मुम्बई। अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद का विशेष उपकरण जैन संस्कार विधि। बोरीवली में जैन संस्कार विधि से कार्यालय का उद्धाटन आयोजित हुआ। दिनेशजी रामलालजी चोरडिया के प्रतिष्ठान “रियल इवेंट्स” कार्यालय के उद्धाटन में जैन संस्कार विधि से जैन संस्कारक श्री जितेन्द्रजी बरलोटा एवं विमलजी गादिया ने पूर्ण विधि विधान के साथ कार्यालय का बड़ी ही सिद्धता एवं पूर्ण मंत्रोचार एवं गीतिका के माध्यम से पूर्ण कराया। बाहर से पधारे मेहमान भी आडम्बरमुक्त एवं सादगी पूर्ण जैन संस्कार विधि से बहुत प्रभावित हुए। दिनेश जी एवं पूरे परिवार के सदस्यों ने सेवा के इस महनीय कार्य की बहुत ही प्रसंशा की।

