सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: नागरिकता कानून:यूपी में फायरिंग के दौरान 8 लोगों की मौत; दिल्ली में जामा मस्जिद में पुलिस पर पथराव, वाहनों में आगजनी
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
national

नागरिकता कानून:यूपी में फायरिंग के दौरान 8 लोगों की मौत; दिल्ली में जामा मस्जिद में पुलिस पर पथराव, वाहनों में आगजनी

Last updated: December 21, 2019 9:47 am
Surabhi Saloni
Share
6 Min Read
SHARE

नई दिल्ली:नागरकिता संशोधन कानून के खिलाफ शुक्रवार को दिल्ली और उत्तर प्रदेश में उग्र प्रदर्शन हुए। उत्तर प्रदेश में फायरिंग के दौरान 8 लोगों की मौत हो गई। मेरठ में 3 मौतें, बिजनौर में 2, फिरोजाबाद और संभल में एक-एक की मौत हुई। लखनऊ में गुरुवार को घायल हुए युवक की शुक्रवार को इलाज के दौरान मौत हुई। यहां कई जिलों में पुलिस थाने और चौकियां फूंकी गईं। झड़प और पथराव के दौरान 50 लोग घायल हुए हैं। दिल्ली में जामा मस्जिद इलाके में दिनभर प्रदर्शन शांतिपूर्ण रहा। लेकिन, शाम के वक्त प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पथराव किया और आगजनी की। जाफराबाद में लोगों ने पुलिस को गुलाब के फूल दिए और चाय पिलाई। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी इंडिया गेट पर प्रदर्शनकारियों से मिलने पहुंचीं।
गुरुवार और शुक्रवार को प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा में मरने वालों की तादाद 11 हो गई है। गुजरात में 8 हजार लोगों पर एफआईआर दर्ज की गई है। उत्तर प्रदेश में 20 जिलों में इंटरनेट सेवा बंद है। दिल्ली, गुजरात, उत्तर प्रदेश, कर्नाटक और मध्य प्रदेश में धारा 144 लागू कर दी गई है। केरल के 4 जिलों में हाईअलर्ट जारी किया गया है। मध्य प्रदेश में भी मोबाइल इंटरनेट बंद कर दिया गया।
उत्तर प्रदेश 
गाजियाबाद, मेरठ, सुल्तानपुर, गोरखपुर, कानपुर, उन्नाव, बुलंदशहर, हाथरस, हापुड़, अमरोहा, मुजफ्फरनगर, सीतापुर, बिजनौर, मुरादाबाद, फिरोजाबाद, भदोही, वाराणसी, बहराइच, संभल, बुलंदशहर और वाराणसी में प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पथराव किया। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए आंसू गैस के गोले दागे। फिरोजाबाद, बुलंदशहर, कानपुर में पुलिस और प्रदर्शनकारियों में झड़प हुई। इस दौरान कई पुलिस चौकियां भी फूंकी गईं। मेरठ में दो पुलिस चौकियां फूंक दी गईं। पुलिस ने बताया कि झड़प और पत्थरबाजी के दौरान 50 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। उत्तर प्रदेश में रविवार को होने वाली शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) को स्थगित कर दिया गया है। परीक्षा की नई तारीख बाद में घोषित की जाएगी।
दिल्ली
जामा मस्जिद इलाके में जुमे की नमाज के दौरान भारी तादाद में भीड़ ने नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान भीम आर्मी के प्रमुख चंद्रशेखर रावण भी वहां मौजूद थे। भीम आर्मी जंतर-मंतर तक मार्च निकालना चाहती थी, लेकिन पुलिस ने उसे इसकी इजाजत नहीं दी। यहां 12 थाना क्षेत्रों में धारा 144 लागू कर दी और फ्लैग मार्च भी निकाला। डीएमआरसी ने 6 मेट्रो स्टेशन बंद कर दिए। दिनभर शांतिपूर्ण ढंग से हुआ प्रदर्शन शाम होते-होते उग्र हो गया। दिल्ली गेट पर प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पत्थरबाजी की और आगजनी की। यहां पुलिस ने वाटरकैनन और आंसूगैस का इस्तेमाल कर भीड़ को खदेड़ा। प्रियंका गांधी इंडिया गेट पर प्रदर्शन कर रहे लोगों से मिलने पहुंचीं। उन्होंने कहा कि सरकार को प्रदर्शनाकरियों से बात करने के लिए यहां आना चाहिए। उधर, जाफराबाद इलाके में पुलिस को लोगों ने गुलाब भेंट किए।
गुजरात
अहमदाबाद के हाथीखाना और फेतुपुरा इलाके में भीड़ ने पुलिस पर पथराव किया। बनासकांठा में भी प्रदर्शन के दौरान पथराव और तोड़फोड़ हुई। शुक्रवार को कांग्रेस पार्षद शहजाद खान समेत 49 लोगों की गिरफ्तारी हुई। वड़ोदरा में भी प्रदर्शन के दौरान हिंसक घटनाएं सामने आईं। गुरुवार को अहमदाबाद इलाके में हुई हिंसा में 21 पुलिसकर्मी घायल हुए। 5 हजार लोगों पर ईसनपुर थाने में केस दर्ज हुआ है। सूत्रों ने दिव्य भास्कर नेटवर्क को बताया कि अहमदाबाद पुलिस ने हिंसा भड़कने की इंटेलिजेंस ब्यूरो की चेतावनी को नजरअंदाज कर दिया था।
कर्नाटक
मंगलौर और दक्षिण कन्नड़ जिले में प्रदर्शन हुए। यहां 21 दिसंबर को रात 10 बजे तक इंटरनेट बंद रहेगा। बेंगलुरु में स्कूल-कॉलेज बंद रखे गए हैं। मंगलौर में बस सेवा बंद कर दी गई हैं। शहर में धारा 144 अब 22 दिसंबर तक बढ़ाई गई हैं। मंगलौर में प्रदर्शनकारियों ने गुरुवार को पुलिस स्टेशन में आग लगाई थी। पथराव में 20 पुलिसकर्मी जख्मी हो गए थे। पुलिस की फायरिंग में 2 लोगों की मौत हो गई थी। उधर, बेंगलुरु में प्रदर्शन और हिंसा के मामले 24 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
तमिलनाडु
चेन्नई में नागरिकता कानून के विरोध में प्रदर्शन करने वाले 600 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया। इनमें अभिनेता सिद्धार्थ और संगीतकार टीएम कृष्णा भी शामिल हैं।
केरल
उत्तर केरल हाई अलर्ट पर है। यहां के वायनाड, कोझिकोड, कासरगोड और कन्नूर जिले में सुरक्षा इंतजाम पुख्ता किए गए हैं।
पश्चिम बंगाल
राज्य में शुक्रवार को हालात सामान्य रहे। हालांकि, कुछ जगहों पर प्रदर्शन उग्र हो गया। कोलकाता में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी आज कोलकाता के अल्पसंख्यक बाहुल्य पार्क सर्कस इलाके में धरना दिया।
राजस्थान
जोधपुर में नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ प्रदर्शन किया गया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों की पुलिस से झड़प भी हुई। प्रदर्शनकारियों के पथराव के बाद पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा।
मध्यप्रदेश
जबलपुर में नमाज के बाद प्रदर्शन कर रहे लोगों ने पथराव किया। इस दौरान पुलिसकर्मी जख्मी हुए। चार थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लागू कर दिया गया है। प्रदेश के 44 जिलों में 144 लागू है। राजधानी भोेपाल में कुछ घंटों के लिए इंटरनेट सर्विस बंद कर दी गई थी, जो बाद में शुरू कर दी गई।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article भीम आर्मी के प्रमुख चंद्रशेखर आजाद को दिल्ली पुलिस ने हिरासत लिया
Next Article 1 जुलाई 1987 से पहले जन्मे या जिनके माता-पिता की पैदाइश इससे पहले की, वे भारतीय हैं

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

दक्षिण मुंबई में ‘विकास महोत्सव’ का कार्यक्रम का आयोजन
social
September 19, 2026
धड़कपुर में फिर मचेगी दोगुनी अफरातफरी, सामने होंगी नई परेशानियां: प्राइम वीडियो ने दुपहिया सीजन 2 के प्रीमियर की तारीख 1 अक्टूबर तय की
entertainment
September 18, 2026
प्यार, जुनून और रोमांच की नई कहानी लेकर आ रही है ‘तुम मेरे हो’, गुरमीत चौधरी और ईशा मालवीय पहली बार साथ आएंगे नजर
entertainment
September 18, 2026
अक्षय कुमार की ‘समुक’ में रजत कपूर की एंट्री की चर्चा, निभा सकते हैं अहम किरदार
entertainment
September 18, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?