मुंबई: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में बुधवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 2.5 मापी गई। झटके महसूस होते ही लोग सड़कों पर निकल आए। जानकारी मिली है कि इस भूकंप का केंद्र मुंबई से 103 किलोमीटर दूर उत्तर में था।
नेशनल सेंटर ऑफ सिस्मोलॉजी ने कहा, “महाराष्ट्र में मुंबई से 103 किमी उत्तर में लगभग 11:51 बजे 2.5 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया।” इस भूकंप में किसी भी तरह के जान-माल के नुकसान या संपत्ति के नुकसान की कोई सूचना नहीं मिली है।
कई दिनों से लगातार आ रहे भूकंप
देश के अलग-अलग हिस्सों में पिछले कई दिनों से भूकंप के झटके महसूस किये जा रहे हैं। दिल्ली में पिछले लगभग दो महीनों में 14 बार भूकंप के झटके महसूस किए गए वहीं गुजरात और जम्मू कश्मीर में भी पिछले दिनों में कई बार भूकंप की घटनाएं सामने आई हैं।

