सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: नेशनल टूरिज़्म डे को सेलिब्रेट करने के लिए ये जगहें हैं बेस्ट
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
lifestyle

नेशनल टूरिज़्म डे को सेलिब्रेट करने के लिए ये जगहें हैं बेस्ट

Last updated: January 22, 2019 1:04 pm
Surabhi Saloni
Share
5 Min Read
SHARE

नेशनल टूरिज़्म डे हर साल 24 जनवरी को मनाया जाता है जिसका मकसद लोगों को टूरिज़्म की ओर बढ़ावा देने से है जो देश की आर्थिक व्यवस्था में भी बहुत बड़ा योगदान है।

इंडिया में ऐसी कई सारी जगहें हैं जहां की खूबसूरती और वहां रह रहे लोग दूसरे लोगों से कई मायनों में अलग और खास हैं। इंडिया में ‘नेशनल टूरिज़्म डे’ के मौके पर आज ऐसी ही कुछ अनोखी जगहों के बारे में जानेंगे जहां जाकर आप इसे सेलिब्रेट कर सकते हैं।
‘नेशनल टूरिज़्म डे’ हर साल 24 जनवरी को मनाया जाता है जिसका मकसद लोगों को टूरिज़्म की ओर बढ़ावा देने से है जो देश की आर्थिक व्यवस्था में भी बहुत बड़ा योगदान है।
फुगताल गोम्पा
फुगताल गोम्पा, एशिया की ऐसी मोनेस्ट्री है जिसके बारे में बहुत ही कम लोग जानते हैं। जंस्कार में पहाड़ों पर बनी ये मोनेस्ट्री बहुत ही आकर्षक लगती है। यहां तक पहुंचने और इस खूबसूरत जगह को देखने का एक्सपीरियंस होता है एकदम अलग और खास। ऊंचाई पर पहुंचकर आपको यहां से सरप नदी का खूबसूरत नज़ारा देख सकते हैं। यहां तक पहुंचने के लिए कोई सड़क मार्ग नहीं। एक और दो दिन का ट्रैक करके ही यहां तक पहुंच पाना पॉसिबल है।

दामरो, अरूणाचल प्रदेश

दामरो, अरूणाचल प्रदेश का सबसे लंबा हैंगिंग ब्रिज है। जिसके बारे में कम लोगी ही जानते हैं। यहां की कुल जनसंख्या 300-400 के बीच है और तकरीबन 61 बांस के बने हुए घर हैं। दामरो, दूसरे शहरों जितना मशहूर तो नहीं लेकिन इसकी खूबसूरत बरकरार होने की एक वजह ये भी कही जा सकती है। तो अगर मौका मिले तो इस जगह को जरूर देखने जाएं और यहां बनने वाले स्मोक पोर्क, राजा चिली चटनी और राइस बियर को चखना तो बिल्कुल मिस न करें।

जावई, राजस्थान

वाइल्डलाइफ को एक्सप्लोर करने का शौक रखते हैं तो जावई आने का प्लान करें। जावई लैपर्ड कैंप आकर आप लैपर्ड को स्पॉट कर सकते हैं। लक्ज़री टैंट्स को जगमग करती लैंप की रोशनी और पारंपरिक राजस्थानी खानपान का स्वाद इस जगह को बनाता है और भी खास। फ्लैमिंगो से लेकर गीड़, क्रेन्स और भी दूसरे खूबसूरत माइग्रेटरी बर्ड्स की हरकतों को आप कैमरे में उतार सकते हैं। और अगर आपकी किस्मत अच्छी हुई तो स्लोथ बियर, भेड़िए और एंटीलोप्स भी देखने को मिल जाएंगे।

अमाडुबी, झारखंड

झारखंड में ‘आर्ट ऑफ विलेज’ के नाम से मशहूर इस गांव की खूबसूरती है यहां रहने वाले लोग। जिनके हाथ कला और पेटिंग में ऐसे सधे हुए हैं जिसे देखकर आप भी दांतों तले उंगलियां दबा लेंगे। यहां आकर ऐसा लगेगा जैसे आपने कला का इससे बेहतरीन नमूना पहले कभी नहीं देखा है। सिंदूर को लाल रंग की जगह इस्तेमाल करने वाले यहां के कलाकार पेंटिंग के लिए बकरी के बालों का इस्तेमाल करते हैं। छोटी लेकिन खूबसूरत और मेनटेन झोपड़ियां, चारों ओर खुशबू बिखरेता यहां का खानपान और तुसु व दानसाई जैसे रंगारंग कार्यक्रम आपको देंगे एडवेंचर को एक्सप्लोर करने के बेहतरीन मौके। यहां से आप दोकरा क्रॉफ्ट, मिथिला साड़ी, पेतकार पेटिंग जैसी कई चीज़ों की खरीददारी कर सकते हैं।

मोहम्मदपुर उमरी, उत्तर प्रदेश

दुनिया में अजूबे की एक और मिसाल देखनी हो तो प्रयागराज से 14 किमी दूर स्थित उमरी गांव आएं। जहां ज्यादातर घरों में जुड़वा लोग मिलेंगे और बल्कि इंसान ही नहीं यहां के पालतू पशुओं में भी ये खासियत देखने को मिलती है। इस विशेषता की वजह से इस गांव का नाम दुनियाभर में मशहूर है। मिनी वेकेशन में जाने के लिए ये जगह तो बेस्ट है ही साथ ही यहां का कल्चर और इतिहास भी कई सारे रहस्यों को समेटे हुए है जिसके बारे में यहां जाकर ही जान पाएंगे।

 

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article डाइटिंग के लिए लंच में बनाएं ब्राउन राइस खिचड़ी
Next Article EVM Hacking: भाजपा का कांग्रेस पर पलटवार, ईवीएम हैकिंग कार्यक्रम में क्या कर रहे थे कपिल सिब्बल?

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

दक्षिण मुंबई में ‘विकास महोत्सव’ का कार्यक्रम का आयोजन
social
September 19, 2026
धड़कपुर में फिर मचेगी दोगुनी अफरातफरी, सामने होंगी नई परेशानियां: प्राइम वीडियो ने दुपहिया सीजन 2 के प्रीमियर की तारीख 1 अक्टूबर तय की
entertainment
September 18, 2026
प्यार, जुनून और रोमांच की नई कहानी लेकर आ रही है ‘तुम मेरे हो’, गुरमीत चौधरी और ईशा मालवीय पहली बार साथ आएंगे नजर
entertainment
September 18, 2026
अक्षय कुमार की ‘समुक’ में रजत कपूर की एंट्री की चर्चा, निभा सकते हैं अहम किरदार
entertainment
September 18, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?