सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: मुंबई में इन्वेस्टो कंपनी के सीएमडी नरेश सिसोदिया से मिले उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत 
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
Mumbai / Maharshtra

मुंबई में इन्वेस्टो कंपनी के सीएमडी नरेश सिसोदिया से मिले उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत 

Last updated: September 28, 2025 7:05 pm
Surabhi Saloni
Share
4 Min Read
SHARE

मुंबई। आज मुंबई के लिंक रोड अंधेरी पश्चिम में शुरू हुए इन्वेस्टो ग्रुप ऑफ कंपनीज के फिल्म एवं इन्वेस्टो म्यूजिक कंपनी के कार्यालय में उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत जी ने पहुंच कर कंपनी के सीएमडी नरेश सिसोदिया से मुलाकात कर उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं, वहीं कार्यालय में उपस्थित महत्वपूर्ण लोगों ने तीरथ सिंह रावत जी को फूलों का गुलदस्ता देकर उनका भव्य स्वागत किया।
आपको बता दें मुंबई में इन्वेस्टो ग्रुप के इन्वेस्टो म्यूजिक एवं फिल्म कंपनी ने हाल ही में शुरुआत की है। जिसके प्रमुख निदेशक नरेश सिसोदिया हैं, जिन्होंने कभी वृंदावन मथुरा उप्र से इन्वेस्टो फाइनेंस कंपनी की शुरुआत की थी और उसके बाद रियल एस्टेट और अब फिल्म बॉलीवुड में कदम रखा है। जहां गीत संगीत को एक नया आयाम देने के लिए कम्पनी प्रमुख नरेश सिसोदिया नई उभरती प्रतिभाओं को जोड़कर फिल्मों में भी हाथ आजमाने की तैयारी कर चुके हैं। ऐसे सुअवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत जी का उनके मुंबई कार्यालय पर पधारना उनकी भविष्य की योजनाओं को और बल देता है।इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत जी ने इन्वेस्टो के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए नरेश सिसोदिया को अपना छोटा भाई बताया और उनके लिए शुभेच्छा दी। श्री रावत ने कहा नरेश सिसोदिया बड़े ही जुझारू और कर्मठ युवा उद्यमी हैं, मैं इनको तब से जानता हूं जब इन्होंने इन्वेस्टो की शुरुआत वृंदावन धाम मथुरा से की और आज इनकी इन्वेस्टो वृंदावन धाम से निकलकर नोएडा, दुबई और अब मुंबई फिल्म बॉलीवुड तक पहुंच चुकी है।
वाकई इनके अंदर काम के प्रति समर्पण का भाव दिखता है और उसी का परिणाम है जो कम्पनी निरंतर विस्तार करती जा रही है और आगे भी करती रहेगी। वैसे तो उत्तराखंड आज फिल्म बॉलीवुड की पहली पसंद बन चुका है, जहां प्राकृतिक सौंदर्य की भरमार है, साथ ही जड़ी बूटियों का भंडार। मैं चाहूंगा इन्वेस्टो म्यूजिक एवं फिल्म कंपनी उत्तराखंड में भी अपने प्रोजेक्ट्स को लेकर आये। वहां की सरकार से जो भी इनके सिनेमा के हित में होगा उसके लिए सहयोग किया जाएगा। बॉलीवुड में बढ़ती अश्लीलता पर लगाम लगाने की दिशा में श्री रावत ने कहा सरकार तो अपना काम कर ही रही है, वहीं सिनेमा से जुड़े जिम्मेदार लोगों को भी अच्छे कंटेंट का निर्माण करने के प्रति जिम्मेदारी निभानी चाहिए क्योंकि हमारे समाज को स्वच्छ रखने की जिम्मेदारी सरकार के साथ साथ समाज के हर व्यक्ति की है। हमें गलत चीजों और गलत संदेश देने वाले सिनेमा से परहेज करना चाहिए, ताकि हमारी भारतीय संस्कृति सुरक्षित रह सके।
उन्होंने कहा आज उत्तराखंड सरकार फिल्म जगत को ज्यादा से ज्यादा हर संभव मदद दे रही है ऐसे में बॉलीवुड को भी उत्तराखंड सरकार के साथ जुड़कर उनकी प्रभावी योजनाओं का लाभ उठाते हुए एक अच्छे सिनेमा का निर्माण करना चाहिए, आखिर में मैं सिर्फ इतना कहूंगा कि समूचे फिल्म बॉलीवुड का उत्तराखंड की पावन धरती पर स्वागत है। वहीं इस खुशी के मौके पर शुभेच्छुओं से गदगद इन्वेस्टो प्रमुख नरेश सिसोदिया ने भी अपने विचार रखे और कहा हमारी कोशिश रहेगी कि हम और हमारी कंपनी जरूरतमंदों को उनकी अपेक्षाओं पर खरा उतर सके और प्रतिभावान को हर संभव एक बड़ा प्लेटफार्म मिल सके। इन्वेस्टो इस दिशा में दिन रात प्रयत्नशील है और निरंतर रहेगी। कम्पनी का विस्तार म्यूजिक के रूप में दिवाली से पहले संभव है और उसके बाद फिल्म निर्माण की दिशा तय होगी जिसके लिए सिनेमा से जुड़े अनुभवी लोगों से विचार विमर्श जारी है।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article Casino Zerbet en France : lire les règles avant de miser
Next Article Winbet France : repères pratiques pour explorer une plateforme de jeu en ligne

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

डेविड फिंचर जैसा खौफ लेकर आ रही है करण कापड़िया की ‘हुंकार’
entertainment
September 29, 2026
जीतो महिला विंग ने दो वर्षीय कार्यकाल की उपलब्धियों की दी प्रस्तुति
social
September 29, 2026
पूंजीवाद का बढ़ता प्रभाव : विचारधारा से बाजार व्यवस्था तक
Articles national world
September 29, 2026
‘रामायणम्’ से रणबीर कपूर का खास लुक आया सामने, बर्थडे पर मेकर्स ने शेयर किया BTS वीडियो
entertainment
September 29, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?