत को निर्यातक बनने के लिए एक लॉन्ग टर्म प्लान की जरूरत है। उन्होंने सरकारी कंपनी हिंदुस्तान एयरोनॉटिल लिमिटेड (एचएएल) का उदाहरण देते हुए कहा, “मैं काफी समय से उन्हें (एचएएल को) निर्यात बढ़ाने के लिए कह रही हूं। एयरफोर्स से आपको भुगतान समय पर न मिलने की शिकायत हो सकती है, लेकिन इस बारे में भी विवाद है कि आप समय पर उत्पादों की सप्लाई नहीं देते।” रक्षा मंत्री के मुताबिक, एचएएल की उत्पादन क्षमता बढ़ाने के बावजूद एयरफोर्स के पहले से लिए गए ऑर्डरों को पूरा करने में अभी काफी समय लग सकता है।
रूस से रक्षा खरीद पर अमेरिका नहीं लगाएगा प्रतिबंध
भारत ने पिछले साल रूस के साथ एस-400 मिसाइल डिफेंस सिस्टम खरीदने का समझौता किया था। इस पर अमेरिका ने नाराजगी जताते हुए प्रतिबंध लगाने की चेतावनी दी थी। हालांकि, न्यूज एजेंसी एएफपी को दिए इंटरव्यू में सीतारमण ने कहा कि अमेरिका भारत की स्थिति समझता है, इसलिए उम्मीद है कि वह प्रतिबंध नहीं लगाएगा।
रक्षा मंत्री ने कहा वॉशिंगटन को यह बताया गया है कि भारत की सीमा पर पाकिस्तान और चीन हैं। ऐसे में अच्छे संबंध बनाए रखने के लिए उन्हें रूस से भी रक्षा समझौते करने होंगे। उन्होंने कहा कि रूस के साथ एस-400 सिस्टम खरीदने के लिए बातचीत प्रतिबंध वाले कानून के आने से काफी पहले शुरू हो गई थीं।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article द्रमुक ने नामदार को पीएम उम्मीदवार बताया था, लेकिन कई महामिलावटी भी कतार में हैं: मोदी
Next Article भोजपुरी इंडस्ट्री में मीटू से बिलकुल अछूती है:आम्रपाली दुबे

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

Basti News: फर्जी OSD बनकर घूम रहा था जालसाज, इनोवा पर लगी थी लाल-नीली बत्ती
state
August 27, 2026
Basti News: सोलर पैनल का तार चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 74 मीटर तार बरामद
state
August 27, 2026
जीनस इनोवेशन ने महाराष्ट्र ऊर्जा एक्सपो 2026 में प्रदर्शित किया ‘हाई-फ्लो हाइब्रिड सोलर इन्वर्टर
Business
August 27, 2026
Basti News: पंचायत सहायकों ने दी लखनऊ में अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी
state
August 27, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?