मुंबई:महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में ऑटो-रिक्शा यूनियन ने हड़ताल का फैसला वापस ले लिया है। सोमवार दोपहर परिवहन विभाग से हुई मीटिंग नाकाम रहने बाद अनिश्चितकालीन हड़ताल की घोषणा की गई थी। हालांकि, सोमवार देर शाम यूनियन लीडर शशांक राव ने हड़ताल वापस लेने का ऐलान कर दिया। ऑटो-टैक्सी ड्राइवरों की मांगों को लेकर मंगलवार मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और परिवहन मंत्री की बैठक होनी है।
आपको बता दें कि पिछले महीने 9 जून को विभिन्न यूनियनों द्वारा राज्य सरकार को अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का नोटिस सौंपा गया था। मुंबई के 2.12 लाख ऑटो रिक्शा चलाने वाले लगभग 4 लाख ड्राइवरों ने यूनियन के माध्यम से हड़ताल में शामिल होने की बात कही थी। मॉनसून के चलते ऑटो-रिक्शा हड़ताल से मुंबई के लोगों की परेशानी बढ़ सकती थी।
मुंबई: ऑटो-टैक्सी यूनियन ने वापस ली हड़ताल

