मुंबई:कोरोना लॉकडाउन के बीच महाराष्ट्र सरकार ने मुंबई में शराब की होम डिलीवरी की अनुमति दे दी है। नगरिय निकाय ने कहा है कि मुंबई में शराब की होम डिलीवरी की अनुमति दे दी गई है लेकिन कन्टेनमेंट जोन में प्रतिबंध रहेगा। साथ में दुकान के काउंटर से बिक्री पर फिलहाल रोक लगा दिया या है। बता दें कि नगरिय निकाय ने शराब की होम डिलीवरी का फैसला कोरोना वायरस संक्रमण को देखते हुए लिया है।
इससे पहले सरकार ने टोकन सिस्टम के जरिए शराब की बिक्री की अनुमति दी थी। शराब की भारी भीड़ को देखते हुए कई जगहों पर लॉकडाउन के नियमों धज्जियां भी उड़ते हुए दिखीं और सोशल डिस्टेंसिंग के पालन का उल्लंघन भी। इस बीच, प्रशासन की तरफ से ऐहतियाती कदम उठाते हुए दुकान मालिकों से सोशल डिस्टेसिंग का पालन कराने को कहा गया था।
इधर, सबसे खास बात ये रही कि मुंबई में शराब की दुकानों को खोलने की इजाजत के 2 दिन बाद बीएमसी ने भले ही उसे बंद करने का आदेश दिया हो लेकिन महाराष्ट्र में इसकी जमकर खरीददारी हो रही है। राज्य आबकारी विभाग के मुताबिक, 4 मई से महाराष्ट्र में 48.14 करोड़ रुपये की शराब बिकी थी। बता दें कि महाराष्ट्र कोरोना वारयस से सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य है।

