सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: नीति आयोग ने दिया डिजिटल साक्षरता बढ़ाने पर जोर, छोटे शहरों में शुरू हो रहा ‘डेल आरम्भ’ अभियान
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
national

नीति आयोग ने दिया डिजिटल साक्षरता बढ़ाने पर जोर, छोटे शहरों में शुरू हो रहा ‘डेल आरम्भ’ अभियान

Last updated: December 26, 2018 10:28 am
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
SHARE

नई दिल्ली: नीति आयोग ने 2022-23 तक देश में बेसिक डिजिटल साक्षरता शत प्रतिशत करने का लक्ष्य रखा है। आयोग का कहना है कि डिजिटल लिटरेसी को बढ़ावा देने के लिए स्कूलों और कालेजों पर विशेष फोकस करने का सुझाव दिया है।
नीति आयोग ने यह सुझाव ‘स्ट्रैटेजी फॉर न्यू इंडिया एट 75’ में दिया है। आयोग का यह सुझाव इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि भारत में फिलहाल डिजिटल साक्षरता का स्तर काफी कम है। आबादी के बड़े हिस्से के पास कंप्यूटर, लैपटॉप या स्मार्ट फोन भी नहीं हैं। आयोग के इस दस्तावेज के अनुसार भारत में डिजिटल साक्षरता का लगभग 10 प्रतिशत होने का अनुमान है। ऐसे में डिजिटल साक्षरता का स्तर बढ़ाने के लिए सरकार को विशेष ध्यान देने की जरूरत है।
वर्ष 2022-23 तक देश में डिजिटल लिटरेसी का स्तर शत प्रतिशत करने का लक्ष्य करते हुए आयोग ने कहा कि इसके लिए स्कूल व कालेज के स्तर फोकस देने की जरूरत है। राष्ट्रीय डिजिटल साक्षरता मिशन को सभी सरकारी स्कूलों में प्राथमिक स्तर पर डिजिटल साक्षरता के लिए फोकस करना चाहिए। इसके अलावा एडवांस लेवल के लिए उच्च कक्षाओं व कालेजों में डिजिटल साक्षरता पर फोकस करना चाहिए। आयोग का कहना है कि इस अभियान का असर उस समय होगा जब ये विद्यार्थी अपने परिवारों के सदस्यों को डिजिटल साक्षर बनाएंगे। डिजिटल साक्षरता बढ़ने से देश में कंप्यूटर हार्डवेयर का उपयोग भी बढ़ेगा।
डिजिटल साक्षरता की नजीर पेश कर रहा ‘डेल आरम्भ’
डिजिटल साक्षरता को बढ़ावा देने के मामले में आइटी कंपनी डेल की पहल अलग नजीर पेश कर रही है। ‘डेल आरम्भ’ नाम के इस अभियान के तहत स्कूलों में विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों को डिजिटल साक्षरता देने पर जोर दिया जा रहा है। डेल आरम्भ के तहत अब तक 75 शहरों में 4500 स्कूलों में इस तरह के अभियान चलाए जा चुके हैं और 10 लाख विद्यार्थियों को इस अभियान से जोड़ा जा चुका है। डेल के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट कृष्णकुमार पी ने कहा कि नई श्रेणी की नौकरियां उभर रही हैं जिससे पुरानी नौकरियां काफी हद तक बदल रही हैं। इसलिए नए और पुराने सभी पेशों में नए तरह के कौशल की आवश्यकता होगी। भविष्य की नौकरियों के लिए रचनात्मकता आवश्यक है। इसके लिए डिजिटल साक्षरता को बढ़ाना जरूरी है।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article महेंद्र सिंह धौनी की टीम में वापसी, MSK प्रसाद ने बताई यह वजह
Next Article दक्षिण और उत्‍तर कोरिया में जुड़ेंगे सड़क और रेल मार्ग

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

स्वयम् वी कनेक्ट की बैठक में 1.5 करोड़ के व्यवसाय का पड़ाव हुआ पूरा
social
September 23, 2026
लालबागचा राजा गणपति उत्सव में अमूल ने भक्तों के साथ मनाया उत्सव
Business Mumbai / Maharshtra
September 23, 2026
हवमोर ने लालबागचा राजा में गणेश उत्सव की खुशी को डांस सेलिब्रेशन के साथ इंतजार के पलों को बनाया मजेदार
Business Mumbai / Maharshtra
September 23, 2026
आठ साल बाद ‘सयोनी’ में लौटीं रश्मि देसाई, आज से शुरू होगी जान्हवी सोनी और गौतम सिंह विग की अनोखी प्रेम कहानी
entertainment
September 23, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?