सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: नीरव मोदी, विजय माल्या जैसे भगोड़ों को देश वापस लाएगी मोदी सरकार: जावड़ेकर
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
nationalstate

नीरव मोदी, विजय माल्या जैसे भगोड़ों को देश वापस लाएगी मोदी सरकार: जावड़ेकर

Last updated: March 10, 2019 8:36 am
Surabhi Saloni
Share
4 Min Read
File Photo
SHARE

जयपुर:नीरव मोदी, विजय माल्या व मेहुल चौकसी से जुड़े कथित वित्तीय घोटालों के लिए कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराते हुए केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने शनिवार को कहा कि मोदी सरकार इन सब भगोड़ों को भारत वापस लाएगी। जावड़ेकर ने यहां संवाददाताओं से बातचीत में कहा, ”नीरव मोदी हाल ही में लंदन में दिखा तो कांग्रेस वाले खुश हो गए कि हमारा लाड़ला लंदन में अच्छी तरह से जिंदगी जी रहा है। लेकिन मैं चेतावनी देना चाहता हूं कि ये मोदी सरकार है, इसलिए देश को लूटकर भागने वाले एक एक व्यक्ति को मोदी सरकार वापस ला रही है।’
जनसभाओं में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ‘चोर’ कहने वाले कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की ओर इशारा करते हुए उन्होंने कहा, “चोर अब भारत में चौकीदार को डांट रहा है।” भाजपा नेता ने कहा कि नीरव मोदी और उसका मामा तथा आभूषणों की खुदरा कंपनी गीतांजलि समूह का मालिक मेहुल चोकसी – दोनों ने तत्कालीन वित्तमंत्री पी. चिदंबरम की 80:20 स्वर्णिम योजना के तहत लाभ कमाया।
उन्होंने आरोप लगाया कि नीरव मोदी के पीएनबी घोटाले की शुरुआत कांग्रेस की अगुवाई वाली पूर्ववर्ती संप्रग सरकार के दौरान हुई थी तथा कांग्रेस ने उसे तथा विजय माल्या सहित ऐसे अन्य लोगों को सरंक्षण दिया। जावड़ेकर ने कहा, ”उन्हें बैंकों को लूटने की अनुमति दी गयी। तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने भी कहा कि किंगफिशर एयरलाइंस की मदद की जानी चाहिए। वह कांग्रेस की ही सरकार थी जिसने उन्हें जमाकर्माताओं का धन ले जाने की अनुमति देने के फैसले किए।”
जावड़ेकर ने कहा, “कांग्रेस के पहले कार्यकाल के दौरान 2००8 में कुल बैंक ऋण 15 लाख करोड़ रुपये था जो उसके अगले कार्यकाल में बढ़कर 52 लाख करोड़ रुपये हो गया। कांग्रेस ने अन्य चोरों को भी बड़े ऋण दिए और उन्हें देश लूटने दिया।”
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए जावड़ेकर ने कहा कि राहुल ने 13 सितंबर 2013 को नीरव मोदी द्वारा आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया और अगले ही दिन इलाहाबाद बैंक ने उसे 1550 करोड़ रुपये का कर्ज मंजूर कर दिया।
केंद्रीय मंत्री ने कहा, ”नीरव मोदी से जुड़ा घोटाला पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के शासन में शुरू हुआ और उसे कांग्रेस का संरक्षण हासिल था। तब ये लोग इसलिए नहीं भागे क्योंकि वे जानते थे कि कांग्रेस के शासन में उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होगी। अब मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद वे अपने खिलाफ कार्रवाई के डर से भाग लिए।” उन्होंने कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में कांग्रेस नेता अशोक चव्हाण व सुबोध कांत सहाय नीरव मोदी की फर्म के कार्यक्रम में शामिल हुए थे। मंत्री ने कहा विजय माल्या के प्रत्यर्पण की प्रक्रिया चल रही है।
उन्होंने कहा कि शुक्रवार (8 मार्च) को अलीबाग में नीरव मोदी के अवैध बंगले को ध्वस्त कर दिया गया। हांगकांग में उसकी 25० करोड़ रुपये की संपत्ति भी जब्त की जा चुकी है। भारत में भी उसकी करोड़ों की संपत्ति को जब्त किया जा रहा है। जावड़ेकर ने कहा कि भाजपा की सरकार अगस्ता वेस्टलैंड सौदे के आरोपियों को मिशेल क्रिश्चियन, दीपक तलवार और राजीव सक्सेना को भारत ले आई और जल्द ही माल्या को भी भारत लाएगी।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article वनडे और टी20 नहीं बल्कि टेस्ट क्रिकेट है 86% फैंस की पहली पसंद
Next Article मध्यस्थता : अयोध्या विवाद की नई शुरुआत !

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

पर्युषण महापर्व के पावन अवसर पर जैन समाज में सेवा, श्रद्धा और समर्पण के साथ साथ जीतो डिवाइन जैमिंग की गूंज
social
September 14, 2026
देश में खुदरा महंगाई बढ़कर 4.82% पर पहुंची, 20 महीने के उच्चतम स्तर पर
national
September 14, 2026
मलेशिया के तपाह में साई बाबा पीस टॉर्च समारोह में उमड़े 500 से अधिक श्रद्धालु, भारत के उप उच्चायुक्त और मलेशियाई मंत्री भी हुए शामिल
social
September 14, 2026
विलेपार्ले में प्रेक्षाध्यान से चित्त की निर्मलता एवं आत्मिक जागरण का संदेश
social
September 14, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?