सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: मुंबई के 26/11 और संसद हमले के बाद आतंकी कैम्पों को तबाह करना चाहते थे, सरकार ने मंजूरी नहीं दी: पूर्व वायुसेना प्रमुख
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
national

मुंबई के 26/11 और संसद हमले के बाद आतंकी कैम्पों को तबाह करना चाहते थे, सरकार ने मंजूरी नहीं दी: पूर्व वायुसेना प्रमुख

Last updated: December 28, 2019 7:07 pm
Surabhi Saloni
Share
2 Min Read
File Photo
SHARE

चंडीगढ़: देश में दो बड़े आतंकी हमलों के बाद भारतीय वायुसेना पाकिस्तान में मौजूद आतंकी कैम्पों को ध्वस्त करना चाहती थी, लेकिन तत्कालीन सरकार ने मंजूरी नहीं दी। पूर्व वायुसेना प्रमुख बीएस धनोआ ने शनिवार को यह दावा किया। धनोआ 31 दिसंबर 2016 से 30 सितंबर 2019 तक एयरफोर्स चीफ रहे हैं। वे पहले भी कह चुके हैं कि वायुसेना पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में आतंकी कैम्प तबाह करने के लिए तैयार थी लेकिन राजनीतिक नेतृत्व ने अनुमति नहीं दी। उन्होंने ये भी कहा है कि पुलवामा हमले के बाद केंद्र की मंजूरी के बाद ही बालाकोट में एयरस्ट्राइक की गई।

एयरचीफ मार्शल धनोआ ने एक सवाल के जवाब में कहा- 2001 में संसद हमला हुआ। 2008 में मुंबई को निशाना बनाया गया। इसे 26/11 हमला कहा जाता है। 2001 में जम्मू-कश्मीर विधानसभा पर हमला हुआ। इस हमले के बाद भारतीय वायुसेना ने पीओके में मौजूद आतंकी कैम्पों को नेस्तनाबूद करने की योजना बनाई। दो बार यह प्रस्ताव केंद्र सरकार के समक्ष रखा गया। दोनों ही बार मंजूरी नहीं मिल सकी। बता दें कि 2001 में एनडीए सरकार में अटल बिहारी वाजपेयी और 2008 में यूपीए सरकार में मनमोहन सिंह प्रधानमंत्री थे।

हम पाकिस्तान से बहुत आगे थे
धनोआ के मुताबिक, मुंबई हमले के बाद तत्कालीन एयरफोर्स प्रमुख पीओके में हमले के लिए तैयार थे। तकनीकी रूप से भी हम दुश्मन से काफी आगे थे। एयरफोर्स हमले के लिए हमेशा तैयार रहती है। हमारे पास इसकी भरपूर क्षमता भी है। लेकिन, अंतिम निर्णय तो सरकार को ही लेना है। पुलवामा में हमारे सैनिकों पर आतंकी हमला हुआ। इसके बाद हमने पाकिस्तान के बालाकोट में एयरस्ट्राइक की। यह इसलिए संभव हो सका क्योंकि सरकार ने इसकी इजाजत दी।” पुलवामा में 44 जवानों की शहादत के बाद वायुसेना ने 26 फरवरी को पाकिस्तान स्थित जैश-ए-मोहम्मद के कई आतंकी ठिकाने तबाह किए थे।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article दिल्ली में साल का सबसे सर्द दिन, पारा गिरकर 1.7 पर पहुंचा; राजस्थान के 5 शहरों में पारा शून्य के भी नीचे पहुंचा
Next Article चिदंबरम का जनरल बिपिन रावत पर निशाना, कहा- आप अपने काम से मतलब रखें

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

रणवीर सिंह बने BMW के नए ब्रांड एंबेसडर
Business entertainment
September 11, 2026
अनावश्यक नहीं बोलना भी है मौन की साधना : महातपस्वी आचार्यश्री महाश्रमण
social
September 11, 2026
कांदिवली में पर्युषण पर्वाराधना का चतुर्थ दिवस वाणी संयम दिवस के रूप में मनाया गया
social
September 11, 2026
आदर्श नगर (सवाई माधोपुर) की पवित्र नगरी में पर्युषण पर्व की धूम
social
September 11, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?