सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: मुंबई एयरपोर्ट पर विदेश जाने से रोके गए एनडीटीवी के प्रणय रॉय और उनकी पत्‍नी
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
Mumbai / Maharshtra

मुंबई एयरपोर्ट पर विदेश जाने से रोके गए एनडीटीवी के प्रणय रॉय और उनकी पत्‍नी

Last updated: August 10, 2019 10:40 am
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
SHARE

मुंबई: कथित भ्रष्टाचार से जुड़े एक मामले में जांच का सामना कर रहे एनडीटीवी के संस्थापक प्रणय रॉय और उनकी पत्नी राधिका रॉय को विदेश जाने से शुक्रवार शाम मुंबई एयरपोर्ट पर रोक लिया गया। सीबीआइ द्वारा एहतियातन जारी किए गए लुकआउट सर्कुलर (एलओसी) के आधार पर यह कार्रवाई की गई। उधर, समाचार मीडिया कंपनी ने बयान जारी करके सफाई दी कि भ्रष्टाचार के एक फर्जी और निराधार मामले में दोनों को विदेश जाने से रोका गया। इस मामले की जांच दो साल पहले सीबीआइ ने शुरू की थी।

नई दिल्ली स्थित सीबीआइ अधिकारियों ने कहा कि आइसीआइसीआइ बैंक से जुड़े एक कथित धोखाधड़ी मामले के संबंध में जून में दोनों के खिलाफ एहतियातन लुकआउट सर्कुलर जारी किया गया था। लुकआउट सर्कुलर के आधार पर ही दोनों को देश छोड़ने से रोका गया है। अधिकारियों ने बताया कि एहतियातन लुकआउट सर्कुलर का उद्देश्य किसी व्यक्ति को देश छोड़ने से रोकना होता है, उसे हिरासत में लेना नहीं। जारी लुकआउट सर्कुलर दोनों को देश छोड़ने से रोकने के लिए था, उन्हें हिरासत में लेने के लिए नहीं। कंपनी ने बयान में यह तो नहीं बताया कि दोनों कहां जा रहे थे, लेकिन यह जरूर कहा कि दोनों के पास 16 अगस्त को भारत वापस लौटने का भी टिकट था।

कंपनी ने कहा कि आज की कार्रवाई और मीडिया मालिकों पर छापे मारने की कार्रवाई इस ओर इशारा करती है कि या तो आप मेरे सामने दंडवत हो जाएं अन्यथा कार्रवाई झेलने को तैयार रहें। कंपनी ने कहा कि यह पूरी तरह मूलभूत अधिकारों का उल्लंघन है। दोनों संस्थापकों को पत्रकार बताते हुए कंपनी ने कहा कि वह अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को कम करने की किसी कोशिश के आगे नहीं झुकेगी।

बता दें कि दिवालिया विमानन कंपनी जेट एयरवेज के संस्थापक नरेश गोयल को विदेश जाने से रोकने के बाद किसी हाई प्रोफाइल व्यक्ति को विदेश जाने से रोकने का यह दूसरा मामला है। प्रवर्तन निदेशालय द्वारा गोयल के खिलाफ मनी लांड्रिंग अधिनियम के तहत मामला दर्ज करने के बाद यह कार्रवाई की गई थी।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article माया-मृषा करने वाले को सताता है चिन्ता, भय और पश्चाताप
Next Article एमएस धौनी के घर आया नया मेहमान, माही को मिस कर रहीं हैं पत्नी साक्षी
Follow us on

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

अक्षय कुमार और विपुल अमृतलाल शाह की रहस्यमयी घोषणा ने लोगों की बढ़ा दी उत्सुकता
entertainment
November 16, 2026
‘झाड़ फूंक’ का नया रोमांटिक गाना ‘बेतहाशा’ रिलीज़, जियो हॉटस्टार पर लगातार ट्रेंडिंग में बनी हुई है फिल्म
entertainment
November 16, 2026
विशाल ददलानी की सुरीली आवाज़ ने ‘प्रताप’ के गाने ‘कैसे जियेंगे’ में बयां किए अनकहे जज़्बात
entertainment
November 16, 2026
नसीरुद्दीन शाह और जिम सर्भ की ‘मेड इन इंडिया – ए टाइटन स्टोरी’ ने IFFI 2026 में मारी बाज़ी, बेस्ट वेब सीरीज़ के लिए नॉमिनेशन!
entertainment
November 16, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?