By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: नेटिज़न्स ने भूमि पेडनेकर के बोल्ड एंटरप्रेन्योर वाले किरदार को सराहा
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
entertainment

नेटिज़न्स ने भूमि पेडनेकर के बोल्ड एंटरप्रेन्योर वाले किरदार को सराहा

Last updated: May 13, 2025 1:58 pm
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
SHARE

भूमि पेडनेकर और ईशान खट्टर स्टारर The Royals ओटीटी पर स्ट्रीम हो रही है। जहां एक ओर फैंस ईशान की तारीफ कर रहे हैं, वहीं भूमि की अब तक न देखी गई भूमिका – एक साहसी एंटरप्रेन्योर ‘सोफिया शेखर’ – को लेकर लोग खासे प्रभावित नजर आ रहे हैं। इस किरदार में भूमि ने ग्लैमर से दूरी बनाते हुए एक परतदार लेकिन हल्के-फुल्के अंदाज को अपनाया है, और अपने प्रशंसकों के दिल जीतने में कामयाब रही हैं।
The Royals में भूमि की एंट्री के बाद कई यूज़र्स ने कमेंट सेक्शन में उनकी परफॉर्मेंस और स्क्रीन प्रेज़ेंस की जमकर तारीफ की। एक यूज़र ने लिखा, “@bhumipednekar बतौर सोफिया वाकई सबसे बेहतरीन कास्टिंग थीं,” तो दूसरे ने लिखा, “भूमि ने इसमें कमाल कर दिया।” एक और यूज़र ने लिखा, “अगर कोई भूमि की एक्टिंग पर शक करता है, तो उसे ये सीन दिखाओ, क्या अदाकारा है,” और एक ने लिखा, “भूमि ने महिला आक्रोश को बेहद शानदार तरीके से पेश किया।” एक और कमेंट में लिखा था, “@bhumipednekar ने इस सीन को इतने अच्छे से निभाया,” और एक और ने कहा, “@bhumipednekar की एक्टिंग ने वाकई मेरे होश उड़ा दिए।” किसी ने लिखा, “भूमि हर फ्रेम में कमाल की लग रही थीं,” और किसी ने कहा, “मेरा मतलब है, लड़की है ही भूमि… वो कभी निराश नहीं करती।” ऐसा लगता है कि भूमि की तारीफों की फेहरिस्त थमने का नाम ही नहीं ले रही!
हमेशा की तरह, भूमि ने इस बार भी दर्शकों को अपनी परफॉर्मेंस से खूब प्रभावित किया है। The Royals से अपना वेब सीरीज़ डेब्यू करते हुए, उन्होंने ये साबित कर दिया है कि वो हार्टलैंड सिनेमा और वेस्टर्न कमर्शियल फिल्मों के बीच बैलेंस बनाकर एक से बढ़कर एक परफॉर्मेंस देने के मिशन पर हैं। Mere Husband Ki Biwi की तरह, वो बड़े पर्दे पर भी विविध किरदार निभा रही हैं और The Royals में उनका अभिनय यह दिखाता है कि वो परतदार भूमिकाएं चुनने में भी पीछे नहीं हैं। अब The Royals से सभी को चौंकाने के बाद भूमि अगली वेब सीरीज़ Daldal में नज़र आने वाली हैं, जिसमें वो एक पुलिस ऑफिसर का किरदार निभा रही हैं और यह अमेज़न प्राइम वीडियो की एक थ्रिलर सीरीज़ होगी।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article सायरा में साध्वी श्री सम्यक प्रभा जी आदि थाना 4 का मंगल प्रवेश
Next Article क्वीन एलिज़ाबेथ के बाद राम चरण बने पहले भारतीय स्टार जिनकी मोम की प्रतिमा राइम के साथ लगाई गई

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

बस्ती में सड़क किनारे फेंके शव का रहस्य सुलझा, हत्या के दो आरोपी गिरफ्तार
state
May 5, 2026
15 हजार वोटों से ममता बनर्जी की हुई हार, शुभेंदु अधिकारी ने दी शिकस्त
national
May 5, 2026
आज से बंगाल भयमुक्त हुआ और विकास के भरोसे से युक्त हुआ : मोदी
national
May 5, 2026
सतिंदर सरताज ने रणवीर सिंह के ‘धुरंधर’ प्रदर्शन को दिया “स्टैंडिंग ओवेशन”: “ऐसी मेहनत को मैं दिल से सराहता हूं”
entertainment
May 4, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?