नवी मुंबई। तेरापंथ समाज, नेरुल के तत्वावधान में मंगलवार की रात्रि को एक भव्य ‘धम्म जागरण’ का आयोजन किया गया। यह आध्यात्मिक कार्यक्रम सेक्टर 10 स्थित गुडविल आर्केड में श्री गणपतलाल जी छाजेड़ के निवास स्थान पर संपन्न हुआ।
आचार्य श्री भिक्षु स्वामी के प्रति गहरी श्रद्धा व्यक्त करते हुए आयोजित इस कार्यक्रम में समाज के लगभग 45 श्रावक-श्राविकाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रात्रि 9:30 बजे शुरू हुए इस जागरण में उपस्थित लोगों ने सामूहिक रूप से धम्म जागरण और भक्ति पदों का गान किया। पूरा वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा और शांति से सराबोर नजर आया।
निवेदक तेरापंथ समाज, नेरुल ने कार्यक्रम की सफलता पर हर्ष व्यक्त करते हुए बताया कि इस तरह के आयोजनों से समाज में एकता, संस्कार और धर्म के प्रति जागरूकता बढ़ती है। रात्रि 11:00 बजे चन्द्रेश जी सोनी ने आभार के साथ इस सफल धम्म जागरण का समापन हुआ। इस अवसर पर स्थानीय समाज के गणमान्य सदस्य एवं युवा वर्ग विशेष रूप से उपस्थित रहे।
नेरुल में धम्म जागरण का सफल आयोजन

