मुम्बई। श्री जैन श्वेताम्बर तेरापंथ सभा मुम्बई के तत्वावधान में मुम्बई की आंचलिक संयोजिका सुमन जी चपलोत के निर्देशन में शिशु संस्कार बोध की परीक्षा संबंधी जानकारी व आगामी कार्यक्रमों की सूचनार्थ मुंबई ज्ञानशाला के परामर्शक, समिति मेम्बर्स, विशेष सहयोगी, परीक्षा विभाग, ज़ोन संयोजिका, सह संयोजिका व मुख्य प्रशिक्षिकाओं की घाटकोपर भवन में मीटिंग रखी। जिसमें 65 प्रशिक्षिकाओं की उपस्थिति रही। कार्यक्रम की शुरुआत नमस्कार महामंत्र से हुई।
पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्षा कुमुद जी कच्छारा ने ज्ञानशाला परिवार को प्रोत्साहित करते हुए उन्हें गुरुदेव के चातुर्मास में कुछ महत्वपूर्ण कार्य करने की सलाह दी।आंचलिक संयोजिका सुमन जी चपलोत के निर्देशन में जिज्ञासा सत्र चला व आगामी कार्यक्रमों की जानकारी दी। उनके चिंतन में कुछ नया हमेशा होता है, इस बार सभी प्रशिक्षक बहनों की शिशु संस्कार बोध की मौखिक परीक्षा लेने का निर्णय लिया गया जो आगामी 3 जनवरी को आयोजित की जाएगी।
QqqqqQqआंचलिक सह संयोजिका अनिता जी परमार ने परीक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी देते हुए कहा कि सभी मुख्य प्रशिक्षिकाएँ अपनी स्थानीय ज्ञानशाला में प्रशिक्षिकाओं के साथ मीटिंग रखकर सारी जानकारी उन्हें दें । संजु जी दुगड़ और सीमा जी सिंघवी ने सभी मुख्य प्रशिक्षिकाओं को केंद्र द्वारा प्रेषित परीक्षा प्रश्न पत्र दिए।
विभागीय संयोजिका राजश्री जी कच्छारा ने वार्षिक रिपोर्ट संबंधित जानकारी दी। उन्होंने कहा कि रिपोर्ट सब pdf में ही भेजे और रिपोर्ट बनाते समय सारी ज्ञानशालाएँ उनके द्वारा निर्देशित एक ही तरह का font और paper size use करेगी। कार्यशाला का कुशल संचालन अंजु चौधरी ने किया।
मुंबई ज्ञानशाला की मीटिंग घाटकोपर में सम्पन्न

