By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: म्युजिक वीडियो ‘आई विल ऑलवेज ब्लाइन्डली लव यू’  से गीति गौर और मृदुल श्रीवास्तव का शानदार डेब्यू
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
entertainment

म्युजिक वीडियो ‘आई विल ऑलवेज ब्लाइन्डली लव यू’  से गीति गौर और मृदुल श्रीवास्तव का शानदार डेब्यू

Last updated: February 27, 2020 1:28 am
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
SHARE

‘भाभीजी घर पर हैं’ के लोकप्रिय क़िरदार ‘तिवारीजी’ रोहिताश गौर की बेटी गीति गौर ने एक्टिंग की दुनिया में रखा कदम

मुंबई। टीवी धारावाहिक ‘भाभीजी घर पर हैं’ के बेहद लोकप्रिय क़िरदार तिवारीजी रोहिताश गौर की बेटी गीति गौर एक्टिंग की दुनिया में क़दम रखने जा रही हैं और अमित मिश्रा के म्यूज़िक वीडियो ‘आई विल ऑलवेज ब्लाइन्डली लव यू’ से अपने अभिनय करियर की शुरुवात कर रही हैं। इस अवसर पर निर्देशिका आकांक्षा एम अमीन, गीती ग़ौर,  मृदुल श्रीवास्तव, रोहिताश्व ग़ौर,  डा. रेखा ग़ौर, कॉमेडियन वीआयपी, सुरिन्दर, निर्माता जे अब्बास,  मायकल अमीन, आर स्वामी उपस्थित थे। अमित मिश्रा के इस गाने को कार्निवल वन फ़िल्म्स प्रोडक्शन कंपनी द्वारा दो नये प्रतिभाशाली एक्टर – गीति गौर और मृदुल श्रीवास्तव के साथ लॉन्च किया गया  है। उल्लेखनीय है कि गीति गौर जाने-माने टीवी एक्टर रोहिताश गौर की बेटी हैं। गीति ग़ौर पहले से ही मॉडलिंग की दुनिया से जुडी रही है और उन्होंने लिवॉन टाइम्स फ़्रेश फ़ेस 2018 का ख़िताब भी जीता था।
मृदुल श्रीवास्तव इस म्यूज़िक वीडियो में गीति गौर के को-एक्टर के तौर पर दिखेंगे। उनका ताल्लुक दिल्ली से है और वो एक थिएटर एक्टर हैं। एक एक्टर के तौर पर पहचान बनाने की ख़ातिर वो दिल्ली छोड़कर मुम्बई चले आए। इस म्यूज़िक वीडियो का निर्देशन आकांक्षा एम. अमीन ने किया है। उन्हें देश के उपराष्ट्रपति श्री वैकेंया नायडू के हाथों पत्रकारिता में गोल्ड मेडल मिल चुका है।
इस मौके पर रोहिताश गौर ने कहाकि, “मैं अपनी बेटी के लिए बेहद ख़ुश हूं. वो मेहनत करते हुए सीढ़ी-दर-सीढ़ी आगे बढ़ रही है। मॉडलिंग से शुरुआत कर अब एक म्यूज़िक वीडियो के ज़रिए डेब्यू करना अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है। मुझे उसपर गर्व है। वो अपने फ़ैसले ख़ुद ही लेती है और हमेशा ही उसके लिए फ़ैसलों में उसका मार्गदर्शन करता हूं।”
अपने डेब्यू को लेकर गीति गौर काफ़ी उत्साहित हैं। ऐसे में उन्होंने अपने अनुभवों‌ को साझा करते हुए कहा, “मुझे बेहद ख़ुशी है कि मेरा डेब्यू अमित मिश्रा के गाने के साथ हो रहा है, जिसे आकांक्षा एम. अमीन ने निर्देशित किया है। यह मेरा पहला एक्टिंग प्रोजेक्ट है और मुझे पूरी उम्मीद है कि इसे लोगों का अच्छा प्रतिसाद मिलेगा। मैंने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी और इस म्यूज़िक वीडियो के ज़रिए मुझे बतौर एक्टर लॉन्च किया जा रहा है। मेरे लिए ये किसी सपने के सच होने जैसा है। मैं इन तमाम अनुभवों से काफ़ी कुछ सीख रही हूं। मैं ख़ुशनसीब हूं कि मुझे इसे तरह के पिता का साथ मिला, जो हरदम मेरी मदद करने के लिए तैयार रहते हैं और मेरे हर फ़ैसले में मेरा साथ देते हैं।”

TAGGED:Giti GaurHindi MagazineMrdul ShrivastavMusic VedioRohitas GaurSurabhi Saloni

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article अहिंसा यात्रा का महाराष्ट्र स्तरीय भव्य स्वागत समारोह
Next Article फिल्म रिव्यूः महिला आत्मसम्मान को जागृत करती फ़िल्म है ‘थप्पड़’

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

PM नरेन्द्र मोदी का संबोधन आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन!, चुनाव आयोग से जांच की मांग की
national
April 19, 2026
मटका किंग ने प्राइम वीडियो इंडिया पर नंबर 1 पर एंट्री मारी, इंटरनेशनल लेवल पर भी बना चर्चा का विषय
entertainment
April 18, 2026
वरुण-मृणाल का ‘वियाह करवाड़ो जी’ रिलीज़, हर संगीत की जान बनने को तैयार
entertainment
April 18, 2026
एक्शन मोड में रश्मिका मंदाना! बैंकॉक में 8 घंटे की मुश्किल ट्रेनिंग पूरी, ‘मायसा’ के अगले शेड्यूल के लिए हैं पूरी तरह तैयार
entertainment
April 18, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?