सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: शरद पवार का ऐलान, उद्धव ठाकरे बनेंगे महाराष्ट्र में गठबंधन सरकार के सीएम
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
Mumbai / Maharshtrastate

शरद पवार का ऐलान, उद्धव ठाकरे बनेंगे महाराष्ट्र में गठबंधन सरकार के सीएम

Last updated: November 22, 2019 7:24 pm
Surabhi Saloni
Share
2 Min Read
File Photo
SHARE

मुंबई: महाराष्ट्र में अगली सरकार शिवसेना सुप्रीमो उद्धव ठाकरे के नेतृत्व में बनने जा रही है। एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने शिवसेना-कांग्रेस-एनसीपी की शुक्रवार को चली लंबी बैठक के बाद इस बात का ऐलान किया।

इस बैठक के बाद एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने कहा कि कल (रविवार) को तीनों दलों की तरफ से संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस की जाएगी। पवार ने आगे कहा कि कल यह तय किया जाएगा कि राज्यपाल से इस बारे में मिलकर सरकार बनाने का दावा कब पेश करना है।

बैठक में शिवसेना की ओर से एकनाथ शिंदे, सुभाष देसाई और संजय राउत जबकि कांग्रेस की ओर से अहमद पटेल, मल्लिकार्जुन खड़गे, केसी वेणुगोपाल, अविनाश पांडे, बालासाहेब थोराट, पृथ्वीराज चव्हाण आदि मौजूद थे। एनसीपी की ओर से प्रफुल्ल पटेल, जयंत पाटिल और अजित पवार ने मंथन में हिस्सा लिया। उधर, एनसीपी प्रमुख शरद पवार और शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने राज्य में गैर भाजपा सरकार बनाने के लिए दक्षिण मुंबई के नेहरू केंद्र में चर्चा की।

सूत्रों ने बताया कि यह बैठक न्यूनतम साझा कार्यक्रम और नई सरकार में तीनों दलों की हिस्सेदारी को अंतिम रूप दिए जाने को लेकर हुई। इस बीच, कांग्रेस और एनसीपी ने अपने चुनाव पूर्व सहयोगियों -पीडब्ल्यूपी, समाजवादी पार्टी, स्वाभिमान पक्ष और माकपा से बातचीत की।

एनसीपी नेता जयंत पाटिल ने कहा कि उनकी पार्टी तथा कांग्रेस के छोटे सहयोगियों ने भाजपा को सत्ता से दूर रखने के लिए शिवसेना के साथ मिलकर सरकार बनाने के विचार का समर्थन किया है। सपा नेता अबू आजमी ने देश से सांप्रदायिकता को खत्म करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा, अगर शिवसेना हमारा समर्थन चाहती है तो उसे अपनी कुछ नीतियों में बदलाव करना होगा… हम सांप्रदायिकता को खत्म करने के लिए सरकार का गठन करेंगे। उन्होंने कहा कि इस सरकार को दलितों, अल्पसंख्यकों, किसानों और गरीबों के प्रति न्यायपूर्ण होनी चाहिए।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article नागरिकता रजिस्टर की व्यावहारिकता
Next Article सुरेश मेहता के जन्मदिन पर बधाई देने पहुंचे समाज के कई युवा

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

रश्मिका मंदाना का दिखेगा नया अंदाज, 2 नवंबर को रिलीज होगा फिल्म मैसा का पहला गाना
entertainment
October 31, 2026
गौरव खन्ना और श्रद्धा आर्या के नए शो के नाम से उठा पर्दा, नवंबर के अंत में दस्तक दे सकता है ‘दिल की बेवफ़ाइयाँ’
entertainment
October 31, 2026
रहस्य, रोमांच और हॉरर से भरपूर फिल्म ‘झाड़-फूंक’ जिओ हॉटस्टार पर रिलीज, मेकर्स ने जारी किया नया ट्रेलर
entertainment
October 31, 2026
छठ पर्व पर भक्ति का नया रंग लेकर आया ‘छठी मईया बिनती हमार’, प्रियंका सिंह की आवाज में गूंजेगी आस्था
entertainment
October 31, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?