मुम्बई : रविवार को श्री जैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभामुम्बई द्वारा आयोजित मुम्बई सभा आपके द्वार में ऑनलाइन ज़ूम एप्प द्वारा नायगांव से डहाणू (नायगाँव, वसई, विरार, नालासोपारा, सफाले, मनोर, पालघर, बोईसर, डहानू) तक के संपूर्ण तेरापंथ समाज की सार संभाल का उपक्रम रखा। कार्यक्रम का प्रारंभ सभा मंत्री विजय पटवारी द्वारा पूज्यप्रवर व मुंबई में विराजित सभी चारित्र आत्माओं को वंदन व इस चौखले (वसई ) में विराजित मुनिश्री सुव्रत कुमारजी स्वामी (आगामी चातुर्मास विरार फ़रमाया हुवा है ) व मुनिवृंद को वंदन करते हुए वह सभी का स्वागत करते हुए किया। वसई महिला मंडल संयोजिका अनिता बापना ने नमस्कार महामंत्र का उच्चारण किया। मंगलाचरण नालासोपारा संयोजिका अंजुजीं छाजेंड़ ने किया। आशीर्वचन के रूप में मुनि श्री सुव्रत कुमारजी स्वामी का विडीओ द्वारा श्रावको को प्रेरणा पाथेय प्रदान कराया गया। प्रस्तावना सभा सहमंत्री मनोजजी सिंघवी ने सभा के इस उपक्रम के उद्देश्य – सार – संभाल व गति – प्रगति की विस्तृत रूपरेखा रखी एवं समाज के सभी सभा संस्थाओं के पदाधिकारियों व समाज के वरिष्ठ जनो ने इस उपक्रम के लिए शुभकामनाएँ प्रेषित की है, इसकी जानकारी भी सभी को दी।
मुम्बई सभा अध्यक्ष नरेंद्र तातेड़ ने प्रथम चरण में नायगांव से डहाणू तक के सभी श्रावकों को संबोधित करते हुए तथा सभा की विभिन्न गतिविधियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि कोरोना सहायता कोष में समाज ने अच्छा सहयोग दिया । मुंबई के विभिन्न सरकारी कोरोना वार्डों में भी चाय कॉफ़ी मशीन फ़ूड पैकेट वितरण एवं पीपीई किट का भी वितरण किया गया। समाज में कोई भी आर्थिक रूप से असमर्थ है तो सभा उनकी सहायता कर रही है। व आगे भी करेगी । सार – संभाल एवं गति – प्रगति पर विचार रखते हुए अध्यक्ष महोदय ने अपने कार्यकाल में सम्पन्न प्रमुख गतिविधियों – पूज्यप्रवर दर्शन, ज्ञानशाला की विभिन्न गतिविधियां, उपासक श्रेणी, समन संस्कृति संकाय, पूज्यप्रवर रास्ते की सेवा व चौका सत्कार, मर्यादा महोत्सव, अक्षय तृतीया, आचार्य महाप्रज्ञ जन्मशताब्दी के उपलक्ष्य में आयोजित विभिन्न कार्यक्रम – ज्योतिर्मय, प्रज्ञा अवतार, प्रज्ञा ज्योति व ज़रूरतमंद परिवारों की सेवा व चिकित्सा हेतु महत्वपूर्ण – अक्षय कोष संपोषक योजना, सदस्यता अभिवृद्धि अभियान, अल्पसंख्यक प्रमाण पत्र, उच्च शिक्षा हेतु लोन व विशेष रूप से 2023 पूज्यप्रवर मुंबई चतुर्मास* इत्यादि विषयों पर प्रकाश डाला एवं श्रावक समाज के सभी दानदाताओं व सभा के सभी पदाधिकारीयों व कार्यकर्ताओं का जिन्होंने अपने श्रम का नियोजन किया उन सबका तहे दिल से आभार प्रकट किया। संगठन मंत्री श्री विष्णुजी बाफ़ना द्वारा जनगणना के रूप में 5600 परिवार व 26000 प्लस व्यक्ति इस मिशन से जुड़ चुके है व टेलीग्राम ऐप की जानकारी दीं। सभा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष बाबुलाल बापना ने विभिन्न गतिविधिया की विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि इस कोरोना में हमे सकारात्मक सोच रखकर नए उजाले के साथ जीवन जीना है। एवं पूज्यप्रवर के 2023 मुम्बई चातुर्मास में सभी से जुड़ने का आवाहन किया तथा उपासक प्रकोष्ठ पर्यवेक्षक होने के नाते उपासक ज़्यादा से ज़्यादा बने ऐसा आवाहन किया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष नवरतन गन्ना ने अभी तक अक्षय कोष संपोषक में 104 परिवार के सहयोग प्रदान करने की तथा प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष सहयोग आप सभी क्षेत्रों का मिला ,सभी का आभार करते हुए अक्षय कोष की राशि के केवल ब्याज का उपयोग सेवा व चिकित्सा मैं किया जाएगा ऐसी जानकारी दी।
वसई- सभा अध्यक्ष मोहनलाल गुंदेचा, मंत्री भगवती चौहान, तेयुप अध्यक्ष गजेंद्र गुंदेचा, नालासोपारा सभा अध्यक्ष मदनलालजी धाकड, मंत्री मदनजी कोठारी, तेयूप अध्यक्ष पारसजी बाफ़ना, विरार सभा अध्यक्ष तेजराज हिरण, मंत्री अजय फुलपगर, तेयुप अध्यक्ष विजय धाकड, म.म संयोजिका हेमा चोरडिया, पालघर- सभा अध्यक्ष नरेश राठौड़ , तेयुप अध्यक्ष हितेश सिंघवी, म.म संयोजिका संगीता बापना, बोईसर – सभा अध्यक्ष दिलीप राठौड़, तेयुप अध्यक्ष गौतम ओस्तवाल, म.म संयोजिका कांता सोलंकी, विरार के रमेश हिंगड़ आदि पदाधिकारीयों ने समाज के प्रति अपने विचार रखे।
विशेष वक्ता तेरापंथ समाज के जाने माने मोटिवेशनल स्पीकर दिलीप सरावगी ने लोक डाउन के पश्चात कैसा हो जीवन इस विषय पर विचार रखते हुए कहा कि परिवर्तन होगा तो विकास होगा । आर्थिक व भौतिक युग में हमे क्या करना है उस पर ध्यान देना जरूरी हो गया है । पहला काम निरोगी काया और काया को स्वस्थ रखना है तो श्रम करो । इसके करने से हमारी रोग प्रतिरोधक शक्ति बढ़ जाएगी।जिससे हम स्वस्थ रह पाएंगे। समय का अभाव बताना एक तरह से बहाना करना है। गुरुदेव के प्रेक्षाध्यान करने की आज जरूरत है। घृणा, प्रतिस्पर्धा को रोकने की भी जरूरत है। पर्यावरण स्वच्छ है तो आप स्वस्थ रहेंगे। जिज्ञासा – समाधान सत्र में विकाश धाकड, हेमन्त धाकड, संगीता बाफ़ना, आशा गुंदेचा और भी बहुत श्रावकों ने अपनी जिज्ञासाए रखी जिसका समाधान अध्यक्ष व दिलीप सरावगी ने किया।
कार्यक्रम का आभार करुणा कोठारी, सभा कोषाध्यक्ष योगेश चौधरी और कुशल संचालन विजय पटवारी व मनोज सिंघवी ने जुगलबंदी के साथ किया। टेकनिकल सपोर्ट टी पी एफ अध्यक्ष दीपक डागलिया ने दिया। नितेश धाकड़ ने चैट बॉक्स के द्वारा सभी का स्वागत व आभार किया।
हस्तीमल डांगी ने पूरे कार्यक्रम की विस्तृत रिपोर्ट बनायी। विशेष सभा आपके द्वार परिकल्पना में पूरी सभा टीम के अलावा विशेष रूप से प्रचार प्रसार में वरिष्ठ उपाध्यक्ष विनोदजी बोहरा, सहमंत्री श्री नरेंद्रजी सिंघवी, सहमंत्री गौतमजी डागा, उपाध्यक्ष भगवति पटवारी आदि का सहयोग रहा। मनोर अध्यक्ष भेरूलाल खिमेंसरा, डहानू से दिलीप गुंदेचा व सफाले अध्यक्ष भेरुलाल मांडोत विशेष रूप से उपस्तिथ रहे। मीडिया से महावीर बड़ाला, प्रमोद सूर्या व रूपेश दुबे साथ में जुड़े।
सभा पदाधिकारीयो में बाबूलाल समदरिया, सुरेश राठौड़, गणपत ड़ागलिया, रजनीश मेहता, ख्यालिलाल कोठारी, सुमन चपलोत , अनिता परमार, राजश्री कच्छारा इत्यादि उपस्तिथ रहे। अंत में अध्यक्ष नरेंद्र तातेड़ ने (लगभग 250 plus श्रावकों की उपस्तिथि रहीं) सभी का आभार प्रकट किया एवं मुख्य वक्ता दिलीप सरावगी द्वारा मंगलपाठ से इस ऐतिहासिक व अविस्मरणीय सत्र का समापन हुआ।
मुम्बई सभा आपके द्वार वेबिनार के माध्यम का प्रथम चरण सम्पन्न

