मुंबई:सलमान खान और प्रभु देवा ने हाल ही में फिल्म ‘दबंग 3’ पर साथ काम किया है। अब दोनों अपनी 2009 में रिलीज हुई हिट फिल्म ‘वॉन्टेड’ के सीक्वल पर साथ काम करेंगे। हालांकि, पिछले पार्ट के प्रोड्यूसर बोनी कपूर सीक्वल सीक्वल का हिस्सा नहीं होंगे। सूत्र बताते हैं कि सलमान ‘वॉन्टेड’ के सीक्वल पर काम करने के लिए काफी उत्साहित हैं, जो अगले साल ईद पर रिलीज होगी। हालांकि, वे बोनी के साथ काम करने के लिए तैयार नहीं हैं और इसकी पीछे उनके कुछ निजी कारण हैं। सबसे बड़ा कारण बोनी के बेटे अर्जुन और सलमान के भाई अरबाज की पत्नी रहीं मलाइका अरोरा के अफेयर को माना जा रहा है।
बोनी ने खुशी-खुशी दे देंगे अनुमति
बोनी के इस फिल्म में न होने की स्थिति में सलमान खुद इस फिल्म को अपने बैनर सलमान खान फिल्म्स के तले बनाएंगे। उनके लिए यह फिल्म बेहद खास है। दूसरी तरफ बोनी के करीबी कहते हैं कि सलमान को उनसे बस एक बार बात भर करनी है और वे इसके लिए उन्हें खुशी-खुशी फिल्म का सीक्वल बनाने की अनुमति दे देंगे। बिना अनुमति के इस फिल्म को बनाना है गलत है। हालांकि, बोनी किसी भी तरह का लीगल एक्शन नहीं लेंगे।
निजी कारणों से बोनी को बाहर कर सलमान खुद बनाएंगे ‘वॉन्टेड’ का सीक्वल

